Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
कोलंबो। राजधानी कोलंबो समेत श्रीलंका में कई स्थानों पर रविवार सुबह सीरियल धमाके हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमाकों में 25 लोगों की मौत हो गई और 200 अन्य घायल हुए हैैं।
कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक राजमार्ग पर एक बस से यात्रियों को जबर्दस्ती उतारने के बाद कम से कम 14 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी. मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, सेना जैसी वर्दी पहने करीब 15 से 20 अज्ञात बंदूकधारियों ने कराची और ग्वादर के बीच चलने वाली पांच से छह बसों को रोका. उन्होंने ब्लूचिस्तान के ओरमारा इलाके में मकरान तटीय राजमार्ग पर एक बस को रोका, यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की और उनमें से करीब 16 को नीचे उतार लिया.
डॉन समाचारपत्र ने खबर दी है कि कम से कम 14 यात्रियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई जबकि दो यात्री भाग निकलने में सफल रहे और नजदीकी जांच चौकी पर पहुंच गये. उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि चौकी के और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच कर रहे हैं. हत्या की इस घटना के पीछे की वजह और पीड़ितों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगा बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और गरीब प्रांत है.
::/fulltext::लीमा: भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तारी के डर से पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया ने खुद को गोली मार ली. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी. वह 69 वर्ष के थे. गार्सिया की अमेरिकन पोपुलर रिवोल्युशनरी अलायंस (अपरा) पार्टी के महासचिव उमर क्वेसादा ने बताया कि एलन गार्सिया (Alan Garcia) की मौत हो गई. पेरू के राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गार्सिया की मौत पर शोक प्रकट किया. विजकारा ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति गार्सिया की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ. उनके परिवार और शुभचिंतकों से मैं अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं.''
गार्सिया 1985-90 तक और इसके बाद 2006-11 तक राष्ट्रपति रहे. ब्राजील की कंपनी ओडेब्रेच्ट को ठेका देने में हुए भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने वाली थी. पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गार्सिया ने सिर में गोली मार ली थी. स्वास्थ्य मंत्री जुलेमा टोमस ने बताया कि अस्पताल में सर्जरी के दौरान उन्हें तीन बार दिल का दौरा पड़ा.
::/fulltext::