Tuesday, 11 August 2026

2001::/cck::

FIFA WORLD CUP 2018 : आखिरी पल में हो गया गोल, जीता जर्मनी....

::/introtext::
::fulltext::

जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हराकर अगले राउंड पहुंचने की उम्मीद कायम रखी।

नई दिल्ली, जेएनएन। टोनी क्रूस के गोल्डन गोल की बदौलत मौजूदा चैंपियन जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2018 के नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। उतार-चढाव से भरे ग्रुप-एफ के इस बेहद रोमांचक मुकाबले में रीस और क्रूस ने जर्मनी के लिए गोल दागे, जबकि स्वीडन की ओर से इकलौता गोल टोवोनन ने किया। जर्मनी की टीम 82वें मिनट के बाद 10 खिलाडिय़ों के साथ खेल रही थी। खेल के आखिरी कुछ मिनटों में जर्मनी की टीम गोल करने के लगातार मौके बनाती रही और आखिरकार इंजुरी टाइम के आखिरी में उसकी मेहनत रंग लाई। इंजुरी टाइम में स्वीडन के डी के बाहर दाहिने छोर पर जर्मनी को फ्री किक मिला जिस पर क्रूस ने बनाना किक लगाते हुए जर्मनी को रूस विश्व कप में पहली जीत दिला दी।

टोवोनन का टशन : चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी ने आक्रामक शुरुआत की। तीसरे मिनट में टिमो वार्नर से हेडर के जरिये मिले पास पर जूलियन ड्रेक्सेलर ने पेनाल्टी स्पॉट से किक लगाया, लेकिन उसे स्वीडन के डिफेंडर ग्र्रैनक्विस्ट ने अपने शरीर से रोकते हुए गोल के मौके को जाया कर दिया। आधे घंटे के खेल में गेंद पर ज्यादातर समय तक कब्जा जर्मनी का रहा, लेकिन मौका टोवोनन ने मारा। खेल के 32वें मिनट में क्लेसन से मिले पास को टोवोनेन ने नॉयर के ऊपर से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर जर्मन खेमे में हलचल मचा दी। इसके बाद जर्मनी ने हमला बोला। पहले गुंडोगन के और फिर मूलर के प्रयास को स्वीडन के गोलकीपर ओल्सन ने बेकार कर दिया। हाफ टाइम के इंजुरी टाइम में नॉयर ने स्वीडन को दोहरी बढ़त लेने से उस समय रोक दिया जब लार्सन की फ्री किक पर बर्ग ने गेंद को हेडर के जरिये गोल पोस्ट में पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन नॉयर ने अपनी दायीं ओर गोता लगाते हुए शानदार बचाव किया।

 रीस ने कराई वापसी : दूसरा हाफ जब शुरू हुआ तब जर्मनी को पता था कि उसे सबसे पहले स्वीडन की बढ़त को खत्म करना था और काम किया मार्को रीस ने। खेल के 48वें मिनट में ड्रैक्सेलर की जगह खेलने आए मारियो गोमेज ने रीस को स्वीडन के डी में गेंद दी जिस पर रीस ने जादुई टच देकर जर्मनी को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद तो गेंद जैसे स्वीडन के पाले में चिपक सी गई। जर्मन टीम लगातार हमले बोलती रही लेकिन कभी किस्मत तो कभी स्वीडन के गोलकीपर की चपलता की वजह से जर्मनी बढ़त नहीं ले पा रहा था।

बोएटेंग को रेड कार्ड : खेल के 72वें मिनट में पहला यलो कार्ड झेलने वाले बोएटेंग को 10 मिनट बाद दूसरा यलो कार्ड दिखाया गया। दो यलो कार्ड यानी एक रेड कार्ड और बोएटेंग को मैदान से बाहर जाना पड़ा जिससे जर्मनी को आगे का खेल सिर्फ 10 खिलाडिय़ों से पूरा करना पड़ा। स्वीडन के बर्ग को बोएटेंग का गिराना महंगा पड़ा और इसका हर्जाना उन्हें मैदान से बाहर जाकर चुकाना पड़ा। खेल के 88वें मिनट में स्वीडन के गोलकीपर ने एक शानदार बचाव किया। निर्धारित समय में खेल बराबरी पर जरूर रहा लेकिन उसका रोमांच कम नहीं था। जब खेल इंजुरी टाइम में गया तो रोमांच भी चरम पर पहुंच गया। इस दौरान जर्मनी की टीम लगातार हावी रही और आखिरी मिनट में मिली फ्री किक पर क्रूस ने अपनी टीम के लिए विजयी गोल दागकर जर्मन खेमे में खुशियां बिखेर दीं।

