एक्ट्रेस दिशा पटानी हाल ही में ब्लू कलर की बिकिनी पहनकर बीच पर ग्लैमरस अंदाज में आईं नजर, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है फोटो.....
खास बातें
- दिशा पटानी ने शेयर की फोटो
- ब्लू बिकिनी में ग्लैमरस पोज देती आईं नजर
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं.साथ ही साथ सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं. हाल ही में दिशा पटानी की एक फोटो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है, जिसमें वह ब्लू कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं. तस्वीर को दिशा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. दिशा पटानी का यह फोटो फैन्स को काफी पसदं आ रहा है. इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि तस्वीर को अब तक ढ़ाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

बता दें, एक्ट्रेस दिशा पटानी की इस तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी कमेंट किया है. कृष्णा ने कमेंट करते हुए लिखा, "इंस्पो." एक्ट्रेस इस तस्वीर में बीच पर अपने बालों को संवारती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

आखिरी बार दिशा पटानी फिल्म 'मलंग' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिका अदा की थी. दिशा पटानी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' में भी दिखाई देंगी. उनकी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई.

