Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
योग इंसान के हर रोग को दूर रखता है और ये उम्र में भी इजाफा करता है। अगर आप रोजाना नियमित योग करते हैं तो आप न तो कभी बीमार पड़ेंगे न ही काफी कोई बीमारी आपको छू पाएंगे। इस बात का प्रमाण है 99 साल की योग टीचर ताओ पोर्चन लिंच। ताओ कई दशकों से लोगों को योगा सिखा रही हैं इतनी उम्र होने के बाद भी ताओ हर मुश्किल से मुश्किल योगासन कर लेती हैं। अमेरिका की रहने वाली ताओ को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी दुनिया की सबसे उम्रदराज योग टीचर का खिताब दिया है। आइए जानते है ताओ का इस मुकाम तक पहुंचने के इस सफर के बारे में।
बचपन में ही गुजर गए माता पिता
13 अगस्त, 1918 को पुडुचेरी में जन्मी ताओ भारत में पली बढ़ीं और उसके बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क में बस गईं। इनकी मां मणिपुरी और पिता फ्रेंच थे। जब ताओ सिर्फ सात महीने की थीं तो उनकी मां की मृत्यु हो गई जिसके बाद उन्हें चाचा और चाची ने पाला। ताओ ने महज आठ साल की उम्र में योग में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह आठ साल की थी तो उन्होंने समुद्र तट पर योग करने वाले युवाओं का ग्रुप देखा। इस तरह उनका पहली मर्तबा योग से परिचय हुआ था। ताओ ने कहा था, 'मैं उन अद्भुत चीजों को करना चाहती थी जो वे युवा अपने शरीर के साथ कर रहे थे।'
ऐसे बनी योग ट्रेनर
हालांकि ताओ की चाची नहीं चाहती थीं कि वह योग करें। उनकी चाची का मानना था कि योग मुख्य रूप से पुरुषों के लिए है। ताओ ने चाची की सलाह के खिलाफ जाकर योग करने का फैसला किया। उन्होंने इसे शौक के तौर पर शुरू किया था लेकिन बाद में वह पेशेवर तरीके से दूसरों को भी ट्रेनिंग देने लगीं।
सबसे बुर्जुग योगा टीचर
मई 2012 में 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' ने ताओ को 93 वर्ष की आयु में दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र की योग टीचर माना था। उनसे पहले यह रिकॉर्ड फ्लोरिडा के 91 वर्षीय बर्नीस बेट्स के नाम था।
डांस और लिखना पसंद है
आपको यकीन नहीं होगा लेकिन ताओ का डांस करना और लिखना काफी पसंद है वो द्वितीय विश्व युद्ध के हॉलीवुड में स्क्रीन राईटर और फ्रैंच मॉडल और एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी है। इसके अलावा वो आज भी स्टूडेंट्स को बॉलरूम डांस सीखाती है। वो खुद से 70 साल छोटे स्टूडेंट्स को आज भी बॉलरुम डांस की बारीकी सिखाती हैं। अपने पूरे जीवनकाल में ताओ ने महात्मा गांधी, नॉएल कॉवर्ड, मर्लिन मुनरो और दलाई लामा जैसे शख्सियतों के बीच काफी समय बिताया है।
नहीं पीती है पानी
आपको सुनकर यकीन नहीं होगा कुछ महीनों में 100 साल की उम्र पार कर लेने वाली ताओं कभी पानी नहीं पीती है वो पूरे दिन में सिर्फ दो ही तरीके पेय पदार्थ पीती है, वो है वाइन और चाय।
हाई हील्स पहनना है पसंद
ताओ की एक चीज सुनकर आप चौंक सकती हैं कि ताओ को ऊंची हील्स पहननी पसंद है, वो इस उम्र में भी हाई हील्स पहनती है, उनका कहना है कि इससे उनको एनर्जी मिलती है। वो माचू पिच्चू जैसी जगह पर भी हील्स से चढ़ाई कर चुकी हैं।
अटैंड कर चुकी है योग दिवस
ताओ पिछले साल भारत आई थीं। वह 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2017' के मौके पर बेंगलुरु में आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थीं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी।
::/fulltext::
श्रीनगर। उत्तर प्रदेश के दो युवकों को नौकरी का लालच देकर कश्मीर में पत्थरबाजी के लिए बुलाए जाने की साजिश का खुलासा हुआ है। बागपत और सहारनपुर के दो युवकों को यह ऑफर दिया गया था। युवकों को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 20 हजार रुपये महीने के वेतन पर टेलर की नौकरी दिलाने का वादा किया था। हालांकि बाद में उन्हें बुलाने वालों ने पत्थरबाजी की ट्रेनिंग लेने पर मजबूर कर दिया।
दोनों युवकों ने कबूल किया है कि वहां (जम्मू-कश्मीर) पहुंचने के बाद नौकरी देने के बजाए हमें सुरक्षाबलों के खिलाफ पत्थरबाजी में झोंक दिया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक युवक ने कहा कि अपनी जान बचाने के लिए उन्हें कश्मीर घाटी से भाग जाने को कहा गया। वहीं एक युवक ने कहा कि शुरुआत में मैंने दो से तीन महीने के लिए टेलर (दर्जी) का काम किया, लेकिन इस नौकरी से मैं चिंतित था। जब मैंने वहां से लौटने की गुजारिश की, तो इसकी इजाजत नहीं दी गई। हमें चोरी जैसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। यूपी पुलिस ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। बागपत के एसपी और सहारनपुर के एसएसपी से जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक बाद में इस मामले की तफ्तीश के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद ली जा सकती है।
