Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली: बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जिस भारतीय जवान औरंगजेब की अगवा कर हत्या कर दी गई थी, उसका एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दिखा. ऐसा बताया जा रहा है कि आतंकियों ने औरंगजब की हत्या करने से पहले उसका एक वीडियो बनाया था, जिसमें उससे उस एनकाउंटर से जुड़ी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे थे, जिसका वह हिस्सा थे. बता दें कि औरंगजेब उस एनकाउंटर अभियान का हिस्सा थे, जिसमें आतंकी समीर टाइगर को मारा गया था और उस ऑपरेशन को अंजाम दिया था.
राजौरी जिला के निवासी औरंगजेब ईद के मौके पर छुट्टियों में घर जा रहे थे. इस दौरान पुलवामा जिले के कलामपुरा इलाके से उनका अपहरण कर लिया गया था. उनका शव गुरुवार की रात को उनके घर से दस किलोमीटर की दूरी पर मिला. उनके सिर और गर्दन पर गोलियों के निशान थे. औरंगजेब 4 जम्मू कश्मीर लाइट इनफैंट्री में थे और वर्तमान में वह शोपियां के शादीमार्ग में 44 राष्ट्रीय राइफल्स शिविर में तैनात थे. औरंगजेब इस अभियान में शामिल थे, जिसके तहत आतंकी समीर को मारा गया था. आंतकी समीर टाइगर ने मेजर रोहित शुक्ला को मारने की धमकी भी थी. औरंगजेब का जो वीडियो जारी किया गया है, वह 1.15 मिनट है. ऐसा माना जा रहा है कि जंगल इलाके में औरंगजेब की हत्या करने से पहले आतंकियों ने उससे पूछताछ की. आतंकी वीडियो में यह पूछने की कोशिश कर रहे हैं कि ऑपरेशन समीर टाइगर एनकाउंटर मिशन में उनका क्या रोल था. वीडियो में औरंगजबेद ब्लू जींस और टीशर्ट में दिखे.
अधिकारी ने बताया कि इकाई के सेना के जवानों ने शोपियां में सुबह 9 बजे एक कार रोकी और चालक से औरंगजेब को शोपियां पहुंचाने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि वास्ताव में क्या हुआ. बता दें कि इसी तरह पिछले साल मई में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे आर्मी ऑफिसर को आतंकियों ने अगवा कर मार दिया था, जिसका शव अगले दिन मिला था.
::/fulltext::नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अभी भी एम्स के आईसीयू में हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम चौबीसों घंटे उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। चिकित्सकों को उम्मीद है कि अगले कुछ दिन में वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने गुरुवार को कहा था कि 93 वर्षीय नेता के स्वास्थ्य में खासा सुधार आया है और चिकित्सकों को उम्मीद है कि अगले कुछ दिन में वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। गुलेरिया ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को किडनी में संक्रमण, छाती में जकड़न और यूरिन आउटपुट (मूत्र की मात्रा) कम होने की परेशानी के चलते 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने कहा था कि डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति का तत्काल मूल्यांकन किया और इंजेक्शनों के जरिए एंटीबायोटिक दवाएं देनी शुरू कर दीं। यूरिन आउटपुट कम होने के कारण धीमी गति से डायलिसिस किया गया। आज वाजपेयी का हालचाल पूछने वाले नेताओं में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महासचिव भैयाजी जोशी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शामिल हैं। अभी तक वाजपेयी का हालचाल पूछने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रमुख अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले और श्रममंत्री संतोष गंगवार एम्स पहुंचे थे।
श्रीनगर। पत्रकार शुजात बुखारी की आतंकी हमले में मौत हो गई है। शुजात बुखारी राइजिंग कश्मीर के संपादक थे। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुजात बुखारी के मौत पर दु:ख व्यक्त किया है।
नई दिल्ली. रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की बुकिंग और इन्हें रद्द करने सहित अन्य सुविधाओं के साथ एक मोबाइल एप की शुरुआत की है.रेल सूचना प्रणाली केंद्र ने मोबाइल आधारित एप्लिकेशन ‘अटसनमोबाइल’ विकसित किया है. यूजर इस एप को गूगल प्ले स्टोर या विन्डोज स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं. बयान में कहा गया है, सबसे पहले यात्री अपना मोबाइल नंबर, नाम, शहर, रेल की डिफ़ॉल्ट बुकिंग, श्रेणी, टिकट का प्रकार, यात्रियों की संख्या और बार-बार यात्रा करने के मार्गों का विवरण देकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं. पंजीकरण कराने पर यात्री का जीरो बैलेंस का रेल वॉलेट स्वत: ही बन जाएगा. आर-वॉलेट बनाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. आर-वॉलेट को किसी भी यूटीएस काउंटर पर या वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्प के माध्यम से रीचार्ज किया जा सकता है। इस एप के जरिए अग्रिम टिकट बुकिंग नहीं की जा सकती. यानी, हमेशा यात्रा की तारीख में ही टिकट खरीदा जा सकेगा. बयान के मुताबिक, यात्री टिकट का प्रिंट लिए बगैर भी यात्रा कर सकते हैं। टिकट जांच कर्मी द्वारा टिकट मांगने पर यात्री एप में ‘टिकट दिखाएं’ विकल्प का उपयोग कर टिकट दिखायेंगे.
::/fulltext::