एशियन गेम्स 2018 : भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, हांगकांग को 26-0 से हराया......
::/introtext::::fulltext::
टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में महज इंग्लैंड टीम 161 रन बनाकर आउट हो गई थी. टीम इंडिया पांच टेस्ट की सीरीज में इस समय 2-0 की बढ़त बनाए हुए है.ऐसे में भारतीय टीम यदि नॉटिंघम का तीसरा टेस्ट जीतती है तो सीरीज बेहद रोमांचक हो जाएगी.
हाईलाइट्स
नॉटिंघम: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं. कप्तान विराट कोहली के शतक (103 रन) और चेतेश्वर पुजारा (72 रन) व हार्दिक पंड्या (नाबाद 52 रन) के अर्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी 110 ओवर में सात विकेट पर 352 रन बनाकर घोषित की.पहली पारी के आधार पर उसे मिली 168 रन की बढ़त के बाद मैच में जीत के लिए इंग्लैंड के सामने 521 रन का विशाल लक्ष्य है. जवाब में तीसरे दिन स्टंप्स के समय इंग्लैंड की दूसरी पारी का स्कोर बिना विकेट खोए 23 रन था.
चौथे दिन लंच के समय इंग्लैंड का स्कोर 35 ओवर में चार विकेट खोकर 84 रन है. बेन स्टोक्स 3 और बटलर 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं. मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 521 रन का लक्ष्य है.
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में महज इंग्लैंड टीम 161 रन बनाकर आउट हो गई थी. टीम इंडिया पांच टेस्ट की सीरीज में इस समय 2-0 की बढ़त बनाए हुए है.ऐसे में भारतीय टीम यदि नॉटिंघम का तीसरा टेस्ट जीतती है तो सीरीज बेहद रोमांचक हो जाएगी
पहला सेशन: भारतीय गेंदबाजों ने झटके चार विकेट
मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 23 रन से आगे खेलना प्रारंभ किया. भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पहले ही ओवर में सफलता हासिल की. उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर ओपनर कीटन जेनिंग्स (13) को विकेट के पीछे ऋषभ पंत से कैच करा दिया. अपने अगले ही ओवर में ईशांत ने एलिस्टर कुक को भी चलता कर दिया. कुक ने 17 रन बनाए, उनका कैच केएल राहुल ने लपका. स्कोर 32 रन तक पहुंचते-पहुंचते इंग्लैंड के दोनों ओपनर पेवेलियन लौट चुके थे. पारी के 14वें ओवर में ओली पोप ने ईशांत शर्मा को दो चौके लगाए. इंग्लैंड के 50 रन 19वें ओवर में पूरे हुए. भारत के लिए तीसरी सफलता जसप्रीत बुमराह ने कप्तान जो रूट (13 रन, 40 गेंद, दो चौके) को दूसरी स्लिप में राहुल से कैच कराके दिलाई. मेजबान टीम अभी संभल भी नहीं पाई थी कि अगले ओवर में उसे ओली पोप (16) का विकेट गंवाना पड़ा, जिन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने तीसरे स्लिप में कप्तान विराट कोहली के हाथों में कैद करा दिया. कोहली ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए यह कैच पकड़ा. लगातार विकेट गंवा रही इंग्लैंड टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं. 27वें ओवर में जोस बटलर को जीवनदान मिला जब बुमराह की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कैच ड्रॉप कर दिया.29वें ओवर में हरफनमौला हार्दिक पंड्या को गेंदबाजी पर लाया गया.चौथे दिन लंच के समय इंग्लैंड का स्कोर 35 ओवर में चार विकेट खोकर 84 रन था. बेन स्टोक्स 3 और बटलर 19 रन बनाकर क्रीज पर थे. यह सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा, उसने इंग्लैंड के चार विकेट लेते हुए जीत की ओर मजबूती से कदम बढ़ाए.
विकेट पतन: 27-1 (जेनिंग्स, 9.5), 32-2 (कुक, 11.6), 62-3 (रूट, 24.3), 62-4 (पोप, 25.1)
इससे पहले, मैच के तीसरे दिनटीम इंडिया के विशाल स्कोर के बोझ तले दबी इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत एलिस्टर कुक और कीटन जेनिंग्स ने की थी. जसप्रीत बुमराह की ओर से फेंका गया पहला ओवर मेडन रहा. ईशांत शर्मा की ओर से फेंके गए दूसरे ओवर में तीन रन बने जबकि बुमराह के अगले ओवर में जेनिंग्स ने दो चौके लगाए. इंग्लैंड के लिए राहत की बात यह रही कि उसने दूसरी पारी में तीसरे दिन कोई विकेट नहीं गंवाया. कुक और जेनिंग्स की जोड़ी ने तीसरा दिन बिना विकेट गंवाए निकाल दिया था.
इससे पहले, मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने दो विकेट पर 124 रन से आगे खेलना प्रारंभ किया था. इस समय चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली क्रीज पर थे. तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी का स्कोर लंच के समय दो विकेट खोकर 194 रन था. कोहली और पुजारा की की बल्लेबाजी का सिलसिला दूसरे सेशन में भी जारी रहा था. दूसरे सेशन में पुजारा 72 रन बनाकर आउट हुए थे. चाय के समय भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट खोकर 270 रन था. कप्तान विराट कोहली 93 और अजिंक्य रहाणे 17 रन बनाकर नाबाद थे. चायकाल के बाद वोक्स को चौका जड़कर विराटअपने 23वें टेस्ट शतक तक पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 191 गेंदों का सामना किया और 10 चौके लगाए. इसके बाद हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने भी भारतीय टीम के लिए तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. वे 52 रन बनाकर नाबाद रहे थे. भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 110 ओवर में सात विकेट पर 352 रन बनाकर घोषित की थी. इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने तीन और बेन स्टोक्स ने दो विकेट लिए थे.
विकेट पतन: 60-1 (राहुल, 11.2), 111-2 (धवन, 23.2), 224-3 (पुजारा, 71.3), 281-4 (विराट, 93.4), 282-5 (पंत, 94.4), 329-6 (रहाणे, 107.1), 349-7 (शमी, 109.3)
दोनों टीमें इस प्रकार हैं...
भारत: शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह.
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलिस्टर कुक, ओली पोप, कीटन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टॉ, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जेम्स एंडरसन, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स.
::/fulltext::
