Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
इस्लामाबाद: लोकसभा चुनाव के नतीजों में BJP की जीत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई दी है. इमरान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मैं भाजपा और सहयोगियों की चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं. दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ काम करना चाहता हूं.' लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार 'प्रचंड मोदी लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड सीटों के साथ फिर से केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है.
निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार को जारी मतगणना की ताजा जानकारी के अनुसार भाजपा 299 सीटों पर आगे चल रही है. उधर, कांग्रेस 50 सीटों पर आगे है. आयोग ने 542 सीटों के रुझान/परिणाम जारी किये हैं. कर्नाटक की हावेरी सीट पर भाजपा के उदासी एस सी ने एक लाख 40 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है.
रातोडेरो: दक्षिण पाकिस्तान के लरकाना में रहमाना बीबी के दस साल के बेटे अली रजा को एक दिन बुखार हुआ तो मां को इसमें कुछ भी असामान्य नहीं लगा. बीबी अपने बेटे को एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले गई. डॉक्टर ने रजा को पैरासीटामॉल सिरप दिया और कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है. लेकिन मां उस समय घबरा गई जब उसे आसपास के गांवों में बुखार से पीड़ित बच्चों में बाद में एचआईवी होने का पता चला.
चिंतित बीबी रजा को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सा जांच में पुष्टि हो गई कि लड़का एचआईवी पॉजिटिव है. वह उन 500 लोगों में शामिल है जो एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से ज्यादातर बच्चे हैं. बीबी ने कहा, ‘‘ जबसे हमने सुना है कि हमारा बेटा एचआईवी पॉजिटिव है, हम उस दिन से बहुत दुखी हैं.''
बीबी ने कहा कि यह जानकर दिल टूट गया कि हमारा बच्चा इतनी कम उम्र में एचआईवी की चपेट में आ गया. उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्यों का टेस्ट किया गया लेकिन केवल रजा ही एचआईवी पॉजिटिव (HIV Positive) पाया गया. सिंध प्रांत में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रमुख सिकंदर मेमन ने बताया कि अधिकारियों ने लरकाना के 13,800 लोगों की जांच की और उसमें 410 बच्चे तथा 100 वयस्क एचआईवी पॉजिटिव पाए गए.
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में एचआईवी के 23,000 से अधिक मामले दर्ज किए हैं. पाकिस्तानी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित सीरिंज के इस्तेमाल से एचआईवी देशभर में फैला है. अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि स्थानीय चिकित्सक मुजफ्फर गांघरो ने अप्रैल की शुरुआत में मरीजों को संक्रमित किया और उसके बाद से लरकाना में एचआईवी फैला. चिकित्सक को एड्स है.
::/fulltext::मॉस्को: यूक्रेन के राष्ट्रपति बनने जा रहे वोलोदिमिर जेलेंस्की को चुनाव के दिन टीवी मीडियाकर्मियों और फोटोग्राफर्स को अपना मतपत्र दिखाने के मामले जुर्माना लगाया गया है. राजधानी कीव की एक स्थानीय अदालत ने मतदान की गोपनीयता की रक्षा करने वाले चुनावी कानून को तोड़ने के लिए सोमवार को लोकप्रिय हास्य कलाकार जेलेंस्की पर 850 हरयवनास (32 अमेरिकी डॉलर या 2,225 रुपये) का जुर्माना लगाया.
अदालत ने बताया कि जेलेंस्की ने अपराध स्वीकार किया है. वह अदालत में उपस्थित नहीं थे. जेलेंस्की ने अपने नाम के आगे टिक का निशान लगे मतपत्र को गिराने से पहले पत्रकारों को दिखाया था, जिस पर उनके प्रतिद्वंद्वियों ने काफी हंगामा किया था. जेलेंस्की के इस महीने के आखिर में शपथ लेने की संभावना है.
::/fulltext::कोलंबो: श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए आत्मघाती हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा के लगातार फैलते रहने पर प्रशासन ने सोमवार को पूरे देश में 6 घंटे की कर्फ्यू लगा दिया. आत्मघाती हमले में करीब 260 लोग मारे गए थे. एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'आज रात 9 बजे से कल तड़के 4 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगाया गया है.' इस बीच सेना प्रमुख महेश सेनानायक ने कहा है कि सैनिकों को कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों से कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने कहा कि यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो सेना उसे देखते ही गोली मार देगी. इससे पहले दिन में प्रशासन ने सामुदायिक हिंसा के बाद उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के चार शहरों कुलियापिटिया, हेटिपोला, बिंगिरिया और डूमलसूरिया में कर्फ्यू हटाने के कुछ घंटों बाद फिर कल तड़के चार बजे तक के लिए लगा दिया. बाद में हिंसा फैलने पर पूरे उत्तर और पश्चिम प्रांत में कर्फ्यू लगा दिय गया.
प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भी खासकर करुनेगला जिले में अशांति फैलने के बाद लोगों से शांति की अपील की. श्रीलंका सरकार ने देश में अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहली समुदायों के बीच हिंसा की घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर भी फिर प्रतिबंध लगा दिया. फेसबुक और व्हाट्सऐप पर प्रतिबंध से एक दिन पहले श्रीलंकाई पुलिस ने रविवार को देश के पश्चिम तटीय शहर चिलॉ में भीड़ द्वारा एक मस्जिद और मुस्लिमों की कुछ दुकानों पर हमला किए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया था. बता दें कि देश में 21 अप्रैल को तीन गिरजाघरों और तीन लक्जरी होटलों में हुए आत्मघाती हमलों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इन हमलों के बाद से देश में हिंसा की घटनाएं बढी हैं.
::/fulltext::