Wednesday, 12 August 2026

3382::/cck::

 एशियन गेम के लिए छत्तीसगढ़ की हैंडबॉल खिलाड़ी इंदु गुप्ता को इंडिया टीम की कप्तान नियुक्त किया गया....

::/introtext::
::fulltext::

रायपुर (वीएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कार्यरत हैंडबॉल खिलाड़ी इंदु गुप्ता, पोर्टर-परिचालन विभाग और बास्केटबॉल खिलाड़ी संगीता कौर टेक्नीशियन-ईएलएस भिलाई का जकार्ता इंडोनेशिया में आयोजित एशियन गेम के लिए भारतीय टीम से चयन हुआ है। इंदु गुप्ता को इंडिया टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है। दोनों खिलाड़ी जल्द ही जकार्ता के लिए रवाना होंगे।

रायपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी डॉ आर. सुदर्शन ने बताया कि इस अवसर पर सेकरसा के अध्यक्ष और मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर, उपाध्यक्ष व अपर मंडल रेल प्रबंधक शिव शंकर लकड़ा, अमिताव चौधरी, वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी आर. सुदर्शन, मंडल खेल अधिकारी आदित्य गुप्ता, मंडल खेल सचिव स्वर्ण सिंह कलसी ने हर्ष व्यक्त किया एवं बधाई प्रेषित की।

::/fulltext::

3313::/cck::

IND vs ENG : लॉर्ड्स पर विजय हासिल करने के लिए सहवाग ने दिए भारतीय गेंदबाजों को खास टिप्स.....

::/introtext::
::fulltext::
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार के शुरू हो रहे दूसरे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय गेंदबाजों को खास टिप्स दिए हैं। सहवाग ने कहा कि भारत को मैदान पर पूरा फायदा उठाना होगा। उन्हे उम्मीद है कि विराट सेना सीरीज में जोरदार वापसी करेगी।
 उन्होंने भारत के गेंदबाजों को टिप्स देते हुए कहा कि विकेट पर घास है और पूरे पांचों दिन घास रहा तो मैदान पर तेंज गेंदबाजों को मदद जरुर मिलेगी। लॉर्ड्स पर एक स्लोप है। बैंच ये थोड़ा स्लोप दिखेगा। अगर इस तरफ से कोई गेंदबाजी करेगा तो ऑड गेंद अंदर आता है। दूसरे छोर से करता है तो गिरकर बाहर जाता है। ये होता रहेगा। जो नया खिलाड़ी मैदान पर आता है तो उसे बताया जाता है कि विकेट पर स्लोप है।
 
सहवाग ने कहा कि गर्मी में लॉर्ड्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। बल्लेबाज को ड्रेसिंग रूम छोर से स्लोप (ढलान) का ध्यान देना होता है। स्लोप के कारण गेंद अंदर की तरफ आती है, लेकिन दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या को छोड़ अन्य सभी बल्लेबाज यहां खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के लिए लॉर्ड्स का मैदान ज्यादा भाग्यशाली नहीं रहा है। टीम इंडिया ने 2014 में इंग्लैंड को लॉर्ड्स में ही मात दी थी जब इशांत शर्मा ने अंतिम दिन 7 विकेट चटकाए थे। इससे पहले मई में इंग्लैंड को पाकिस्तान ने लॉर्ड्स पर पटखनी दी थी।
 
सहवाग ने कहा यहां संभलकर गेंदबाजी करनी होगी। भारत दोबारा 20 विकेट लेने में कामयाब तो रहेगा लेकिन क्या बल्लेबाजी में मैच कर पाएगा इंग्लैंड को? मैच में टॉस काफी अहमियत रखेगा। घास रहेगी तो दोनों कप्तान चाहेंगे कि पहले फील्डिंग करें। वहीं, पहले गेंदबाजी करने पर सौरव गांगुली राय बिल्कुल अलग है उनका मनना है कि दोनों को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए। क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करने में भारत 194 रन नहीं बना सका। मगर 2014 में भारत ने पहले बल्लेबाजी कर इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीता था। सहवाग ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा, ‘पिछली बार आठ इंनिंग में कोहली से रन नहीं बने लेकिन इन पांच टेस्ट मैचों कोहली इससे कहीं ज्यादा रन बनाना चाहेंगे।
::/fulltext::

3296::/cck::

भारतीय टीम का मजाक उड़ा, पूछा- कहां गायब हो गए तुम्हारे विराट कोहली.....

