Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि भारत द्वारा बड़ी संख्या अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत से अधिक का शुल्क लिया जा रहा है. ट्रंप (Donald Trump) ने अपने प्रशासन से इस तरह के मूर्खता वाले कारोबार पर गौर करने को कहा. इससे एक दिन पहले ट्रंप ने भारत की आलोचना करते हुए उसे दुनिया का सबसे अधिक कर वाला देश बताया था. अमेरिकी राष्ट्रपति (Donald Trump) बार-बार भारत को टैरिफ किंग कहते रहे हैं, जो अमेरिकी उत्पादों पर काफी ऊंचा कर लगाता है. ट्रंप (Donald Trump) ने शनिवार को लास वेगास में कहा कि एक ऐसा मामला है जहां भारत हमसे काफी ऊंचा शुल्क वसूल कर रहा है. महान देश, महान दोस्त, प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी कई चीजों के लिए हमसे 100 प्रतिशत से अधिक शुल्क वसूल रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि वहीं अमेरिका द्वारा भारत के ऐसे उत्पादों पर कुछ भी शुल्क नहीं लिया जा रहा.
गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका (United States of America) यूं तोपुलवामा (Pulwama) में हुए आतंकी हमले और फिर पाकिस्तान में आतंकी अड्डों पर एयर स्ट्राइक के मसले पर भले ही भारत (India)के साथ खड़ा नजर आया, मगर अब उसने आर्थिक मोर्चे पर बड़ा झटका देने की तैयारी की थी. इसके संकेत खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दिए हैं. उन्होंने व्यापार में भारत को जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंस (GSP) से बाहर करने से जुड़ा बयान देकर वैश्विक आर्थिक गलियारे में नई हलचल पैदा कर दी थी. ट्रंप ने इस बाबत अमेरिका की संसद यानी 'कांग्रेस' को बी बकायदा पत्र लिखकर सूचित कर दिया था.अगर ऐसा सचमुच में हुआ तो फिर अमेरिकी बाजार में 5.6 बिलियन डॉलर मूल्य के भारतीय उत्पादों के लिए ड्यूटी फ्री यानी शुल्क-मुक्त एंट्री का दरवाजा बंद हो जाएगा. यह एक बड़ा आर्थिक झटका होगा. ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि वह भारत के लिए शुल्क मुक्त ट्रीटमेंट को खत्म करने का इरादा रखते हैं. बताया जा रहा था कि जीएसपी के तहत अगर भागीदारी समाप्त होती है तो 2017 में डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से यह भारत के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई होगी.
दरअसल, अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने की कसम खाने वाले डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का मानना था कि भारत व्यापार के मामले में अमेरिका को अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहा. वजह कि अमेरिकी उत्पादों पर भारत मोटा टैक्स वसूल रहा है. ट्रंप कई बार और कई मंच से यह बात कह चुके हैं. उनका मानना था कि भारत ऐसा देश है, जो अमेरिकी उत्पादों पर ज्यादा टैरिफ थोपता है. इसके जवाब में उन्होंने भी भारत के उत्पादों के अमेरिकी बाजार में ड्यूटी फ्री प्रवेश रोकने की सोची है. ट्रंप ने कहा था कि मैं यह कदम इसलिए उठा रहा हूं क्योंकि अमेरिका से गहन जुड़ाव के बाद भी भारत ने अमेरिका को यह आश्वासन नहीं दिया है कि वह भारत के बाजार में समान और उचित पहुंच प्रदान करेगा.
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने कहा था कि जीएसपी (GSP) से भारत को बाहर करने का निर्णय राष्ट्रपति की घोषणा के जरिए ही अधिनियमित किया जा सकता है. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के अनुसार, 2017 में भारत के साथ अमेरिकी वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार घाटा 27.3 बिलियन डॉलर था.बता दें कि अमेरिका के जीएसपी प्रोग्राम के तहत लाभ कमाने वाले दुनिया के बड़े देशों में भारत शुमार है. जीएसपी की भागीदारी अगर समाप्त होती है तो 2017 में पद संभालने वाले डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की यह सबसे बड़ी दंडात्मक कार्रवाई होगी.
::/fulltext::अमेजन के सीईओ जेफ बेजोफ की तलाक की प्रक्रिया पूरी हो गई हैं. 2.52 लाख करोड़ के शेयर लेकर मैकेंजी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई हैं. एग्रीमेंट के मुताबिक, मैकेंजी ने 75 प्रितशत शेयर और अपने हिस्से के वोटिंग राइट्स बेजोस को दे दिए हैं. बेजोस और मैकेंजी के पास 16 प्रतिशत शेयर थे. अब उनमें से 4 प्रतिशत शेयर मैकेंजी के पास हैं.
मैकेंजी चौथी सबसे अमीर महिला बन चुकी हैं. मैकेंजी की नेटवर्थ 36.5 अरब डॉलर हो चुकी है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया की सबसे अमीर महिला फ्रेंकोइस मीयर्स हैं. जो लोरियल की मालकिन हैं. उनकी नेटवर्थ 53.7 अरब डॉलर है. दूसरे नंबर पर एलाइस वॉल्टन हैं जो वॉलमार्ट की मालकिन हैं. उनकी नेटवर्थ 44.2 अरब डॉलर है.

जेफ बेजोस और मैकेंजी के शादी को 25 साल पूरे हो चुके थे. जेफ बेजोस ने साल 1993 में मैकेंजी से शादी की. जेफ और मैकेंजी के चार बच्चे भी हैं. जेफ और मैक की मुलाकात कॉलेज के दौरान हुई. दोनों ने एक साथ इनवेंस्टमेंट फर्म D.E Shaw में काम किया. दोनों ने साल 1993 में शादी की और 1994 में वॉशिंगटन के शहर सिएटल में शिफ्ट. इसी साल जेफ बेजोस ने अमेजन की शुरुआत की.
कौन हैं जेफ बेजोस?
जेफ बेजोस अमेजन के फाउंडर और सीईओ हैं. इनका जन्म न्यू मेक्सिको में हुआ और पालन पोषण हस्टन में हुआ. साल 1986 में उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी ग्रैजुएशन की. साल 1994 में उन्होंने अमेजन की शुरुआत की. पहले इस कंपनी का नाम कैडेब्रा जिसे बाद में बदलकर अमेजन किया गया. क्योंकि जेफ एक साथी ने कंपनी का नाम कैडेब्रा के बजाय कैडेवर पढ़ा.
शुरू में अमेजन पर सिर्फ किताबें बिका करती थीं, इसके साथ ही जेफ एक गराज में काम किया करते थे. इसके साथ-साथ वो अमेजन पर भी धीरे-धीरे बाकी चीज़ें सेल करने लगे और अब, Amazon दुनिया की सबसे बड़ी और सफल वेबसाइट में से एक है.
::/fulltext::