Wednesday, 12 August 2026

3568::/cck::

बर्मिंघम टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज छह विकेट पर 307 रन बनाए.....

::/introtext::
::fulltext::
नाटिंघम। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने इस श्रृंखला में बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज छह विकेट पर 307 रन बनाए। कोहली शतक से सिर्फ तीन रन से चूक गए। उन्होंने 152 गेंद में 97 रन बनाए। रहाणे भी तिहरे अंक की ओर बढ़ते दिख रहे थे लेकिन 81 रन पर आउट हो गए। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिये 159 रन की साझेदारी करके भारत के अच्छे स्कोर की नींव रखी।
 
पहले दो टेस्ट में खराब बल्लेबाजी के बाद आज भारतीयों के प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिला। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (35) और के एल राहुल (23) ने भी 60 रन की साझेदारी की। कोहली ने अपनी पारी में 11 चौके लगाए और 23वें टेस्ट शतक से तीन रन से चूक गए। लेग स्पिनर आदिल रशीद की गेंद पर पहली स्लिप में बेन स्टोक्स ने उनका कैच लपका। कोहली अपने कैरियर में दूसरी बार नर्वस नाइंटी का शिकार हुए। इससे पहले रहाणे ने एक साल में पहला अर्धशतक जमाया लेकिन स्टुअर्ट ब्राड की गेंद पर एलेस्टेयर कुक को कैच देकर लौटे। रहाणे ने 131 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके जड़े।
 
आखिरी घंटे में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे ऋषभ पंत ने कुछ अच्छे स्ट्रोक्स लगाए। वह 22 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि हार्दिक पंड्या 58 गेंद में 14 रन बनाकर आखिरी गेंद पर जेम्स एंडरसन का शिकार हुए। उनका कैच स्लिप में जोस बटलर ने लपका। इससे पहले सुबह के सत्र में क्रिस वोक्स ने 15 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई भारतीय टीम के लिये शिखर धवन ने 35 रन बनाए और सलामी साझेदारी के लिए 60 रन जोड़े। इसके बाद दूसरे बदलाव के तौर पर आए वोक्स ने हालांकि शुरुआती तीन विकेट चटकाकर भारत पर दबाव बना दिया।
 
भारत का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 60 रन था जबकि टीम ने तीन विकेट 22 रन के भीतर गंवा दिए। लंच के समय स्कोर तीन विकेट पर 82 रन था। केएल राहुल (23) उनकी इनकटर पर पगबाधा आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा 31 गेंद में 14 रन बनाने के बाद वोक्स की गेंद पर हुक शाट लगाने के प्रयास में आउट किया। बर्मिंघम टेस्ट के बाद टीम से बाहर किए गए धवन ने संयम दिखाते हुए 65 गेंदों का सामना करके अपनी पारी में सात चौके लगाए। भारत के 50 रन 17वें ओवर में पूरे हुए। ड्रिंक्स ब्रेक के बाद वोक्स ने कहर बरपाती गेंदबाजी करके भारतीय शीर्षक्रम की नींव हिला दी। धवन का कैच स्लिप में बटलर ने लपका।
 
दो ओवर बाद राहुल पगबाधा आउट हुए। डीआरएस का फैसला भी उनके पक्ष में नहीं गया। इसके बाद पुजारा का विकेट भारत को काफी महंगा पड़ा। भारतीय टीम में आज तीन बदलाव करते हुए मुरली विजय की जगह धवन, कुलदीप यादव की जगह जसप्रीत बुमराह और दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को शामिल किया गया।
::/fulltext::

3558::/cck::

मोहम्मद शमी को से बड़ी राहत मिली। शमी पर हर्जाने का केस, कोर्ट ने हसीन का दावा खारिज कर दिया......  

::/introtext::
::fulltext::

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को से बड़ी राहत मिली। उनकी पत्नी हसीन जहां ने शमी पर हर्जाने का केस दायर किया था, उसमें अलीपुर कोर्ट ने हसीन का दावा खारिज कर दिया है। हसीन ने मोहम्मद शमी से गुजारा भत्ता के तौर पर प्रतिमाह 7 लाख रुपए की मांग की थी। 

जज ने हालांकि उनकी लड़की के लिए हर्जाने की मांग को स्वीकार कर लिया है, शमी से कहा गया है कि उन्हें अपनी लड़की को प्रतिमाह 80000 रुपए गुजारा भत्ता देना होगा। शमी के वकील के मुताबिक, उनके क्लाइंट अपनी लड़की को मेंटिनेन्स देने के लिए शुरू से तैयार थे, इसलिए हमें इससे कोई परेशाना नहीं है, लेकिन जैसे ही हसीन जहां ने मॉडलिंग और एंक्टिंग का करियर फिर से शुरू किया।

शमी ने उन्हें गुजारा भत्ता देने से इंकार कर दिया। हसीन के वकील ने कहा कि उनकी क्लाइंट ने अपना व्यवसाय शुरू करने की कोशिश की है लेकिन अभी शुरुआत नहीं हुई है, हसीन अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रही हैं। मोहम्मद शमी इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड के दौरे पर हैं जहां वे टीम के साथ टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा हैं।

अभी तक इस सीरीज में दो टेस्ट मैच हो चुके हैं और दोनों ही टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की हार हो चुकी है। इस सीरीज के दोनों मैचों में शमी ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल मार्च में हसीन जहां ने अपने पति क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दी थी।

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। शमी इन सभी आरोपों से इंकार करते रहे हैं और हसीन जहां भी इन आरोपों को अभी तक साबित नहीं कर पाई हैं। 

::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!