Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
पाकिस्तान के कराची में हमला.
खास बातें
नई दिल्ली: पाकिस्तान में दक्षिणी तटीय शहर कराची के क्लिफ्टन इलाके में चीन के वाणिज्य दूतावास पर अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. पाकिस्तान के जियो न्यूज ने कराची पुलिस चीफ के हवाले से लिखा है कि तीन आतंकियों को मार गिराया है. इस हमले की जिम्मेदार बलूचिस्तान के एक आतंकी संगठन ने ली है.
स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जावेद आलम ओधो ने समाचार एजेंसी AFP को बताया, लगभग चार बंदूकधारियों ने शुक्रवार को चीन के वाणिज्य दूतावास में घुसने की कोशिश की, लेकिन सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें चेकप्वाइंट पर रोका. उन्होंने बताया, इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें 'हमारे दो कॉन्स्टेबलों की मौत हो गई, और एक अन्य ज़ख्मी हो गया...'
जावेद आलम ने यह भी बताया कि हमलावर 'भाग गए', लेकिन फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि हमला खत्म हो गया है. उनके मुताबिक, इलाके की घेराबंदी कर ली गई है. तथा सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पीर मोहम्मद शाह ने बताया, "पुलिस और रेंजर मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए हैं..." सोशल मीडिया पर कथित रूप से इस हमले की जो तस्वीरें पोस्ट की गई हैं, उनमें इलाके में उठता धुएं का बादल भी दिखाई दे रहा है.
पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची सालों से राजनैतिक, गुटीय उग्रवाद का शिकार रहा है. हालिया सालों में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी और सख्त कार्रवाई से हिंसा की वारदात में कमी आई है, लेकिन कभी-कभार हमले हो ही जाते हैं.
खास बातें
अल आइन: संयुक्त अरब अमीरात के अल अइन शहर में एक महिला ने एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए सारी हदें पार कर दी. महिला ने बॉयफ्रेंड को पहले अपने घर बुलाया और फिर उसका मर्डर कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. वह इतने पर ही नहीं रुकी, इसके बाद उसने उसके मांस से बिरयानी बनाई और वहां पास में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे मजदूरों को खिला दी. इसके अलावा मांस के जो टुकड़े बचे वो उसने पड़ोस में कुत्तों को खिला दिया. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 30 वर्षीय महिला ने अल अइन कोर्ट में कबूल किया कि उसने ही अपने एक्स बॉयफ्रेंड का कत्ल कर टुकड़े किए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट में महिला ने कबूल किया कि उसने बॉयफ्रेंड को इसलिए मार दिया, क्योंकि उसने उसे धोखा दिया था. हत्या काफी समय पहले की गई थी. इसका खुलासा तब हुआ, जब मृतक का भाई उसकी तलाश में महिला के घर पहुंच गया. जब उसने महिला से अपने भाई के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसे किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है. महिला ने बताया कि उसका किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर हो गया था, जिसके बाद हमारा ब्रेकअप हो गया.
लेकिन महिला के घर में मृतक के भाई को मिक्सी में एक इंसानी दांत फंसा हुआ नजर आया. इससे उसे शक हुआ और इसी शक से इस मामले का खुलासा हुआ और महिला को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. मिक्सी में दांत फंसे होने की उसने पुलिस में शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उस दांत का डीएनए टेस्ट करवाया. डीएनए टेस्ट में यह साबित हो गया कि वह दांत महिला के एक्स बॉयफ्रेंड का ही है.
सुवा। फिजी के समुद्री इलाके में सोमवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार भूकंप काफी गहराई में आने के कारण तीव्रता अधिक होने के बावजूद कोई नुकसान नहीं हुआ है। राजधानी सुवा से करीब 283 किलोमीटर पूर्व में भूकंप का केंद्र 534 किलोमीटर की गहराई में था। सुवा के निवासियों का कहना है कि उन्हें झटका महसूस नहीं हुआ।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र का कहना है कि स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर आए इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इस इलाके में अक्सर समुद्र के भीतर भूकंप आते रहते हैं। दो महीने पहले ही 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था।
कोलंबो. श्रीलंकाई संसद में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी हंगामेदार स्थिति देखने को मिली जहां विरोधी सांसदों ने एक दूसरे पर मिर्ची पाउडर और फर्नीचर फेंका. जिसके बाद अध्यक्ष कारू जयसूर्या ने सदन के अंदर पुलिस बुला ली और सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी.शुक्रवार की कार्यवाही विश्वास मत की प्रक्रिया को दोहराने के लिये थी जिसे बृहस्पतिवार को बाधित कर दिया गया था. हटाए गए प्रधानमंत्री और युनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने चेतावनी दी कि अगर देश में मौजूदा संकट हल नहीं हुआ तो अराजकता फैल जाएगी.पिछले महीने एक विवादित कदम के तहत राजपक्षे को प्रधानमंत्री बनाने वाले राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना हटाए गए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के गठबंधन के नेताओं के साथ बातचीत में बीती रात सदन में शक्ति परीक्षण पर सहमत हो गए थे.अधिकारियों ने कहा कि राजपक्षे का समर्थन कर रहे सांसद अध्यक्ष के आसन पर बैठ गए, जिससे कार्यवाही में देर हुई. उन्होंने जयसूर्या के खिलाफ नारेबाजी भी की. इतना ही नहीं सांसदों ने एक दूसरे को पटका भी. राजपक्षे के कुछ वफादारों को विरोधियों और पुलिस पर मिर्ची पाउडर फेंकते भी देखा गया. करीब 45 मिनट तक गतिरोध बरकरार रहने के बाद अध्यक्ष ने पुलिस को संसद के अंदर बुला लिया. इस बीच सांसद अरूंदिका फर्नांडो ने अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया और बाकी सांसदों ने उसे घेर लिया. एक वरिष्ठ राजनेता जैमिनी जयविक्रमा परेरा इस दौरान हुई धक्का मुक्की में घायल हो गए. उन पर मिर्ची पाउडर फेंका गया था. जनता विमुक्ति पेरामुना के सांसद विजिता हेरथ भी मिर्ची पाउडर के हमले का शिकार हुए. हंगामा कर रहे युनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम अलायंस (यूपीएफए) सदस्यों ने विक्रमसिंघे की युनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के दो सांसदों की गिरफ्तारी की मांग की. उनका आरोप था कि कल हुए बवाल के दौरान सांसद पलिथा थेवाराप्पेरूमा और रंजन रामनायके चाकू लेकर आए थे.
::/fulltext::