लो ने बदली टीम : इस अहम मुकाबले के लिए जर्मन कोच जोकिम लो ने चार अहम बदलाव किए और मैट हुमेल्स, सामी खेदिरा, मेसुट ओजिल और प्लाटेंडार्ट को बाहर रखा। उधर स्वीडन के कोच जेनी एंडरसन ने एक बदलाव करते हुए जैनसन की जगह बीमारी से उबरकर लौटे लिंडेलोफ को मौका दिया। 

 

 

-37 मुकाबले दोनों टीमों के बीच अब तक हुए हैं जिसमें से 16 जर्मनी ने जीते हैं और 13 स्वीडन ने, जबकि आठ मुकाबले ड्रॉ रहे हैं

-05 बार विश्व कप में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ी हैं जिसमें जर्मन टीम ने चार मैच जीते हैं, जबकि स्वीडन ने 1958 में इकलौती जीत हासिल की थी

::/fulltext::

1972::/cck::

 

चैम्पियंस ट्रॉफी में रविवार भारत ने अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया, 4 साल बाद अर्जेंटीना के खिलाफ जीतने में सफल हुआ....

::/introtext::
::fulltext::
  • दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना-अपना शुरुआती मुकाबला जीत चुकी हैं।

  • पिछले 7 महीने में अर्जेंटीना के पेलल्ट गोंजेलो ने भारत के खिलाफ 5 गोल किए

ब्रेडा (नीदरलैंड). चैम्पियंस ट्रॉफी में रविवार भारत ने अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में भारत 4 साल बाद अर्जेंटीना के खिलाफ जीतने में सफल हुआ है। इससे पहले 7 दिसंबर 2014 को हुए मैच में अर्जेंटीना ने भारत को 2-1 से हरा दिया था। इस मैच में भारत के लिए हरमनप्रीत और मनदीप सिंह और अर्जेंटीना की ओर से पेलल्ट गोंजेलो ने गोल किए। हरमनप्रीत ने मैच के 17वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। दूसरा गोल मनदीप ने 28वें मिनट में दिलप्रीत सिंह के पास पर मनप्रीत ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। 30वें मिनट में पेलल्ट ने गोल किया। इसके तुरंत बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार हरमनप्रीत उसे गोल में नहीं बदल सके।

पहले और तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने पेनल्टी मिस की

पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी थी। मैच के 10वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली। पेलल्ट गोंजेलो ने शॉट लिया, लेकिन वे मिस कर गए। 43वें मिनट (तीसरे क्वार्टर) में अर्जेंटीना को भी फिर पेनल्टी मिली। यह शॉट भी गोंजेलो ने लिया, लेकिन वे फिर मिस कर गए। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। अर्जेंटीना के खिलाफ भी उससे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्माीद है। वहीं अर्जेंटीना अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 2-1 से हरा चुका है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सका था। हालांकि आखिरी 7 मिनट में 3 गोल कर उसने इसकी भरपाई की।

सात महीने में अर्जेंटीना के खिलाफ सिर्फ एक बार जीता भारत
पिछले सात महीने में भारत और अर्जेंटीना ने एकदूसरे के खिलाफ 3 मैच खेले हैं। इनमें से एक भारत और दो मैच अर्जेंटीना जीतने में सफल रहा। पिछले साल 8 दिसंबर को मेन्स एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल के भुवनेश्वर में हुए मैच में अर्जेंटीना ने भारत को 1-0 से हराया था। उस मैच में पेलल्ट गोंजेलो ने अर्जेंटीना के लिए गोल किया था। इस साल 3 मार्च को सुल्तान अजलन शाह कप में भी अर्जेंटीना और भारत की टीमें आमने-सामने हुईं थीं। उस मैच में अर्जेंटीना ने भारत को 3-2 से हराया था। उस मैच में अर्जेंटीना की ओर से तीनों गोल पेलल्ट गोंजेलो ने ही किए थे।

40 साल में एक बार भी चैम्पियन नहीं बना भारत
चैम्पियन ट्रॉफी 1978 में शुरू हुई थी। तब से इस टूर्नामेंट के 36 संस्करण हो चुके हैं, लेकिन भारत एक बार भी इसे जीतने में सफल नहीं हुआ। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में रहा था, तब भारत खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से पेनल्टी शूटआउट में हार गया था। इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के अलावा पाकिस्तान, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और बेल्जियम की टीमें भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन लीग के आधार पर खेला जाता है। शीर्ष पर रहने वाली 2 टीमों के बीच 1 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 18 मुकाबले होंगे।

 
::/fulltext::

1964::/cck::

 

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरा.....

