Wednesday, 12 August 2026

2824::/cck::

आखिरी क्षणों में गोल गंवाकर भारत ने इंग्लैंड से ड्रॉ खेला.....

::/introtext::
::fulltext::
लंदन। भारतीय ने आखिरी क्षणों में गोल गंवाकर दुनिया की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ महिला में पूल 'बी' के पहले मैच में 1-1 से ड्रॉ खेला। नेहा गोयल ने 25वें मिनट में भारत को बढ़त दिला दी लेकिन 54वें मिनट में लिली ओसले ने इंग्लैंड के लिए पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल दागा। दुनिया की 10वें नंबर की टीम भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड पर अधिकांश समय दबाव बनाए रखा। पहले 2 क्वार्टर में भारत का पलड़ा भारी रहा हालांकि मेजबान को 5 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका।

गोलकीपर सविता पूनिया ने कई गोल बचाकर इंग्लैंड की फॉरवर्ड पंक्ति को कामयाबी हाथ नहीं लगने दी। मेजबान टीम को मिले पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए। इंग्लैंड को 32वें सेकंड में ही पहला जबकि 8वें मिनट में दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उसे गोल नहीं करने दिया। दूसरे क्वार्टर में इंग्लैंड को 2 पेनल्टी कॉर्नर और मिले लेकिन सविता ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाई। दूसरी ओर भारत ने इंग्लैंड के डिफेंस में लगातार सेंध मारी और 25वें मिनट में नेहा गोयल ने फील्ड गोल करके भारत को बढ़त दिला दी। भारत ने तीसरे क्वार्टर में भी अपनी बढ़त बरकरार रखी। आखिरी क्वार्टर में इंग्लैंड ने लगातार हमले बोले। इंग्लैंड को 48वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जो बेकार गया।
 
5 मिनट बाद भारतीय गोलकीपर सविता ने पेनल्टी कॉर्नर पर शुरुआती शॉट बचा लिया लेकिन ओसले ने रिबाउंड पर बराबरी का गोल दाग दिया। वैसे भारत का यह प्रदर्शन उत्साहवर्धक कहा जाएगा, क्योंकि राष्ट्रमंडल खेलों में के मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 6-0 से हराया था, वहीं ग्रुप चरण में भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से मात दी थी। भारत 26 जुलाई को आयरलैंड से खेलेगा।
::/fulltext::

2810::/cck::

रिंग में उतरकर कविता ने इतिहास रच दिया था क्योंकि वे WWE रिंग में उतरने वाली पहली महिला रेसलर थीं।....

::/introtext::
::fulltext::
नई दिल्ली। आगामी 8 और 9 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में होने वाले में भारत की पहली WWE कविता देवी भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में 32 महिला पहलवान भाग ले रही हैं, जिनमें कविता एकमात्र भारतीय हैं। पिछले साल माई यंग क्लासिक टूर्नामेंट की घोषणा हुई थी जो WWE हाल आफ फेम खिलाड़ी और WWW के सुपरस्टार माई यंग के नाम पर रखी गई है। WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन ने कहा कि कविता की भागीदारी से ज्यादा दर्शक जुटाने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि कविता ने पिछले साल भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।
 
पिछले साल रिंग में उतरकर कविता ने इतिहास रच दिया था क्योंकि वे WWE रिंग में उतरने वाली पहली महिला रेसलर थीं। हालांकि पिछले साल माई यंग क्लासिक टूर्नामेंट के पहले राउंड में वे न्यूजीलैंड की डकोटा काई के साथ मुकाबला हार गई थीं।
 
कौन हैं कविता देवी : 35 वर्षीय कविता देवी मूलत: हरियाणा के ‍जींद जिले के जुलाना की रहने वाली हैं। 5 फुट 9 इंच लंबी कविता को द ग्रेट खली ने प्रशिक्षित किया है। कविता का रिंग का नाम हार्ड केडी है। कविता ने 2016 में रेसलिंग की शुरुआत की थी।
::/fulltext::

2795::/cck::

लंदन में महिला हॉकी विश्व कप के आगाज के दिन प्रदर्शनी में हॉकी के पांच दशकों के गौरवशाली सफर को दर्शाया जाएगा।.....

::/introtext::
::fulltext::

नई दिल्ली: लंदन में महिला हॉकी विश्व कप के आगाज के दिन 21 जुलाई को एलिजाबेथ ओलम्पिक पार्क में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में हॉकी के पांच दशकों के गौरवशाली सफर को दर्शाया जाएगा। लंदन में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में 1974 के पहले महिला विश्व कप से लेकर अगले 50 साल तक के दुर्लभ चित्रों को दर्शाया जाएगा, जिसमें ध्यानचंद के 50 साल पुराने हस्ताक्षरयुक्त चित्र होने के साथ ही उनकी तीसरी पीढ़ी की नेहा सिंह और तमाम हॉकी खिलाड़ियों और अहम घटनाओं के दुर्लभ चित्र भी होंगे।

