Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
तुलसी गेबार्ड अगर राष्ट्रपति चुनाव में उतरने की घोषणा करती हैं तो वह ह्वाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने वाली पहली हिंदू उम्मीदवार होंगी. चुने जाने पर वह अमेरिका की सबसे युवा और पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं.
अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के लिए पिछले हफ्ते हुए चुनाव में तुलसी फिर निर्वाचित हुई. यह उनका चौथा कार्यकाल है. वह साल 2012 से इस सदन की सदस्य हैं. वह अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय में काफी लोकप्रिय हैं.
तुलसी पहली अमेरिकी सांसद हैं जिन्होंने गीता पर हाथ रखकर संसद की सदस्यता की शपथ ली थी. वह डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रीय समिति की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं. इस समय वह सदन की प्रभावशाली सशस्त्र सेवा समिति और विदेश मामलों की समिति की सदस्य हैं.
तुलसी के राष्ट्रपति चुनाव में उतरने का दावा करने वाले डॉ शिवांगी सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े हैं. शिवांगी ने उनके लिए उस समय भी चंदा जुटाया था जब वह 2012 में पहली बार संसद पहुंचने की दौड़ में शामिल हुई थीं.
::/fulltext::'एक्समैन', 'एवेंजर्स' और 'ब्लैक पैंथर' के निर्माता स्टैन ली (Stan Lee) का निधन.
'एक्समैन', 'एवेंजर्स' और 'ब्लैक पैंथर' के निर्माता स्टैन ली (Stan Lee) का निधन हो चुका है. 95 वर्षीय स्टैन ली ने सोमवार को अंतिम सांस ली. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ली ने अपना करियर 1939 में शुरू किया था और 'मार्वल' कॉमिक्स से वे 1961 से जुड़े थे. 12 नवंबर को लॉस एंजेलिस के अस्पताल में निधन हुआ. किशोर रहते ही वो मार्वल कॉमिक्स से जुड़ गए थे और आखिरी वक्त तक कॉमिक्स से जुड़े रहे.

उन्हें 'मार्वल' कॉमिक्स के निर्माता के साथ-साथ कॉमिक्स के इतिहास का सबसे महान व्यक्ति माना जाता है. उन्होंने 'स्पाइडरमैन', 'एक्समैन', 'द फैंटास्टिक फोर', 'द एवेंजर्स' और कई अन्य पात्रों का सह-निर्माण किया. उन्होंने उस वक्त रंग बिरंगे कॉमिक्स का इजाद किया जिस वक्त ब्लैक एंड व्हाइट कार्टून्स आया करते थे. सुपरहीरोज कैरेक्टर बनाकर वो बच्चों के चहेते बन गए.

'वॉल्ट डिज्नी कंपनी' के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉब आइगर ने एक बयान में कहा कि स्टेन ली अपने बनाए किरदारों की तरह ही असाधारण थे. 1961 में स्टैन ने फैंटेस्टिक फोर के साथ मार्वल कॉमिक्स की शुरुआत की थी. स्पाइडर मैन, आयरन मैन, ब्लैक पैंथर, हल्क और एवेंजर्स जैसे सुपरहीरोज मार्वल के को-क्रिएटर स्टैन ली के ही दिमाग के उपज थे. पिछले साल ही उनकी पत्नी जॉन का निधन हुआ था.
पिछले 50 सालों से चली आ रही फिलीस्तीन और इजरायल की दुश्मनी का खामियाजा इजरायल में रह रही फिलीस्तीनी विवाहित महिलाओं को भी झेलना पड़ रहा है। दुश्मनी की वजह से उनके पतियों का इजरायल की जेल में कैद होना है। लेकिन पत्नियों ने हार नहीं मानी। मां बनने के लिए वे अपने पति के स्पर्म का इस्तेमाल कर रही है। जेल से पति के स्पर्म को तस्करी के जरिए मंगाया जाता है।
पति 16 साल से जेल में बंद, तीनों बच्चों का जन्म तस्करी से लाए गए स्पर्म से हुआ
येरुशलम के जबाल-अल मुकाबर इलाके में रहने वाली सामिया मशाहरा के पति फाहमी 16 साल से जेल में बंद हैं। सामिया के तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटी और एक बेटा है। तीनों बच्चों का जन्म तस्करी से लाए गए स्पर्म से ही हुआ। जेल से स्पर्म की यह तस्करी फाहमी की मां ने की। परिवार हाल ही में हुए बेटे को आजादी की उम्मीद की तरह देख रहा है।
कैदियों के लिए काम करने वाली येरुशलम सिविल कमेटी के अमजद अबु असाब का कहना है कि जेल से स्पर्म को बिजली के करंट या रिहा हुए कैदी के मार्फत बाहर भिजवाया जाता है। इसके बाद महिला आईवीएफ (टेस्ट ट्यूब बेबी) लैब जाकर उससे गर्भधारण करती है। एक अन्य महिला सौद ने भी जेल से लाए पति के स्पर्म से बेटी हुर्रिया (अरबी में मतलब आजादी) को जन्म दिया। सौद का पति समीर अबु फैयाद 18 साल से जेल में बंद है। उस पर आतंकी गतिविधि में शामिल होने का आरोप है।
सौद कहती हैं, "मैं जानती हूं कि पति के जेल में रहने के दौरान बच्चे को जन्म देना कितना कठिन है। लेकिन हम इजरायल के हर प्रतिबंध का सामना करना चाहते हैं। हम इजरायल के वेस्ट बैंक पर आधिपत्य को चुनौती देते हैं और बदले में उससे कुछ खूबसूरत हासिल करना चाहते हैं।''
इजरायल का इनकार
हालांकि, इजरायल के अफसरों का इस तरह के दावों से इनकार किया है। अफसरों का कहना है कि कैदियों और उनके परिजन की मुलाकात सख्त सुरक्षा में कराई जाती है। किसी भी चीज के जेल से बाहर जाने का सवाल ही नहीं उठता। उधर, इजरायली जेल अथॉरिटी की प्रवक्ता सिवान वीट्समैन का कहना है कि हमने स्पर्म की तस्करी करते हुए कुछ कैदियों को गिरफ्तार किया है। जेल में मिलने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।
इजरायल की जेल में 5 हजार से ज्यादा फिलीस्तीनी
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, इजरायल की जेलों में 5500 फिलीस्तीनी हैं। इजरायल द्वारा फिलीस्तीनियों को बिना किसी केस या सुनवाई के सीधे जेल में डालने की काफी आलोचना भी होती है।
::/fulltext::