Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
प्रदूषण का स्तर बढ़ने के चलते रोक लगी है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्टोन क्रशर के काम पर भी तुरंत रोक लागू कर दी है.
नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण के चलते सारे निर्माण काम पर रोक लगा दी है. यह रोक हालात सामान्य होने तक रोक लगी रहेगी. यह आदेश केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का है. प्रदूषण का स्तर बढ़ने के चलते रोक लगी है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्टोन क्रशर के काम पर भी तुरंत रोक लागू कर दी है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि फायर ब्रिगेड से पानी का छिड़काव होगा और मशीनों से दिल्ली की सड़कों की सफ़ाई होगी. इस हालात पर 3 बजे उपराज्यपाल बैठक करेंगे. नीति आयोग की बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के साथ विशेष बैठक बुलाने का फैसला किया है जिसमें दिल्ली को अगले वायु और जल प्रदूषण फ्री करने के लिए एक प्लान तैयार किया जाएगा. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र में गुरुवार को धूल का गुबार छाया रहा और केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने अनुमान व्यक्त किया कि अगले तीन दिन तक यह धुंध छाई रह सकती है. मंत्रालय के अनुसार दिल्ली के ऊपर छायी धूल भरी धुंध के लिये राजस्थान में आयी धूल भरी आंधी मुख्य वजह है. यहां गुरुवार को हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर से नीचे चली गयी. मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में अगले तीन दिनों तक दिल्ली में यह स्थिति बरकरार रहने की आशंका व्यक्त की गयी है. मंत्रालय ने इन दिनों दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने को अस्वाभाविक बताते हुये कहा कि इसकी मुख्य वजह राजस्थान में आने वाली धूल भरी आंधी है. उसके कारण दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से हवा में मिले धूलकण जमीन से कुछ ऊंचाई पर जमा हो जाते हैं.
मौसम विशेषज्ञों की राय में इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे राजस्थान में तापमान की अधिकता के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं के कारण धूल भरी आंधी का असर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में धूलकणों के वायुमंडल में संघनित होने के रूप में दिखता है. इस साल भी दस से 12 जून के बीच राजस्थान की धूल भरी आंधी का रुख दिल्ली की ओर रहा जिसकी वजह से यह स्थिति पैदा हुयी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हवाले से मंत्रालय ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में अगले तीन दिन धूल का गुबार बरकरार रहने का अनुमान व्यक्त किया है. सके मद्देनजर केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य इकाई के माध्यम से स्थानीय निकायों और निर्माण क्षेत्र से जुड़ी एजेंसियों से लगातार पानी का छिड़काव करने को कहा है जिससे धूल को उड़ने से रोका जा सके. साथ ही, दिल्ली के मुख्य सचिव को इस दिशा में सभी संबद्ध एजेंसियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी करने को कहा है. इस बीच, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्थिति से निपटने के लिये संबद्ध विभागों के साथ बैठक कर स्थिति से निपटने के लिये वायु प्रदूषण रोधी कदम उठाने को कहा है. साथ ही लोगों को अधिक समय तक खुले में निकलने से बचने का भी परामर्श जारी किया है
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
इंदौर 13 जून 2018: भय्यू महाराज की शख्सियत और उनका किरदार समाज के लिए मिसाल था, लेकिन अचानक उनकी मौत, अब मिस्ट्री में बदलती जा रही, सुसाइड से पहले के वीडियो और बेटी के आरोपों से सस्पैंस गहराने लगा है।भक्त इस वाक्या को साजिश करार दे रहे है। इसी बीच सुसाइड नोट से एक बड़ा खुलासा हुआ है कि भय्यूजी महाराज ने अपने मरने के बाद आश्रम और वित्तीय शक्तियों की जिम्मेदारी सेवादार विनायक को सौंपी। सुसाइड नोट में साफ लिखा है कि उनके आश्रम और उससे जुड़ी सभी वित्तीय शक्तियां उनके वफादार सेवादार विनायक ही उठाएंगे। हालांकि भय्यूजी महाराज के सुसाइड करने के पीछे पारिवारिक कलह को वजह बताया जा रहा है। हालांकि इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया गया है.