इसके अलावा, इसमें ओलिम्पियन अशोक ध्यानचंद, पहली महिला हॉकी विश्व कप टीम की कप्तान अरजिंदर कौर, पूर्व कप्तान सूरजलता राजबीर कौर, ममता खरब और महिला हॉकी टीम के पूर्व भारतीय कोच बालकिशन सिंह, बी. एस भंगू, सत्येंद्र वालिया, कर्नल बलबीर और एम के कौशिक ने इस चित्र प्रदर्शनी की सफलता की कामना की है। लंदन नें महिला विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन 21 जुलाई से हो रहा है। इस प्रदर्शनी के आयोजनकर्ता सुनील यश कालरा ने बताया कि इस फोटो प्रदर्शनी में हर दशक के सूरमा हॉकी खिलाड़ी और असल जीवन में 'चक दे इंडिया' की कहानी दिखती है। उन्होंने कहा कि 1974 में महिलाओं का पहला विश्व कप घास पर हुआ था। तब संसाधनों की कमी थी। अरजिंदर कौर इस टीम की कप्तान थीं। वह इस प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि होंगी।

अरजिंदर कौर ने कहा, 'उस विश्व कप में हमने कैनवस के जूते और घर के सिले कपड़ों की जर्सी पहनी थी। यहां तक कि हमें बड़े आकार की हॉकी स्टिक दी गई थी। प्रदर्शनी में उस समय के चित्रों को खास तौर पर उभारा गया है लेकिन वहीं चार साल बाद हुए अगले विश्व कप में पॉलीग्रास आने से पूरा ²श्य बदल गया। एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की कप्तान और पद्मश्री एलीजा नेलसन ने कहा कि पॉलीग्रास पर गेंद कैसे रुकती है, कैसे आती है, हमें तब पता ही नहीं चलता था। इस विश्व कप के चित्रों में भी एक बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।"

पूर्व ओलिम्पियन अशोक ने कहा कि 1928 में ध्यानचंदजी सहित पूरी टीम ने पहली बार ओलिम्पिक हॉकी में भाग लेकर स्वर्णिम सफलता हासिल करके भारतीय हॉकी को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद परिवार के नौ सदस्यों का राष्ट्रीय टीम और राष्ट्रीय स्तर पर खेलना और तीसरी पीढ़ी में नेहा सिंह और प्रिया राठौर का इस खेल को शिद्दत से अपनाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि रही। वह भारतीय हॉकी से जुड़े हर चित्र को इस प्रदर्शनी में उभारे जाने से बेहद खुश हैं और इस प्रदर्शनी की कामयाबी के लिए शुभकामनाएं देते हैं। इस प्रदर्शनी को लगाने वाले सुनील प्रो-स्पोटीर्फाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। महिला क्रिकेट टीम के इतिहासकार होने के अलावा इनकी पुस्तक 'वुमैंस क्रिकेट वल्र्ड कप' काफी चर्चित रही है। उन्हें 'द हॉकी म्यूजि़यम' लंदन, से इस प्रदर्शनी को आयोजित करने के लिए न्योता मिला था। वह इससे पहले चेन्नई में चैम्पियंस ट्रॉफी और 2010 में दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में चित्र प्रदर्शनी लगा चुके हैं।

::/fulltext::

2781::/cck::

के पहले मैच में शनिवार को ओलंपिक चैंपियन मेजबान लंदन से खेलेगी।....

::/introtext::
::fulltext::

लंदन। आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम के पहले मैच में शनिवार को ओलंपिक चैंपियन मेजबान लंदन से खेलेगी। भारतीय कप्तान रानी ने कहा, दबाव हम पर नहीं, इंग्लैंड पर होगा। उन्होंने कहा, उन्हें अपनी धरती पर खेलने का फायदा मिलेगा लेकिन हमें भी खचाखचभरे मैदानों में खेलने की आदत है। भारत पूल बी में 26 जुलाई को आयरलैंड से और 29 जुलाई को दुनिया की सातवें नंबर की टीम अमेरिका से खेलेगा। भारतीय कप्तान रानी ने कहा, दबाव हम पर नहीं, इंग्लैंड पर होगा। उन्होंने कहा, उन्हें अपनी धरती पर खेलने का फायदा मिलेगा लेकिन हमें भी खचाखचभरे मैदानों में खेलने की आदत है। हमने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और राष्ट्रमंडल खेलों के ग्रुप चरण में उसे हराया था।

एफआईएच विश्व कप में भारत आखिरी बार 2010 में अर्जेंटीना में खेला था। रानी ने उसमें सात गोल करके लोकप्रियता हासिल की थी। मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, अब फारवर्ड पंक्ति सिर्फ रानी पर निर्भर नहीं है। हमारे पास वंदना कटारिया जैसे युवा स्ट्राइकर हैं जो टीम के लिए कई बार गोल कर चुके हैं। उन्होंने कहा, हमारे पास गुरजीत कौर जैसी ड्रैग फ्लिकर भी हैं जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकरों में से एक है। टूर्नामेंट शुरू होने से एक सप्ताह पहले यहां पहुंच चुकी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम से दो अभ्यास मैच भी खेले। रानी ने कहा, हमारे दोनों अभ्यास मैच अच्छे रहे और अब इंग्लैंड के खिलाफ हम उस लय को कायम रखेंगे। 

::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!