- ग्लैमर वर्ल्ड
- Posted On
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का सनसनीखेज दावा, बड़े-बड़े क्रिकेटर्स की पत्नियां लेती हैं ड्रग्स




ड्रग्स मामले में सामने आए नामों में से दीपिका पादुकोण सबसे बड़ी शख्सियत हैं. वे बॉलीवुड की ए-लिस्टर एक्ट्रेसेज में शुमार हैं. ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण से 25 सितंबर को पूछताछ की जाएगी. दीपिका पादुकोण गोवा स्थित अपने रिसॉर्ट से निकल गई हैं. उनके चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंचने की खबर है. दीपिका ने अपना रूट बदला है. वे गोवा एयरपोर्ट नहीं जा रही हैं. दीपिका कोल्हापुर से अपनी चार्टर्ड प्लेन ले सकती हैं. या फिर वे बाई रोड भी मुंबई पहुंच सकती हैं.
बता दें, ड्रग्स केस में दीपिका का नाम सामने आना फैंस के लिए काफी शॉकिंग रहा है. दीपिका की ड्रग्स चैट सामने आई थी. क्वान कंपनी की मैनेजर करिश्मा के साथ दीपिका की ड्रग्स चैट सामने आई थी. चैट में दीपिका करिश्मा से पूछ रही थीं- माल है क्या? अब दीपिका को एनसीबी के सामने ड्रग्स को लेकर तीखे सवालों का जवाब देना होगा.
एनसीबी का समन मिलने के बाद टेंशन में आईं दीपिका
खबरें हैं कि एनसीबी का समन मिलने के बाद दीपिका पादुकोण काफी टेंशन में आ गई थीं. दीपिका ने अपने परिवारवालों और लीगल टीम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. वकीलों से सलाह ली. इस मामले में अभी तक दीपिका की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. दीपिका के साथ एनसीबी ने करिश्मा को भी समन भेजा है. करिश्मा से भी ड्रग्स कनेक्शन पर सवाल होंगे.
जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में काम कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई टीम ने गुरुवार को चलाए गए एक ऑपरेशन में बॉलीवुड को हशीस सप्लाई करने वाली चेन धर दबोचा है. ये ऑपरेशन शुक्रवार सुबह तक चला है. बॉलीवुड को ड्रग्स सप्लाई करने वालों में से एक बड़े सप्लायर का नाम राहिल विश्राम है.
NCB की कोशिश इस पूरी चेन को क्रैक करने की है. इसी कोशिश में NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और उनकी टीम ने मुंबई के पोवाई में छापा मारा और दो से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. इस छापेमारी में तकरीबन 500 ग्राम उच्च गुणवत्ता की बड जब्त की गई है जिसे बाजार में 6 से 8 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा था.
रिया चक्रवर्ती जिस केस में फंसी हैं उसी मामले की तहकीकात करते हुए समीर वानखेड़े और उनकी टीम को राहिल की डिटेल्स मिलीं जो कि सीधे तौर पर इस नेटवर्क से कनेक्ट होती हैं. जिसके बाद राहिल के वर्सोवा स्थित घर पर छापा मारा गया. गुरुवार को शुरू हुई ये रेड अगले दिन सुबह तक चली जिसके बाद वहां से उच्च क्वालिटी का हशीस (जिसे हिमाचल की मनाना क्रीम नाम से भी जाना जाता है) प्राप्त हुई.
ये एक उच्च गुणवत्ता की नारकोटिक ड्रग है जिसका वजन तकरीबन 1 किलो है. इसकी मार्केट में कीमत तकरीबन 3 से 4 करोड़ रुपये होगी. इसके अलावा राहिल के घर से 4.5 लाख रुपये भी एनसीबी ने सीज किए हैं. शुरुआती पूछताछ में राहिल ने अपने बॉस के बारे में बताया है जो बॉलीवुड को ड्रग्स की सप्लाई करता है.
राहिल के अनुज केसवानी, कैजान और शोविक चक्रवर्ती के साथ सीधे लिंक पाए गए हैं. क्योंकि विश्राम के सीधे बॉलीवुड के साथ लिंक हैं इसलिए एक बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी इसमें निशाने पर है. तलवार नाम का एक और पैडलर है जिसके बारे में NCB अभी पड़ताल कर रही है.