Wednesday, 12 August 2026

2644::/cck::

पूर्व नंबर एक सर्बिया के ने विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप में चौथी बार चैंपियन बनाने का गौरव हासिल कर लिया।..... 

::/introtext::
::fulltext::
लंदन। पूर्व नंबर एक सर्बिया के ने दक्षिण अफ्रीका के मैराथन मैन को रविवार को लगातार सेटों में 6-2, 6-2, 7-6 से काबू करते हुए विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप में चौथी बार चैंपियन बनाने का गौरव हासिल कर लिया। जोकोविच ने यह मुकाबला एकतरफा अंदाज में दो घंटे 18 मिनट में जीत लिया। 
 
पहली बार विम्बलडन के फाइनल में पहुंचे आठवीं सीड एंडरसन का इस हार के साथ खिताब जीतने का सपना टूट गया। क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल में कुल 11 घंटे तक जूझने का असर एंडरसन के खेल पर साफ़ नजर आया और वह उतनी ऊर्जा के साथ नहीं खेल सके जिस तरह वह पिछले दो मैचों में खेले थे। 12वीं सीड जोकोविच ने इस तरह अपना चौथा विम्बलडन और कुल 13वां ग्रैंड स्लेम खिताब जीता। इस खिताब के साथ जोकोविच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रॉय एमरसन को पीछे छोड़कर सर्वाधिक ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की आल टाइम सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

एमरसन के 12 ग्रैंड स्लेम खिताब हैं जबकि जोकोविच के 13 ग्रैंड स्लेम खिताब हो गए हैं। जोकोविच से आगे अब अमेरिका के पीट सम्प्रास (14), स्पेन के राफेल नडाल (17) और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (20) हैं। सर्बिया के जोकोविच ने मैच में पूरी तरह अपना दबदबा बनाया और एंडरसन को पहले दो सेट में तो टिकने का मौका ही नहीं दिया। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने पहले दोनों सेटों में 5-1 की बढ़त बनाने के बाद दोनों सेट 6-2 के अंतर से जीते।जोकोविच ने पहला सेट 29 मिनट में जीतकर एंडरसन पर ऐसा दबाव बनाया जिससे वह उबर नहीं सके। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने तीसरे सेट में संघर्ष किया और इसे टाई ब्रेक तक ले गए लेकिन टाई ब्रेक में जोकोविच भारी पड़े और उन्होंने टाई ब्रेक 7-3 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। एंडरसन ने अमेरिका के जॉन इस्नर के खिलाफ पांचवां सेट 26-24 से जीता था लेकिन फाइनल में वह ऐसा कोई करिश्मा नहीं कर सके।
 
जोकोविच ने चार बार एंडरसन की सर्विस तोड़ी। जोकोविच ने 2011, 2014 और 2015 के बाद 2018 में विम्बलडन खिताब जीतकर कोर्ट पर सफल वापसी कर ली। चोटों और खराब फॉर्म के कारण जोकोविच टॉप 20 से बाहर हो गए थे लेकिन इस जीत से उन्होंने 25 महीने का ग्रैंड स्लेम का खिताबी सूखा समाप्त कर दिया।
::/fulltext::

2643::/cck::

फुटबॉल विश्व कप 2018 में ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर वर्ल्ड कप का खिताब जीता।......

::/introtext::
::fulltext::
फुटबॉल विश्व कप 2018 में ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर वर्ल्ड कप का खिताब जीता। फ्रांस ने 4-2 से जीत शानदार जीत दर्ज की। फ्रांस ने 20 साल बाद विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले साल 1998 में वह वर्ल्ड चैंपियन बना था। फ्रांस की इस जीत के रचियता कोच रहे। फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैंप्स दुनिया के ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने बतौर कोच और खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीता है। वर्ष 1998 में डेसचैंप्स की कप्तानी में ही फ्रांस ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। डेसचैंप्स से पहले मारियो जगालो और फ्रैंज बैकनबेयुर ये कारनामा कर चुके है।
 
फ्रांस के लिए चौथा गोल उसके युवा खिलाड़ी एमबाप्पे ने किया। 19 साल के एमबाप्पे पेले के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में गोल किया है। फ्रांस और क्रोएशिया के मैच में कुल 6 गोल हुए। वर्ष 1966 के बाद ये पहला मौका है जब वर्ल्ड कप फाइनल में 6 गोल हुए हैं। साल 1958 में वर्ल्ड कप में कुल 7 गोल हुए थे। वर्ष 1930, 1938 और 1966 फाइनल में 6-6 गोल हुए थे। वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार आत्मघाती गोल देखा गया। क्रोएशिया के स्ट्राइकर मारियो मंड्जुकिच ने वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी ही टीम के खिलाफ गोल कर दिया।
::/fulltext::

2625::/cck::

सबकी नजर दोनों ही टीमों के इन 5-5 खिलाड़ियों पर रहेगी जिन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका अदा की।.....

::/introtext::
::fulltext::
मास्को। और क्रोएशिया के बीच आज रात 8 बजे खेला जाएगा। युवाओं से भरी फ्रांस की टीम रविवार को यहां होने वाले 2018 विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में क्रोएशिया को पराजित कर दूसरी बार यह ट्रॉफी हासिल करना चाहेगी। जबकि क्रोएशिया भी हर हाल में इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी। इस मैच में सबकी नजर दोनों ही टीमों के इन 5-5 खिलाड़ियों पर रहेगी जिन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका अदा की।
 
इन पांच खिलाड़ियों ने फ्रांस को फाइनल में पहुंचाया : फ्रांस की टीम टूर्नामेंट की दूसरी सबसे युवा टीम है, जिसमें तेज तर्रार कीलियन एम्बाप्पे और एंटोइन ग्रिजमैन की मौजूदगी उसके लिए प्रेरणादायी रही। फाइनल में टीम को उनसे जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद होगी। लिलियान थुर्राम, पॉल पोग्बा, एनगोलो कान्टे पर भी सभी की निगाहें होगी। इन खिलाड़ियों ने भी अपने खेल से सभी का दिल जीता है।
 
 
इन दिग्गजों की मदद से क्रोएशिया ने दिग्गज टीमों को दी मात : वहीं क्रोएशियाई टीम भी लुका मोदरिच से प्रेरित है जो इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन मिडफील्डर में शामिल हैं। इवान रकिटिच, मारियो मांजुकिच, इवान पेरिसिच, डेनियल सुबासिच के शानदार खेल ने टीम को अर्जेंटीना, इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
यूरोप की इन दो दिग्गज टीमों के बीच हो रहे इस मुकाबले को लेकर दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह है। क्रोएशिया का फाइनल में पहुंचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। उसने अपने अंतिम तीन मुकाबले अतिरिक्त समय में जीते हैं। वहीं दूसरी ओर फ्रांस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए आसान से फाइनल में जगह बना ली। बहरहाल फ्रांस और विश्वकप के बीच लुका मोदरिच खड़े हैं।
 
हालांकि कुछ खेल समीक्षक इस बात से निराश होंगे कि फाइनल दो ताकतवर टीमों के बीच नहीं हो रहा या इसमें कोई दक्षिण अमेरिकी टीम मौजूद नहीं है। क्योंकि ऐसा स्पेन के 2010 में नीदरलैंड को मात देकर खिताब जीतने के बाद दूसरी बार हो रहा है जब ब्राजील, जर्मनी, इटली या अर्जेंटीना जैसी धुरंधर टीमों ने फाइनल में जगह नहीं बनाई है।
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!