::/introtext::
::fulltext::

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ 3 टी-20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। मगर इससे पहले भारतीय टीम आयरलैंड के लिए रवाना हो गई, जहां उसे आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलने हैं। यह दोनों ही मैच आयरलैंड की राजधानी डबलिन के ग्राउंड पर 27 और 29 जून को खेले जाएंगे। जबकि भारत 3 जुलाई को मैनचेस्टर में ओल्ड ट्रैफर्ड से पहले टी-20 मैच के साथ इंग्लैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगा।

इससे पहले बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया था कि भारतीय टीम 23 जून को आयरलैंड के लिए रवाना होगी, जहां भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। बीसीसीआई ने वर्ल्डकप 2019 को देखते हुए इस दौरे को महत्वपूर्ण बताया है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम और टी-20 टीम की घोषणा कर दी गई है। 

घोषित टीम इस प्रकार है...

भारतीय वनडे टीम - विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, सुरेश रैना और उमेश यादव।

भारतीय टी-20 टीम - विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव। भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ 3 टी-20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। 

इसका पूरा शेड्यूल इस प्रकार है...

3 जुलाई       पहला टी 20   मैनचेस्टर
6 जुलाई       दूसरा टी 20    कार्डिफ
8 जुलाई       तीसरा टी 20   ब्रिस्टल
12 जुलाई      पहला वनडे    नॉटिंघम
14 जुलाई      दूसरा वनडे     लॉर्ड्स
17 जुलाई      तीसरा वनडे    लीड्स
1-5 अगस्त    पहला टेस्ट     बर्मिंघम
9-13 अगस्त   दूसरा टेस्ट     लॉर्ड्स
18-22 अगस्त  तीसरा टेस्ट    नॉटिंघम
30-3 सितंबर   चौथा टेस्ट     साउथैम्पटन
7-11 सितंबर   पांचवां टेस्ट    केनजिंगटन ओवल

::/fulltext::

1959::/cck::

Hockey Champions Trophy : पहला मैच,  भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से पीटा.....

::/introtext::
::fulltext::

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है, जहां भारतीय मेंस हॉकी टीम का पहला ही मुकाबला पाकिस्तान से था, और इस मैच में सबकी नजर थी, क्योंकि जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है तो खेल कोई भी हो, मैच रोमांच के चरम पर आकर खत्म होता है, भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया ये मुकाबला भी शानदार रहा, जहां भारतीय टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बरकरार रखा, और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।

चैंपियंस ट्रॉफी का पहला ही मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, और इस मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को एक गोल नहीं बल्कि पूरे-पूरे 4 गोल से शिकस्त दी है, इस मैच में भारतीय टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की, मुकाबले में पाकिस्तान एक भी गोल नहीं दाग सका। मैच में भारतीय टीम ने पहला गोल 26वें मिनट में दागा, ये गोल रमनदीप सिंह ने किया, और इस गोल के साथ ही भारतीय टीम मैच में 1-0 से आगे हो गई, अब क्या था भारतीय टीम के धुरंधर और अटैकिंग खेल दिखाना शुरू कर चुके थे, और मैच के 54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने शानदार गोल दागकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया, इस गोल के साथ ही भारतीय टीम अब जीत की ओर बढ़ चली थी, लेकिन मुकाबला पाकिस्तान से जो था, भारतीय टीम के खिलाड़ी भी कहां मानने वाले  थे, मैच के 57वें मिनट में मंदीप सिंह ने गोल दागकर भारतीय टीम को 3-0 से आगे कर दिया, और फिर मैच के 60वें मिनट में ललित उपाध्याय ने एक और गोल कर टीम का स्कोर 4-0 कर दिया, और इस गोल के साथ ही भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ही मुकाबले को 4-0 से जीत लिया। और पाकिस्तान को उद्घाटन मैच में ही हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया है।

चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन नहीं बन सकी है टीम 

भारतीय हॉकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अबतक एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाई है, इस टूर्नामेंट में भारत का बेस्ट प्रदर्शन साल 2016 में रहा था, जब भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, हलांकि फाइनल मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया था। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत 36 बार हिस्सा ले चुका है।  अब देखना ये है कि क्या भारतीय टीम इस बार इतिहास रचेगी, जिस तरह से पाकिस्तान को हराकर आगाज किया है, क्या पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने में कामयाब हो पाएगी।

::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!