गौहर खान का शादी का जोड़ा
बिग बॉस 7 विनर गौहर खान ने अपनी शादी के दौरान आइवरी कलर का गरारा पहना हुआ था। इनका ये खूबसूरत जोड़ा सायरा शकीरा ने डिजाइन किया है। उनके गारा पर थ्रेड वर्क से कढ़ाई की गई है। इस खूबसूरत एम्ब्रॉइडरी वाले गरारा में गौहर खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने गरारा के साथ राजवाड़ा ज्वेलरी के महारानी कलेक्शन की पोल्की ज्वेलरी पहनी हुई है। शादी के जोड़े के साथ एक्ट्रेस ने स्टडिड जूतियां पहनी थीं। गौहर खान के मेकअप की बात करें तो उन्होंने चेहरे पर परफेक्ट फाउंडेशन का बेस लगाया हुआ है उन्होंने सॉफ्ट पिंक चीकबोन्स और रेड लिपस्टिक व गोल्डन आईशैडो कैरी किया है। बालों में उन्होंने गजरा लगाया हुआ है।

एक तरह जहां गौहर खान खूबसूरत लग रही थीं, वहीं जैद दरबार बहुत ही हैंडसम नजर आ रहे थे। जैद दरबार की बियर्ड परफेक्टली ट्रिम और उनका सिंपल हेयरस्टाइल उनको हैंडसम लुक दे रहा है। उनके आउटफिट की बात करें तो उन्होंने भी गौहर की तरह आइवरी कलर की बंद गले शेरवानी पहनी थी। उनकी शेरवानी पर थ्रेड वर्क किया गया था। जैद ने अपने लुक को सिल्क मेड स्ट्रेट पजामा और कढ़ाई वाले दुपट्टे के साथ कंप्लीट किया था।

गौहर खान जैद दरबार रिसेप्शन लुक
निकाह के दौरान एक्ट्रेस और जैद ने लाइट कलर का आउटफिट कैरी किया था वहीं रिसेप्शन में दोनों ने डार्क कलर आउटफिट पहना हुआ था। गौहर खान ने रिसेप्शन के दौरान डार्क मैरुन और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। सीक्वंस वर्क वाले लहंगे के साथ उन्होंने नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना था। गौहर खान ने लहंगे के साथ गोल्डन ज्वेलरी हनी थी। जैद के लुक की बात करे तो जैद ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। उनके शेरवानी पर गोल्डन थ्रेड से वर्क किया गया था।

गौहर खान और जैद दरबार संगीत आउटफिट
संगीत के दौरान गौहर खान ब्लू कलर का शरारा कैरी किया था। उनके इस शरारा पर रेशम के धागे से पटोला वर्क किया था। जरी और गोटा पट्टी वर्क शरारा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। गौहर खान ने शरारा के साथ गोल्डन ज्वेलरी कैरी की थी। उन्होंने चोकर नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स और माथापट्टी पहनी थी। जैद ने भी मैचिंग कलर का कुर्ता पहना हुआ था। उन्होंने कुर्ते के ऊपर के नेहरु जैकेट पहना हुआ है। ब्लू कुर्ते के साथ व्हाइट पजामा और ब्राउन लेदर शूज पहना था।

मेहंदी सेरेमनी के दौरान गौहर खान और जैद दरबार ने येलो कलर का आउटफिट कैरी किया हुआ है। उनका ये आउटफिट राजदीप रानावत ने डिजाइन किया है। गौहर खान ने सिल्क लाइन लहंगा कैरी किया है। लहंगे के साथ उन्होंने काउल नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना था। गौहर खान ने लहंगे के साथ फूलों की ज्वेलरी पहनी हुई है। जैद ने व्हाइट कुर्ता पजामा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने येलो कलर की हाफ स्लीव जैकेट पहनी हुई है। येलो आउटफिट में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है।