पहली पत्नि के बच्चे और दूसरी पत्नी ने लगाया एक दूसरे पर आरोप….
भय्यू महाराज की पहली पत्नि माधवी की नवंबर 2015 में दिल के दौरे के कारण मौत हो गयी थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2017 में 49 साल की उम्र में मध्य प्रदेश के शिवपुरी की डॉ. आयुषी शर्मा के साथ दूसरी शादी की थी। भय्यू महाराज के स्थानीय आश्रम में उनके नजदीक रहे लोगों का दावा है कि आध्यात्मिक संत की पहली पत्नि की युवा बेटी कुहू और उनकी दूसरी बीवी आयुषी के बीच जरा भी नहीं बनती थी। इन लोगों की मानें, तो कुहू और आयुषी के बीच विवाद के कारण कई बार अप्रिय स्थिति भी बनी जिससे भय्यू महाराज जाहिर तौर पर तनाव में रहते थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को करीब 11 बजे जब भय्यू महाराज बेटी कुहू के कमरे में पहुंचे तो वह अस्त-व्यस्त मिला. उन्होंने पत्नी आयुषी से कहा कि कुहू आने वाली है. इसे लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई. इसके बाद भय्यू महाराज ने नौकरों से कमरा व्यवस्थित कराया. डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि घर में भय्यू महाराज, मां व सेवक विनायक और योगेश थे. पत्नी डॉ. आयुषी बाहर गई थीं. दो सेवादार और थे जिन्हें सुबह 11 बजे उन्होंने नीचे भेज दिया था और पुणे में रहने वाली बेटी कुहू के कमरे में चले गए थे. फिर जब पत्नी दोपहर करीब 12 बजे लौटीं तो देखा कि लाइसेंसी रिवॉल्वर भय्यू महाराज के हाथ के पास पड़ी थी और सिर से खून बह रहा था. उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई.
सीबीआई जांच की मांग
भय्यू महाराज की मौत को लेकर अलग-अलग सवाल उठ रहे है। महाराज के भक्त इसे साजिश करार दे रहे है और इस वाक्या कि सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। एक सवाल ये भी उठता है कि जब पूरा परिवार है तो सेवादार को आश्रम और वित्तीय शक्तियों की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।
सुसाइड नोट में लिखा उनसे जुड़ी सभी वित्तीय शक्तियां उनके वफादार सेवादार विनायक ही उठाएंगे।
एक छोटी सी डायरी के पन्नों पर लिखे इस सुसाइड नोट से पता चलता है कि भय्यू महाराज कुछ दिनों से बेहद तनाव में थे। सुसाइड नोट के अनुसार लिखा गया कि परिवार के दायित्व को संभालने के लिए किसी को वहां होना चाहिए। उन्होंने लिखा ‘मैं बेहद परेशान होकर तनाव के साथ जा रहा हूं।’ वही लिखा कि उनके आश्रम और उससे जुड़ी सभी वित्तीय शक्तियां उनके वफादार सेवादार विनायक ही उठाएंगे।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
इंदौर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि भय्यू महाराज की खुदकुशी के मामले की शुरूआती जांच में पारिवारिक कलह की बात जरूर सामने आयी है। लेकिन हम इसके अलावा कुछ अन्य पहलुओं पर भी बारीकी से जांच कर रहे हैं। भय्यू जी महाराज के घर काम करने वाले नौकर और सेवादार ने भी पत्नी और बेटी के बीच विवाद की बात बताई. उन्होंने कहा कि हर बात पर वे पत्नी से ज्यादा बेटी का पक्ष लेते थे. इसी पर दोनों में विवाद भी होते थे.
भय्यूजी महाराज ने किसी महिला से की थी मुलाकात
सुसाइड स्थल से एक नोट मिला था जिसमें उन्होंने तनाव को इस फैसले की वजह बताया था, लेकिन कहानी अब घूम रही है, क्योंकि सुसाइड से एक दिन पहले का जो वीडियो सामने आया है उसमें भय्यू जी महाराज किसी महिला से मुलाकात कर रहे हैं, किसी होटल में एकांत में ये मुलाकात चल रही है, इसी के आधार पर पुलिस ने जांच का रुख मोड़ दिया है, और हर पहलू की जांच शुरू कर दी है।

इंदौर 13 जून 2018 आध्यात्मिक गुरू भय्यू जी महाराज आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस को एक और सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें भैय्यू जी की पूरी संपत्ति उनके सेवादार और सबसे करीबी विनायक के नाम की है.

बताया जा रहा है कि विनायक पिछले 15 सालों से भय्यू जी महाराज के साथ रहता आया है. उसे भैय्यू जी का सबसे करीबी बताया जाता है. सुसाइड नोट के दूसरे पन्ने में भैय्यू जी ने अपने आश्रम, प्रॉपर्टी और वित्तीय शक्तियों की सारी जिम्मेदारी विनायक को दी है. सुसाइड नोट में भय्यूजी महाराज ने लिखा कि मैं विनायक पर ट्रस्ट करता हूं. इसलिए उसे ये सारी जिम्मेदारी देकर जा रहा हूं और ये मैं बिना किसी दबाव के लिख रहा हूं. जब भैय्यू जी ने खुद को गोली मारी तब विनायक भी घर पर मौजूद था. पुलिस ने भैय्यू जी की लाश के पास से सुसाइड नोट के अलावा रिवॉल्वर, मोबाइल, टैब, लैपटॉप, फोन सहित 7 गैजेट्स जब्त कर लिए हैं. परिवार और आश्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है.
वहीं, डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने कहा कि, “सुसाइड नोट में विनायक के बारे में ज़िक्र है. यह शख्स 15-16 सालों से उनकी देखरेख करते थे. उनके ही साथ रहते थे. उस तथ्य के बारे में भी पुलिस ज़रूर जांच करेगी. संभावना है कि वो इनके काफी करीब रहे होंगे भावनात्मक तौर पर इसलिए उनका नाम लिखा गया है.” जांच में यह भी सामने आया है कि घर में भय्यू महाराज, मां व सेवक विनायक और योगेश थे. पत्नी डॉ. आयुषी बाहर गई थीं. इसके अलावा दो सेवादार और थे जिन्हें सुबह 11 बजे उन्होंने नीचे भेज दिया था और पुणे में रहने वाली बेटी कुहू के कमरे में चले गए थे.
::/fulltext::रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसढ़ दौरे की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पीएम मोदी 14 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे सुबह 10.30 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पीएम के रायपुर दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर दिया गया है। पीएम की सुरक्षा के लिए माना विमानतल पर 100 से पुलिस जवान तैनात रहेंगे, इसके अलावा एसपीजी सहित मोदी के दौरे को लेकर विशेष सुरक्षा में कुल 500 जवान तैनात होंगे।
पीएम मोदी माना एयरपोर्ट से नया रायपुर में बने कंट्रोल रूम जाएंगे। इस दौरान वे नया रायपुर में बने सिटी कमांड सेंटर का उद्धाटन भी करेंगे।
::/fulltext::