Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
लंदन: PNB Scam: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 2 अरब डॉलर कर्ज की धोखाधड़ी मामले में मुख्य अभियुक्त और भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी (Nirav Modi) को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद लंदन की एक अदालत (London Court)ने उसे 29 मार्च तक हिरासत में भेज दिया. बताया जा रहा है कि नीरव मोदी (Nirav Modi) को जेल की स्पेशल सेल में रखा जाएगा. वह पश्चिमी यूरोप की सबसे बड़ी जेल में से एक मेजेस्टी की वैंड्सवर्थ जेल में अगली सुनवाई तक रहेगा. दक्षिण लंदन में स्थित जेल में मोदी के साथ कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम का गुर्गा पाकिस्तानी मूल का जाबिर मोती भी शामिल है, जो कि अमेरिका के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया से गुजर रहा है.
वैंड्सवर्थ बी कैटेगरी की जेल है, जहां ऐसे कैदियों को रखा जाता है कि जिनकी सुरक्षा की जोखिम कम होती है. 1851 में बनाई गई इस जेल में अभी 1628 कैदी हैं. नीरव मोदी को मार्च 29 तक होने वाली अगली सुनवाई तक अलग सेल में रखा जाएगा.
स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन पुलिस) ने एक बयान में कहा, ‘नीरव मोदी (Nirav Modi) को भारतीय एजेंसियों की तरफ से 19 मार्च (मंगलवार) को हॉलबार्न नामक स्थान पर गिरफ्तार किया गया है.'' नीरव मोदी ने जिला न्यायाधीश मारी मैलॉन की अदालत में खुद को भारतीय अधिकारियों के हवाले किए जाने का विरोध किया. अदालत ने सुनवाई के बाद उसकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी. अदालत ने उसे 29 मार्च तक हिरासत में रखे जाने की अनुमति दी है.
जज ने कहा कि वह नीरव मोदी की जमानत की अर्जी मंजूर किए जाने के पक्ष में नहीं है क्यों कि मामला ‘बड़ी मोटी राशि का है' और इसे देखते हुए इस बात की बड़ी संभावना है कि अभियुक्त एक बार जमानत पर छूटने के बाद फिर अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करना चाहेगा. जज ने कहा, ‘यह मानने का यहां पर्यापत आधार है कि जमानत पर छूटने के बाद आप आत्मसमर्पण नहीं करेंगे.'
नीरव मोदी अदालत में सफेद कमीज और पतलून पहन कर आया था. वह बुझा बुझा दिख रहा था और वह केवल दो बार ही - प्रथम बार अपने नाम की पुष्टि करने को तथा दूसरी बार भारत को सौंपे जाने के बारे में अपना विरोध औपचारिक तौर पर प्रकट करने के लिए, मुंह खोला. अदालत में भारतीय जांच एजेंसियों का पक्ष ब्रिटेन की अभियोजन सेवा ‘क्राउन प्राक्जेक्यूशन सर्विस' ने किया और अदालत से कहा कि नीरव को भारत में दो अरब डालर (14,000 करोड़ रुपये) की धोखा धड़ी और मनी लांडरिंग के मामले में तलाश किया जा रहा है. ब्रिटेन के कानून के तहत धोखा धड़ी के षडयंत्र में उसे सात साल तक की सजा हो सकती है. इसी तरह अपराध को छुपाने के षडयंत्र की सजा सात से 10 साल तक की है.
अभियोजन पक्ष के वकील जोनाथन स्वैन ने जानत की अर्जी का विरोध किया और कहा कि उनका मामना है कि जमानत मंजूर होने के बाद वह अदाल में आत्मसमर्पण के लिए वापस नहीं आएगा. नीरव की ओर से बैरिस्टर जार्ज हेपबर्न-स्काट और वकील आनंद दुबे खड़े हुए थे. भारत से भागे बड़े आर्थिक अभियुक्त विजय माल्या ने भी अपने प्रत्यर्पण मामले में इसी कानूनी विशेषज्ञ को खड़ा किया था. नीरव मोदी की ओर से 5,00,000 पौंड के बांड और जमानत की कठोर शर्तों के अनुपालन का वादा किया गया था.
