Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली: अमेरिका में अहम मध्यावधि चुनाव (US mid-term elections 2018) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है. मंगलवार को भारी संख्या में अमेरिकी मतदाताओं ने मतदान किया. इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप( President Donald Trump) की विवादास्पद नीतियों पर जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है और इसके नतीजे राष्ट्रपति के तौर पर उनके अगले दो साल कैसे होंगे इसका फैसला करेंगे. मतदान मेन, न्यू हैंपशायर, न्यूजर्सी, न्यूयॉर्क, वर्जीनिया समेत 50 में से 35 राज्यों में स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे शुरू हुआ. इससे पहले प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल करने के लिये राष्ट्रपति ट्रंप ने आखिरी प्रयास किया. इस महत्वपूर्ण चुनाव को ट्रंप की पहली बड़ी चुनावी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है. इसे अप्रवास समेत ट्रंप की विवादित नीतियों पर जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है.2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं और मूल्यों को कमजोर करने और ट्रंप प्रशासन के हमले को दो साल तक देखने के बाद अमेरिकियों के लिये ‘बस बहुत हो चुका' कहने का वक्त आ गया है.
उन्होंने मतदाताओं से ‘चरमपंथ, धर्मांधता और भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान' करने और ऐतिहासिक संख्या में महिलाओं समेत समूचे देश में उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की. प्रचार के दौरान ट्रंप ने प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बरकरार रखने के लिये मतदाताओं को समझाने का भरपूर प्रयास किया. अमेरिकी मतदाता मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा की 435 सीटों, सीनेट की 100 में से 35 सीटों, गवर्नर के 36 पदों और देशभर में राज्य विधायिकाओं की सीटों के लिये मतदान करेंगे.रिपब्लिकन पार्टी को फिलहाल सीनेट और प्रतिनिधि सभा दोनों सदनों में बहुमत हासिल है और उनकी टीम ने अपनी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि सभा में जीतने की अच्छी संभावना है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी के सीनेट में बहुमत बरकरार रखने की उम्मीद है.
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की 435 सीटों में फिलहाल रिपब्लिकन पार्टी के पास 235 सीटें हैं जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 193 सीटें हैं.प्रतिनिधि सभा की सभी सीटों के लिये हर दो साल में मतदान होते हैं. 100 सीटों वाली सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने की उम्मीद है। सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी को मामूली बहुमत हासिल है. क्लीवलैंड में सोमवार को चुनाव की पूर्व संध्या पर रैली के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि मध्यावधि चुनाव ‘नीरस' हुआ करते थे, लेकिन मतदान प्रतिशत और राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल पर मीडिया की पैनी नजर की वजह से अब यह काफी दिलचस्प हो गया है.मध्यावधि चुनाव की पूर्व संध्या पर एसएसआरएस द्वारा सीएनएन के लिये किये गए नए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के अनुसार डेमोक्रेटिक पार्टी को संभावित मतदाताओं में रिपब्लिकन पार्टी पर दोहरे अंकों में बढ़त हासिल है
::/fulltext::खास बातें
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सरकारी समाचार चैनल पीटीवी ने चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल पार्टी स्कूल में अपने प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण के सजीव प्रसारण के दौरान स्क्रीन पर ‘‘बीजिंग'' की जगह अंग्रेजी शब्द ‘‘बेगिंग'' (भीख मांगना) लिखने के लिये माफी मांगी है. आर्थिक तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान के लिये आर्थिक पैकेज सुनिश्चित करने के इरादे से चीन की आधिकारिक यात्रा पर गये खान रविवार को बीजिंग स्थित सेंट्रल पार्टी स्कूल में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. पाकिस्तान टेलीविजन कॉरपोरेशन (पीटीवी) इसका सीधा प्रसारण कर रहा था. खान के भाषण के दौरान पीटीवी ने स्क्रीन में बायीं तरफ ऊपरी कोने में ‘‘बीजिंग'' लिखने के बजाय ‘‘बेगिंग'' लिख दिया था. यह शब्द करीब 20 सेकंड तक स्क्रीन पर दिखता रहा, जिसे बाद में बदल दिया गया.
‘पीटीवी न्यूज' के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया, ‘‘चीन की यात्रा पर गये प्रधानमंत्री के संबोधन के आज सीधे प्रसारण के दौरान वर्तनी से संबंधित गलती हुई. यह गलती करीब 20 सेकंड तक बनी रही, जिसे बाद में हटा लिया गया. इस घटना पर हमें खेद है. संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.'' स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह चूक इसलिए भी खासतौर पर मजाक का पात्र बन गयी क्योंकि खान आसन्न आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को इस संकट से उबारने की अपनी कोशिश के तहत चीन की यात्रा कर रहे हैं.
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने ‘पीटीवी' द्वारा दिखाये गये डेटलाइन स्लग (जगह का नाम) को लेकर हुई व्यापक आलोचना के संदर्भ में जांच के आदेश दिये हैं. पीटीवी की इस चूक की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई. पाकिस्तान में ट्विटर पर #बेगिंग के साथ पोस्ट किये गये इसके स्क्रीनशॉट ट्रेंड कर रहे थे. अपनी यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग से खान की बातचीत का मुख्य फोकस आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के लिये चीन से कर्ज मांगना था.
बहरहाल, चीन ने कहा कि वह पाकिस्तान को आवश्यक सहयोग करेगा. ऐसी सूचना है कि चीन ने पाकिस्तान को छह अरब डॉलर की सहायता राशि देने की प्रतिबद्धता जतायी है, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
खास बातें
वाशिंगटन: अमेरिका में प्रवासियों की बढ़ रही जनसंख्या को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बड़ा कदम उठाने की ताक में हैं. अमेरिकी में गैर नागरिकों या अवैध प्रवासियों के जन्में बच्चे के लिए लागू नागरिकता के अधिकार को डोनाल्ड ट्रंप खत्म करने की फिराक में हैं. इस संबंध में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह यह आदेश देना चाहते हैं कि गैर अमेरिकी नागरिकों या अवैध प्रवासियों के अमेरिका में जन्मे बच्चों के नागरिकता के संवैधानिक अधिकार को खत्म किया जाए. मध्यावधि चुनावों से पहले सख्त आव्रजन नीति को लेकर नए सिरे से बढ़ते दबाव के बीच ‘‘एक्सियोस ऑन एचबीओ'' पर राष्ट्रपति की यह टिप्पणी आई है.
उन्होंने कहा, ‘‘वे कह रहे हैं कि मैं इसे कर सकता हूं, महज एक कार्यकारी आदेश से.'' उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी तेजी से वह कार्यकारी आदेश पर कार्रवाई करेंगे. बता दें कि अमेरिका में वर्तमान कानून के अनुसार, वहां जन्मा कोई भी बच्चा अमेरिकी नागरिकता पाने का अधिकार रखता है, फिर उसके माता-पिता अवैध प्रवासी ही क्यों ना हों.