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश-विदेश के तमाम लोगों के साथ ही भारतीय सेना की तीनों विंग्स ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मुंबई में भारतीय नेवी के जवानों ने आईएनएस ज्योति और आईएनएस शिवलिक पर योगाभ्यास किया।


आपको बता दें कि पहली बार योग दिवस 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनाया गया था। इस दिन भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग योग करते हैं। दुनियाभर में लोगों ने चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने करीब 50,000 लोगों के साथ देहरादून के एफआरआई कैंपस योग डे की शुरूआत की। वहीं, बाबा रामदेव ने 2 लाख लोगों के साथ योग कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। देहरादून के एफआरआई कैंपस में पीएम मोदी ने करीब 50,000 लोगों के साथ योगा डे की शुरूआत। बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने करीब 2 लाख लोगों के साथ योग करके विश्व रिकार्ड बना दिया।

केरल के कोच्चि में इंडियन नेवी ने बीच समंदर पर योगासन किया। वहीं बीएसएफ फ्रंटियर हेड क्वार्टर में भी सब जवानों ने एक साथ मिलकर योगा किया। बंगाल की खाड़ी में भी नौसेना के कर्मचारियों ने योग किया। वहीं हिमालय की 12 से 19 फीट की ऊचांई पर सैनिकों ने योगाभ्यास किया। दिल्ली पुलिस के जवानों ने भी अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर थुआगराज कॉम्प्लेक्स स्पोर्ट योग कर शानदार प्रदर्शन किया।
::/fulltext::
हल्द्वानी: योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री जहां एक तरफ देशवासियों को योग का पाठ पढ़ा रहे हैं। तो वहीं उसका साइड इफेक्ट भी देखने मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज देहरादून के वन अनुसंधान केंद्र के मैदान पर योगाभ्यास किया। मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार से ही रोडवेज की बसें योग कार्यक्रम में लगा दी गई थी। जिसका नतीजा ये हुआ कि हल्द्वानी से नैनीताल जाने के लिए यात्रियों को बसों में सीटों की मारामारी करते देखा गया।
पुलिस ने निजी वाहनों पर भी लगाई रोक
योग दिवस के कार्यक्रम में बसें लगे होने के कारण हल्द्वानी में रोडवेज बसों का संकट पैदा हो गया । जिस कारण टूरिस्ट सीजन होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टेशनों पर यात्री सीट के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। वहीं पुलिस की सख्ती के कारण निजी वाहनों को भी नैनीताल नहीं जाने दिया जा रहा है। जिसा कारण दुगना संकट पैदा हो गया है।
गुस्से में टूरिस्ट
प्रशासन की ओर से की जा रही इस ढिलाई से यात्रियों में आक्रोश है। नैनीताल के लिए ना तो बसें मिल रही हैं, और ना ही निजी वाहनों को जाने दिया जा रहा है। जिस कारण यात्रियों में व्यवस्था के खिलाफ खासी नाराजगी है।
देहरादून में प्रधानमंत्री ने किया योग
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को देहरादून के वन अनुसंधान केंद्र के मैदान पर योगाभ्यास किया। यहां करीब50हजार लोगों के एकसाथ योग करने का दावा किया गया। मोदी ने योग की अहमियत भी बताई।
::/fulltext::देहरादून। शहर के वन अनुसंधान संस्थान परिसर में 50 हजार से ज्यादा लोगों के साथ गुरुवार सुबह योगासन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पुरातन भारतीय योग परंपरा इस संघर्षरत दुनिया को एकजुट करने वाली सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरी है। अंग्रेजों के जमाने में बने संस्थान की इमारत के सामने मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि योग ने दुनिया को 'रोग से निरोग' की राह दिखाई है और दुनिया भर में लोगों के जीवन को समृद्ध बना रहा है। उन्होंने कहा, वास्तविकता यह है कि सेहत और तंदरूस्ती की खोज में योग दिवस दुनिया के सबसे बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों का स्वस्थ होना शांतिपूर्ण विश्व की स्थापना के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'देहरादून से डबलिन, शंघाई से शिकागो, जकार्ता से जोहानिसबर्ग, हिमालय की ऊंचाई से लेकर रेगिस्तान तक, योग दुनिया भर में लाखों जिन्दगियों को समृद्ध बना रहा है।'