नीरव मोदी को जहां गिरफ्तार किया गया उससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि नीरव मोदी वेस्ट एंड के सेंटर पाइंट के उसी आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा था जहां उसके होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी. ऐसा लग रहा है कि उसे प्रत्यर्पण वारंट पर गिरफ्तार किया गया है.
::/fulltext::क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी (New Zealand mosque shooting) की घटना के बाद वहां भारतीय मूल के 9 लोग भी लापता हैं. न्यूजीलैंड में भारतीय राजदूत ने इसकी जानकारी दी. इस घटना में 49 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. उधर एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि घटना में दो भारतीयों की मौत हुई है जबकि तीसरा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. हमलावर ने शुक्रवार की नमाज के वक्त हमला किया जिस वक्त वहां काफी लोग थे. उसने वहां से निकलने के बाद भी गोलीबारी की जिसमें वहां से गुजरने वाले लोगों को निशाना बनाया. इस हमले में 49 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हैं.
इस हमले को आतंकी हमला माना जा रहा है और शुरुआती जांच के बाद इसके पीछे नस्लीय वजह सामने आ रही है. तीन गिरफ्तार लोगों में से एक 20 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है जिसे हमलावर माना जा रहा है. प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न ने न्यू प्लाईमाउथ में मीडिया को संबोधित करते हुए क्राइस्टचर्च की घटना (Christchurch Mosque) को न्यूजीलैंड के इतिहास की सबसे खराब घटना बताया है. दूसरी तरफ, पुलिस ने इस घटना के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय नागरिकता/मूल के 9 लोग लापता हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि का अब भी इंतजार है. भारतीय उच्चायुक्त संजीव कोहली ने ट्वीट किया, 'मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध. हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं.'
नई दिल्ली : न्यूजीलैंड की दो मस्जिद में हुई गोलीबारी (New Zealand mosque shooting) में 40 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न ने कहा, 'यह सुनियोजित आतंकी हमला था'. हमलावर दक्षिणपंथी आस्ट्रेलियाई नागरिक था. प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न ने न्यू प्लाईमाउथ में मीडिया को संबोधित करते हुए क्राइस्टचर्च की घटना को न्यूजीलैंड के इतिहास की सबसे खराब घटना बताया है. दूसरी तरफ, पुलिस ने इस घटना के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक गोलीबारी के दौरान मस्जिद में कई लोग हताहत हुए हैं. जबकि एक अन्य मस्जिद को खाली करा लिया गया. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान वहां बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मौजूूद थे. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तमीम इकबाल ने ट्वीट कर कहा, ''गोलीबारी में पूरी टीम बाल-बाल बच गई. बेहद डरावना अनुभव था''. बताया जा रहा है कि घटना के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी किसी तरह मस्जिद से सुरक्षित निकलने में सफल रहे. आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम को कल क्राइस्टचर्च में ही टेस्ट मैच खेलना है.
खास बातें
नई दिल्ली : न्यूजीलैंड की एक मस्जिद में गोलीबारी (New Zealand mosque shooting) का मामला सामने आया है. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हमलावर अभी भी सक्रिय है. घटना के बाद चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है. न्यूजीलैंड पुलिस के एक बयान के मुताबिक, ''क्राइस्टचर्च में गंभीर स्थिति पैदा हो गई है. यहां एक सक्रिय शूटर मौजूद है. पुलिस इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन अभी भी खतरे का माहौल है''.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक गोलीबारी के दौरान एक मस्जिद में कई लोग हताहत हुए हैं. जबकि दूसरी मस्जिद को खाली करा लिया गया है. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान वहां बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मौजूूद थे. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तमीम इकबाल ने ट्वीट कर कहा, ''गोलीबारी में पूरी टीम बाल-बाल बच गई. बेहद डरावना अनुभव था''. बताया जा रहा है कि घटना के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी किसी तरह मस्जिद से सुरक्षित निकलने में सफल रहे. आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम को कल क्राइस्टचर्च में ही टेस्ट मैच खेलना है.