Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
शंघाई: चीन के शंघाई स्थित होंगकू दुनिया का पहला 5जी कवरेज और ब्रांडबैंड गीगाबाइट नेटवर्क वाला जिला बन गया है. दूरसंचार सेवा प्रदाता चाइना मोबाइल के समर्थन से यहां 5जी नेटवर्क का परीक्षण किया गया. चाइना डेली की रपट के अनुसार, "शंघाई के होंगकू जिले में शनिवार को 5जी नेटवर्क का परीक्षण शुरू हुआ, जहां पूरी कवरेज सुनिश्चित करने के लिए तीन महीने पहले 5जी आधार स्टेशन स्थापित किए गए."
शंघाई के उप महापौर वू किंग ने हुआवेई के मेट एक्स स्मार्टफोन से सबसे पहले 5जी वीडियो कॉल किया. यह पहला फोल्डेबल फोन है. दूरसंचार व उद्योग विनियामक शंघाई म्यूनिसिपल इकॉनोमिक एंड इन्फोरमेटाइजेशन कमीशन के डिप्टी डायरेक्टर झांग जियामिंग ने कहा कि नगर में इस साल के अंत तक 5जी नेटवर्क के 10,000 स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य है और 2021 तक 5जी आधार स्टेशनों की संख्या 30,000 से अधिक होगी.
::/fulltext::काठमांडू: नेपाल में बारिश और तूफान ने कहर बरपाया है. भारी बारिश और भयंकर तूफान की वजह से अबतक 27 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. ‘हिमालयन टाइम्स' के मुताबिक यह तूफान दक्षिणी जिले बारा और पास के परसा में शाम के समय आया. जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक परसा में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. खबरों के मुताबिक कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी और 400 लोग घायल हो गए. नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की.
237 ईसा पूर्व, सम्राट अशोक के शासनकाल के दौरान स्थापित शारदा पीठ करीब 5,000 साल पुराना मंदिर है. यह मंदिर कश्मीरी पंडितों के तीन प्रसिद्ध पवित्र स्थलों में से एक है. उनके दो अन्य पवित्र स्थल अमरनाथ मंदिर और अनंतनाग स्थित मार्तंड सूर्य मंदिर हैं. कश्मीर पंडितों के संगठन बरसों से शारदा पीठ कॉरिडोर खोले जाने की मांग कर रहे हैं.
खास बातें
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का कहना है कि उसके कब्जे वाले कश्मीर में भारत के हिंदू श्रद्धालुओं के लिए शारदा मंदिर कॉरिडोर खोलने पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है. ऐसे कदम उठाने के लिए ‘‘सकारात्मक माहौल'' होना चाहिए. इस सप्ताह की शुरुआत में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर में कहा गया था कि पाकिस्तानी सरकार ने एक कॉरिडोर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिससे भारत के हिंदू श्रद्धालुओं को प्राचीन हिंदू मंदिर और सांस्कृतिक स्थल तक जाने का मौका मिलेगा.
एक साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने इस खबर को खारिज करते हुए कहा, ‘‘मेरी जानकारी के मुताबिक, अभी शारदा मंदिर कॉरिडोर खोलने पर कोई फैसला नहीं लिया गया.'' उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे सभी मुद्दों पर आगे बढ़ने के लिए एक सकारात्मक माहौल की जरुरत होती है.''
एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी खबर में पाकिस्तान तहरीक के इंसाफ के, नेशनल असेंबली सदस्य रमेश कुमार के हवाले से कहा था, ‘‘पाकिस्तान ने शारदा मंदिर खोलने का फैसला किया है. मौजूदा वर्ष से परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा जिसके बाद पाकिस्तान में हिंदू भी इस स्थल का दौरा कर सकेंगे.''
बता दें, 237 ईसा पूर्व, सम्राट अशोक के शासनकाल के दौरान स्थापित शारदा पीठ करीब 5,000 साल पुराना मंदिर है. यह मंदिर कश्मीरी पंडितों के तीन प्रसिद्ध पवित्र स्थलों में से एक है. उनके दो अन्य पवित्र स्थल अमरनाथ मंदिर और अनंतनाग स्थित मार्तंड सूर्य मंदिर हैं. कश्मीर पंडितों के संगठन बरसों से शारदा पीठ कॉरिडोर खोले जाने की मांग कर रहे हैं.