India vs England 3rd Test : लंच के समय टीम इंडिया 194/2, पुजारा 56 और कोहली 54 रन पर नाबाद.....
::/introtext::::fulltext::
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने अपनी जीत की संभावनाएं बेहद मजबूत बना ली है. हार्दिक पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी (28 रन देकर 5 विकेट) की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड की पहली पारी को 161 रन के छोटे स्कोर पर ही ढेर कर दिया. पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 168 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की. दूसरे दिन स्टंप्स के समय टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट खोकर 124 रन है. मैच के तीसरे दिन आज क्रिकेटप्रेमियों की निगाह भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर टिकी है.
हाईलाइट्स
- भारत ने पहली पारी में बनाए थे 329 रन, इंग्लैंड टीम हुई थी 161 पर ढेर
- दूसरी पारी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी चल रही है
- सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है इंग्लैंड टीम
नॉटिंघम: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने अपनी जीत की संभावनाएं बेहद मजबूत बना ली है. हार्दिक पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी (28 रन देकर 5 विकेट) की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड की पहली पारी को 161 रन के छोटे स्कोर पर ही ढेर कर दिया. पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 168 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की. दूसरे दिन स्टंप्स के समय टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट खोकर 124 रन है और भारतीय टीम की बढ़त 292 रन तक पहुंच गई हैं. मैच के तीसरे दिन आज क्रिकेटप्रेमियों की निगाह भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर टिकी है. टीम इंडिया की कोशिश 400 से अधिक स्कोर बनाकर चौथी पारी में इंग्लैंड को बैटिंग के लिए उतारने की होगी. सीरीज में पहली बार इंग्लैंड की टीम भारत के आगे दबाव में नजर आ रही है.
तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी का स्कोर लंच के समय 60 ओवर में दो विकेट खोकर 194 रन है. चेतेश्वर पुजारा 56 और कप्तान विराट कोहली 54 रन बनाकर नाबाद है. टीम इंडिया की कुल बढ़त 362 रन तक पहुंच गई है.
इंग्लैंड टीम सीरीज में इस समय 2-0 की बढ़त बनाए हुए हैं. ऐसे में टीम इंडिया के पास इस टेस्ट को जीतकर सीरीज का स्कोर 2-1 करने का अच्छा मौका है. भारतीय टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 161 रन पर समाप्त हुई थी.
पहला सेशन: पुजारा-कोहली के आगे संघर्ष करते हुए इंग्लैंड के बॉलर
तीसरे दिन भारतीय टीम ने दो विकेट पर 124 रन से आगे खेलना प्रारंभ किया. इंग्लैंड के लिए दिन का पहला ओवर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने फेंका जो मेडन रहा. दूसरे ओवर में विराट कोहली ने वोक्स को चौका लगाकर दिन का पहला स्कोरिंग शॉट लगाया.शुरुआती ओवर में दोनों भारतीय बल्लेबाज कोई जोखिम नहीं उठाते हुए पूरी सावधानी बरत रहे थे.40वें ओवर में चेतेश्वर पुजारा को जीवनदान मिला जब एंडरसन की गेंद पर दूसरी स्लिप में बटलर कैच नहीं पकड़ पाए. जल्द ही भारत की कुल बढ़त 300 रन के पार पहुंच गई. 44 वें ओवर में इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ को एंडरसन की गेंद पर उंगली में चोट लग गई जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. ऐसे में जोस बटलर ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला.49वें ओवर में भारत की दूसरी पारी का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा. पुजारा धीरे-धीरे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे.54वें ओवर में ब्रॉड की गेंद पर सिंगल लेकर पुजारा ने अपना 18वां अर्धशतक पूरा किया, इस दौरान उन्होंने 147 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए. अगले ओवर में राशिद की गेंद पर सिंगल लेकर विराट कोहली भी अपने 19वें अर्धशतक तक पहुंच गए. उन्होंने इस दौरान 82 गेंदों का सामना करके पांच चौके लगाए. इंग्लैंड को कोई भी गेंदबाज पुजारा-कोहली की साझेदारी को नहीं तोड़ पा रहा था, एेसे में कप्तान जा रूट ने लंच से पहले खुद गेंदबाजी पर आने का निर्णय किया.तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी का स्कोर लंच के समय दो विकेट खोकर 194 रन था. चेतेश्वर पुजारा 56 और कप्तान विराट कोहली 54 रन बनाकर नाबाद थे.
विकेट पतन: 60-1 (राहुल, 11.2), 111-2 (धवन, 23.2)
भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने पांच तथा ईशांत शर्मा व जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए. शमी के खाते में एक विकेट आया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट पर 124 रन बनाए थे. भारत का पहला विकेट केएल राहुल (36 रन, 33 गेंद, सात चौके) और दूसरा विकेट शिखर धवन (44 रन, 63 गेंद, छह चौके) के रूप में गिरा था. स्टंप्स के समय चेतेश्वर पुजारा 33 और विराट कोहली ने 8 रन पर नाबाद थे.
वीडियो: मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट कोहली
दोनों टीमें इस प्रकार हैं...
भारत: शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह.
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलिस्टर कुक, ओली पोप, कीटन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टॉ, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जेम्स एंडरसन, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स.
::/fulltext::