——
Sunday, 12 April 2026
  1. अमेरिका में फंसे 52 भारतीय, हरसिमरत ने मांगी सुषमा से मदद....
  2. बच्चों को पत्थरबाजी से दूर रखें, नहीं चाहते कि कोई निर्दोष मारा जाए....
  3. IRCTC : ऑनलाइन टिकट बुक करने से लेकर रिफंड तक के बदले नियम...
  4. राहुल गांधी का बड़ा हमला, अमित शाह के बैंक ने 5 दिन में बदले 750 करोड़ के पुराने नोट....
  5. J&K में 'रमजान सीज़फायर' के बाद पहला बड़ा ऑपरेशन, चार आतंकी ढेर.....
  6. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018: ये है दुनिया की सबसे उम्रदराज योग टीचर, 99 साल में है 19 सा जोश.....
  7. नौकरी का लालच देकर कश्मीर में पत्थरबाजी के लिए बुलाए जाने की साजिश का खुलासा......
  8. INTERNATIONAL YOGA DAY: मोदी के योग के साइट इफेक्ट....
  9. INTERNATIONAL YOGA DAY: भारतीय सेना की तीनों विंग्स ने भी किए योगासन....
  10. योग दिवस : पीएम मोदी बोले, योग ने दिखाई रोग से निरोग की राह.......

1948::/cck::

बीजेपी नेता की कश्मीरी पत्रकारों को चेतावनी- 'अपनी हद में रहें'....

::/introtext::
::fulltext::

पीडीपी-बीजेपी सरकार में वनमंत्री रहे लाल सिंह अप्रैल में कठुआ रेप-मर्डर के आरोपियों के समर्थन में हुई रैली में शामिल हुए थे. इसके बाद उनसे इस्तीफा ले लिया गया था.

बीजेपी नेता चौधरी लाल सिंह ने कश्मीरी पत्रकारों को 'अपनी हद में रहने की' चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि कठुआ रेप और वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या की रिपोर्टिंग करते वक्त पत्रकारों को अपनी सीमा का ख्याल होना चाहिए.

सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “मैं कश्मीरी पत्रकारों से कहना चाहूंगा कि पत्रकारिता करते वक्त अपनी हद में रहें.” सिंह ने कहा, “तो इसलिए अपनी हदें तय करें, ताकि भाईचारा और सद्भाव बना रहे.” बता दें कि राइजिंग कश्मीर के एडिटर-इन-चीफ शुजात बुखारी की तीन बाइक सवारों ने 14 जून को उनके ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी. यह पहली बार नहीं है जब सिंह ने विवादों को हवा दी है. पीडीपी-बीजेपी सरकार में वनमंत्री रहे लाल सिंह अप्रैल में कठुआ रेप-मर्डर के आरोपियों के समर्थन में हुई रैली में शामिल हुए थे. इसके बाद उनसे इस्तीफा ले लिया गया था. उनका नया बयान जम्मू में बीजेपी चीफ अमित शाह की रैली से एक दिन पहले आया है. पीडीपी से गठबंधन टूटने के बाद यह प्रदेश में उनकी पहली रैली होगी.

कश्मीर के पत्रकारों ने सिंह के खिलाफ राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात करने का फैसला किया है. पत्रकारों की मांग है कि बीजेपी नेता की खुलेआम धमकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. पत्रकारों ने कहा कि इससे पहले सिंह पत्रकारों पर आरोप लगा चुके हैं कि उनकी वजह से उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. सिंह के इस बयान की नेताओं ने कड़ी आलोचना की है. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, “प्रिय पत्रकारों, आपके सहकर्मियों को अभी-अभी बीजेपी के विधायक ने धमकी दी है. ऐसा लग रहा है जैसे शुजात की मौत अब अन्य पत्रकारों को डराने के लिए गुंडों का हथियार बन चुकी है.”

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “क्या अमित शाह अपनी रैली में इस बात का जवाब देंगे कि क्या जम्मू-कश्मीर में हत्या से बचने के लिए पत्रकारों को झुकना होगा और क्या तभी भाईचारा सुनिश्चित होगा?” पैंथर्स पार्टी के नेता हर्ष देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में सत्ता छिन जाने से बीजेपी बौखलाई हुई है. उन्होंने कहा, "सत्ता छिन जाने की वजह से बीजेपी पूरी तरह बौखलाई हुई है, क्योंकि उन्हें पता है कि राज्य में उनकी वापसी की संभावना हमेशा के लिए खत्म हो गई है. सिंह कश्मीर के पत्रकारों के लिए किस हद की बात कर रहे हैं? आपको ऐसे बयान देने से बचना चाहिए जिनके चलते आपका मज़ाक बने.”

::/fulltext::
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1071749

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.121
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

9
Online

2026-04-12