Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
वॉशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार शुक्रवार को उनका निधन हुआ। अप्रैल में पत्नी बारबरा की मृत्यु के एक हफ्ते बाद संक्रमण के साथ एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। 2 जून, 1924 को जन्मे बुश 1989 से 1993 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले बुश ने 1981 से 1989 तक अमेरिका के 43वें वाइस प्रेसीडेंट के रूप में कार्य किया।
उनकी पत्नी बारबरा की मृत्यु इस साल 17 अप्रैल को हुई थी। उनका 73 साल का विवाह यूएस इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति के मुकाबले लंबा था। अप्रैल में पत्नी बारबरा की मृत्यु के एक हफ्ते बाद संक्रमण के साथ एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति के तौर पर उनका कार्यकाल 1989-1993 तक था। अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से पहले उन्होंने चीन में अमेरिकी राजदूत के तौर पर काम किया था। इसके साथ ही वे आठ वर्षों तक अमेरिका के उपराष्ट्रपति भी रहे थे।
नई दिल्ली: फ्रांस के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बेनॉ क्वेनेडी को उत्तर कोरिया (North Korea) के लिए जासूसी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. न्यायिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. बता दें कि फ्रांस की संसद के ऊपरी सदन सीनेट के वरिष्ठ अधिकारी क्वेनेडी को रविवार को हिरासत में लिया गया. वह फ्रैंको-कोरियन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं. न्यायिक सूत्रों का कहना है कि उनके देश से बाहर जाने या सीनेट में काम करने पर रोक लगा दी गई है. क्वेनेडी को फिलहाल फ्रांस की घरेलू खुफिया एजेंसी डीजीएसआई के मुख्यालय में रखा गया है.
क्वेनेडी के प्रकाशक की वेबसाइट डेल्गा के अनुसार उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप की काफी यात्रा की है. यूट्यूब पर अपलोड एक वीडियो में वह कोरिया को ‘विकास का मॉडल' भी बताते हैं. वह 2007 से फ्रैंको-कोरियन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. इसका गठन 1960 में उन पत्रकारों ने किया था जो सामाजिक और वामपंथी ध्येय के प्रति सहानुभूति रखते थे. यह संगठन प्योंगयांग के साथ करीबी संबंध और विभाजित कोरिया के एकीकरण की बात करता है.
अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक बुटिना ने अमेरिकी राजनीतिज्ञों और उम्मीदवारों से मुलाकात की , विशेष रूचि समूहों द्वारा प्रयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया. उसका इरादा, यहां से प्राप्त जानकारियों के बारे में मास्को तक सूचना पहुंचाना था. अदालत के दस्तावेजों में रूसी अधिकारी का नाम नहीं दिया है.
::/fulltext::बीजिंग: उत्तरी चीन स्थित एक केमिकल प्लांट के पास हुए धमाके (Blast in Chemical Plant) में 22 लोगों के मौत की खबर आ रही है. जबकि इस घटना में 22 अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है. इस पूरे घटना की जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी. बीजिंग से 200 किलोमीटर दूर हाबेइ शेंगुआ केमिकल को. में यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद घायलों को फौरन पास के अस्पता में भर्ती कराया गया है जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है. पुलिस (China Police) के अनुसार के इस घटना में प्लांट के अंदर खड़े 50 छोटे और बड़े ट्रक पर भी जल गए हैं. पुलिस और दमकल की गाड़ियां फिलहाल आग पर काबू पाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं.
पुलिस ने स्थानीय लोगों को घटनावाली जगह से दूर रहने की हिदायत दी है. साथ ही घटना के समय में प्लांट में अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है.
::/fulltext::