::/introtext::
::fulltext::
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में को इंग्लैंड के हाथों 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टीम के सबसे दमदार बल्लेबाज के रूप में सामने आए, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज रंग में नही दिखा जिसके चलते टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। बहुत से लोगों ने भारत की प्रशंसा इस बात के लिए कि टीम इंडिया ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी, लेकिन इंग्लैंड फैन्स ने भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली का मैच के बाद जमकर मजाक उड़ाया।
 
मैच खत्म होने के बाद जब भारतीय टीम बस में बैठकर स्टेडियम से जा रही थी ठीक उसी वक्त बस के सामने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के फैंस ने विराट का नाम लेकर जोर-जोर से नारेबाजी की और कहा कि तुम्हारे विराट कोहली कहां गायब हो गए। उन्होंने वहां मौजूद भारतीय फैंस को भी अपना निशाना बनाया। बाद में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने फैंस को बस के सामने से हटाया और फिर बस आगे निकल पाई।
 
अब दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा जहां भारतीय टीम के अंतिम 11 पर सबकी नजरें टिकी होंगी इसके अलावा इंग्लैंड की टीम ने भी दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में कुछ बदलाव किए हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि उनकी टीम का कांबिनेशन क्या होगा।
::/fulltext::

3246::/cck::

भारत की अंडर-20 फुटबॉल टीम ने अर्जेंटीना की अंडर-20 टीम को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया है.....

::/introtext::
::fulltext::

फुटबॉल में अर्जेंटीना का वही रुतबा है जो क्रिकेट में भारत या ऑस्ट्रेलिया की टीम रखती है. ऐसे में भारत ने अगर फुटबॉल में किसी भी स्तर पर अर्जेंटीना को हराया है तो ये बड़ी बात है. भारत की अंडर-20 फुटबॉल टीम ने स्पेन में चल रहे कोटिफ कप 2018 के एक मुक़ाबले में अर्जेंटीना की अंडर-20 टीम को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया है. भारत की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो अनवर अली और दीपक टांगरी रहे रहे दोनों एक-एक गोलकर मैच को भारत की झोली में डाल दी. इस जीत से साफ पता चल रहा है कि भारत में अब फुटबॉल का स्तर सुधरते जा रहा है. 

मैच के शुरुआत से ही भारतीय टीम अटैकिंग नजर आ रही थी, अर्जेंटीना के साथ टक्कर लेते हुए पहला गोल कर दिया. भारतीय ख़िलाड़ी दीपक टांगरी ने शानदार हेडर करते हुए बॉल को अर्जेंटीना के गोल पोस्ट में डाल दिया. भारत के गोल के बाद अर्जेंटीना की टीम ने दूसरे हाफ़ के दौरान, मैच में बराबरी करने की काफ़ी कोशिश की लेकिन भारतीय टीम ने अर्जेंटीना के आक्रमण को बेअसर कर दिया.

इसके बाद 68वें मिनट में भारत की ओर से अनवर अली ने एक फ्री किक को गोल में बदलकर भारत का स्कोर 2-0 कर दिया. इसके चार मिनट बाद ही अर्जेंटीना ने भारत के ख़ाते में एक गोल डाल दिया. स्कोर 2-1 हो गया फुल टाइम के लिए अभी भी 18 मिनट का वक्त था. इस 18 मिनट में अर्जेंटीना ने पूरी कोशिश की लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने हर हमले को नाकाम कर दिया. और इसके साथ ही भारत एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली

अर्जेंटीना जैसी टीम के ख़िलाफ़ मैच के शुरुआत में ही गोल करना अपने आप में एक बड़ी बात है क्योंकि इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कई नामी क्लबों में खेल चुके हैं.

 
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!