चीन में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के जिस सब वेरिएंट BF.7 ने इस समय कहर बरपा रखा है, उसके चार मामले भारत में भी मिले........
नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए संक्रमण को लेकर दिल्ली सरकार सतर्क हो गई है. गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. इस बैठक में केजरीवाल कोरोना से निपटने की तैयारी की समीक्षा करेंगे. चीन में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के जिस सब वेरिएंट BF.7 ने इस समय कहर बरपा रखा है, उसके चार मामले भारत में भी मिले हैं. इसके बाद दिल्ली सरकार सतर्क हो गई है.
चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों ने भारत सहित दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है. चीन में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब वेरिएंट BF.7 ने कहर बरपा रखा है. उस वैरिएंट के चार मामले भारत में भी मिले हैं.
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को जानकारी दी कि Insacog data से मिली जानकारी के मुताबिक चार BF.7 variant भारत में मिले हैं. गुजरात और ओडिशा में ये वेरिएंट मिला है. भारत में इस सब वेरिएंट का जुलाई में एक, सितंबर में दो और नवंबर में एक मामला मिला है. बता दें, BF7 वेरिएंट BA.5 का sub lineage है. चीन में मामले बढ़ाने के पीछे ये वेरिएंट अहम है.
गौरतलब है कि चीन में कोरोना (Covid) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत भी सतर्क हो गया है. केंद्र सरकार कोरोना के मामलों पर नजर रख रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस सिलसिले में आज शीर्ष अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ महामारी की स्थिति पर समीक्षा बैठक की.