Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
आग की चपेट में आए 14 और लोगों के शव शनिवार को बचाव कर्मियों ने बरामद किए.
खास बातें
कैलिफोर्निया: अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के इतिहास में सबसे भयावह आग की चपेट में आए 14 और लोगों के शव शनिवार को बचाव कर्मियों ने बरामद किए. इन शवों के सामने आने के बाद भीषण आग लगने की इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई. स्थानीय शेरिफ ने यह जानकारी दी. शेरिफ कोरी होनिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘आज 14 और शव का पता चला, जिससे मृतकों की कुल संख्या 23 हो गई है. आपको बता दें कि उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग तेजी से फैलती जा रही है, जिससे वहां पास के इलाकों में रह रहे हजारों लोग संभावित खतरे को देख अपने बच्चों और पालतू जानवरों को साथ लेकर वहां से अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हुए हैं. इस भयंकर आग की दहशत में पास का एक समूचा शहर खाली हो गया. आग की चपेट में आने से इन इलाकों के हजारों घर तबाह हो गए.
सैन फ्रांसिस्को से करीब 290 किलोमीटर दूर लगभग 27,000 की आबादी वाले शहर पैराडाइज के हर व्यक्ति को बाहर निकलने का आदेश दिया गया था. अपना घर छोड़ने को मजबूर हो चुकी वहां की निवासी गीना ओविएडो ने उस वक्त के विनाशकारी दृश्य का वर्णन किया जिसमें उन्होंने देखा कि आग ने कई घरों को अपने लपेटे में ले लिया, उनमें विस्फोट हुए और जिससे वहां के कई पोल गिर गए. ओविएडो ने कहा, ‘‘चीजों का विस्फोट होना शुरू हो चुका है.'' उन्होंने कहा कि लोग तुरंत अपने वाहनों से या पैदल ही निकलने लगे.
नई दिल्ली: ट्रंप प्रशासन आईटी पेशवरों में विशेष रूप से लोकप्रिय एच-1बी वीजा के वर्तमान प्रावधानों में कुछ बदलाव करना चाहता है. ताकि इसके तहत सिर्फ बेहद कुशल विदेशी पेशेवरों को वीजा मिल सके और यह सिर्फ आउटसोर्सिंग का तरीका बनकर ना रह जाए.व्हाइट हाउस में नीति समन्वयन के लिए डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ क्रिस लिडल ने गुरुवार को वाशिंगटन में कहा कि राष्ट्रपति का मानना है कि बेहद कुशलता वाले क्षेत्र जैसे कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने वाले लोग देश में रूकें. उन्होंने इस बात को कई बार सार्वजनिक तौर पर भी कहा है. उन्हें आव्रजन में यह बेहद सकारात्मक हिस्सा लगता है.
नई प्रौद्योगिकी के संबंध में ‘वाशिंगटन पोस्ट' की लाइव चर्चा के दौरान एच-1बी वीजा पर राष्ट्रपति के विचारों के बारे में सवाल करने पर लिडल ने जवाब में कहा, ‘‘वह (ट्रंप) योग्यता आधारित आव्रजन की बात करते हैं, स्पष्ट रूप से यह (एच-1बी वीजा) योग्यता आधारित आव्रजन का हिस्सा है.'' साथ ही उन्होंने माना कि अगर यह मुद्दा कांग्रेस में पहुंचा तो इसे लेकर काफी विवाद हो सकता है.माइक्रोसॉफ्ट और जनरल मोटर्स के पूर्व कार्यकारी लिडल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति प्रक्रिया की निगरानी करने और उसका समन्वयन करने के लिए नियुक्त किया गया है.
उनका कहना है कि एक हद तक हम विधायिका के स्थान पर नियामक तरीका अपना सकते हैं. वैसे तो एच-1बी वीजा प्रणाली बहुत हद तक विधायिका के तहत आती है, लेकिन हम इसे नियमित करके आउटसोर्सिंग में इसकी भूमिका को कम कर सकते हैं. अभी अमेरिका में 1.20 लाख ए-1बी वीजा है.वहीं गूगल, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी आईटी कंपनियों के अमेरिकी नियोक्ताओं के संगठन ‘कम्पिट अमेरिका' का कहना है कि ‘एच-1बी' वीजा रोके जाने की संख्या में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि हुई है. एच-1बी गैर-आव्रजक वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को सैद्धांतिक और तकनीकी विशेषज्ञता वाले कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देता है. प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन से हजारों-लाखों की संख्या में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए इसी वीजा पर निर्भर हैं.
::/fulltext::China को हमेशा से कुछ न कुछ नया करने के लिए जाना जाता है. चीन जो आविष्कार करता है उसको देखकर दुनिया हैरान रह जाती है. इस बार चीन ने फिर बड़ा कारनामा करके दिखाया है. पहली बार रोबोट को टीवी पर न्यूज पढ़ते देखा गया. सभी को लगा कि कोई शख्स न्यूज पढ़ रहा है. लेकिन सच्चाई कुछ और ही है. असल में ये रोबोट है. जैसे ही लोगों को पता चला कि वो हैरान रह गया. दिखने में और आवाज में वो बिलकुल इंसान जैसा है. लेकिन असल में वो रोबोट है. चीन के Xinhua की न्यूज एजेंसी ने रोबोट को न्यूज एंकर की सीट पर बिठाया और न्यूज पढ़वाई.
South China Morning Post की खबर के मुताबिक, Xinhua ने दो रोबोट्स को हायर किया है. एक इंग्लिश में और दूसरा चीनी भाषा में न्यूज पढ़ता है. दो दिन पहले रोबोट को कैमरे के सामने बिठाया गया. उसने इंग्लिश में न्यूज प्रेजेंट की. कई लोग आवाज से समझ गए कि वो रोबोट है तो कुछ लोग समझ ही नहीं सके.