Wednesday, 12 August 2026

2720::/cck::

धोनी नहीं ले रहे संन्यास, कोच ने बताया क्यों मांगी थी अंपायर से गेंद......

::/introtext::
::fulltext::
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज के अंतिम मैच के बाद धोनी को अंपायर से गेंद लेते देखा गया। इसके बाद यह कयास लगना शुरू हो गए कि क्या धोनी ले रहे है? लेकिन अब भारतीय ​टीम के प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। रवि शास्त्री ने धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि वे वनडे मुकाबलों की भारतीय टीम का हिस्सा हैं और वे कहीं नहीं जा रहे हैं। रवि शास्त्री ने आगे कहा कि मंगलवार को मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अंपायरों से गेंद मांगी थी। लेकिन इसकी वजह यह थी कि वे इसे टीम के गेंदबाजी के कोच भारत अरुण को दिखाना चाहते थे ताकि उन्हें गेंद की हालत देखकर अंदाजा लग सके कि पिच की परिस्थितियां कैसी थी।
 
इससे पहले मंगलवार को भारत-इंग्लैंड मुकाबले के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें धोनी मैच की गेंद अपने पास रखते हुए दिखाई पड़े थे। क्रिकेट खिलाड़ी अक्सर विशेष मुकाबलों की यादों के तौर पर गेंद और ​स्टंप्स को अपने साथ ले जाते हैं। धोनी के भी ऐसा करने पर कयास लगने लगे थे कि इस उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन न कर पाने के बाद कहीं उन्होंने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला तो नहीं कर लिया है? फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि धोनी कम से कम साल 2019 में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप से पहले तो संन्यास बिलकुल भी नहीं लेने वाले हैं।
::/fulltext::

2695::/cck::

आर. अश्विन और रवींद्र जड़ेजा को लेकर असमंजस की स्थिति थी, लेकिन दोनों टीम में बरकरार हैं।....

::/introtext::
::fulltext::

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा टीम में बने हुए हैं। तीसरे वनडे में चोटिल होने के कारण भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिस्ट जारी की है। भुवनेश्वर कुमार को भी टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई ने एक और ट्वीट कर कहा कि भुवी कि लोअर बैक में चोट की वजह से उन्हें इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि बीसीसीआई उनकी चोट पर नज़र रखेगी और अगर वो फिट हो गए तो उन्हें टीम में शामिल कर लिया जाएगा। रिषभ पंत को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वहीं रोहित शर्मा टेस्ट टीम में जगह बनाने में असफल रहे।

टेस्ट सीरीज का शेड्‍यूल :

पहला टेस्ट : 1 अगस्त से 5 अगस्त , बर्मिंघम

दूसरा टेस्ट : 09 अगस्त से 13 अगस्त, लार्ड्स

तीसरा टेस्ट : 18 अगस्त से 22 अगस्त, नॉटिंघम

चौथा टेस्ट : 30 अगस्त से 03 सितंबर, साउथैंप्टन

टीम : विराट कोहली, शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, आर. अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, मो. शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर।

::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!