तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया है। फेमिना मिस इंडिया 2020 का आयोजन मुंबई में किया गया था। मिस इंडिया 2020 फिनाले में पॉपुलर डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक, चित्रांगदा सिंह, पुलकित सम्राट और नेहा धूपिया जज के रुप में शामिल हुए थे।


कौन हैं मानसा वाराणसी
मानसा वाराणसी तेलंगाना की हैं। मिस इंडिया 2020 मानसा वाराणासी ने स्कूलिंग ग्लोबल इंडियन से पूरी की है। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग वसवी कॉलेज से किया है। मानसा फर्म में बतौर ऐनालिस्ट के रुप में काम कर रही है। मानसा भरतनाट्यम एक ट्रेंड डांसर हैं। 8 साल तक भरतनाट्यम सीखा हुआ है। मानसा 4 साल क्लासिकल म्यूजिक भी सीखा है। उन्हें किताबें पढ़ना बहुत पसंद है।

मिस इंडिया 2020 मानसा प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श को मानती हैं। प्रियंका चोपड़ा मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड 2000 रह चुकी हैं। इसके अलावा उनकी मां, ग्रैंड मा, और छोटी बहन उनकी आदर्श हैं। मानसा मिस तेलंगाना भी रह चुकी हैं। मानसा को हैदराबादी बिरियानी बहुत पसंद है।

सिंपल लाइफस्टाइल
मानसा का लाइफस्टाइल बहुत ही सिंपल हैं। मानसा बहुत ही सिंपल सोबर लाइफस्टाइल जीती हैं। मानसा सोशल मीडिया पर अपनी सिंपल लुक की फोटो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा बच्चों से जुड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रही हैं। उनके लिए काम करना पसंद करती हैं। वो मानती हैं सभी बच्चों को एजुकेशन मिलनी चाहिए।

मानसा वाराणसी का फैशन सेंस काफी अच्छा है। उनके इंडियन लुक की बात करें तो मानसा रेड कलर की बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। व्हाइट ब्लाउज के साथ रेड बनारसी में मिस इंडिया बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने स्मोकि आई मेकअप और रेड कलर लिपस्टिक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।





