——
Saturday, 11 April 2026

1776::/cck::

जेल जाएंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 1 अरब 49 करोड़ जुर्माना.....

::/introtext::
::fulltext::
मैड्रिड। स्पेन के खिलाफ फीफा विश्वकप के ओपनिंग मुकाबले में हैट्रिक लगाने वाले पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कर चोरी मामले में स्पेनिश प्रशासन के साथ समझौता कर लिया है, जिसके तहत वह 2.18 (करीब 1 अरब 49 करोड़) करोड़ डॉलर का जुर्माना भरने के साथ ही दो वर्ष की सज़ा भुगतने के लिए भी राजी हो गए हैं। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप में अपनी राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल के लिए खेल रहे रोनाल्डो ने शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ ओपनिंग मैच में टीम के लिए तीनों गोल दागे और हैट्रिक की बदौलत मैच को 3-3 से ड्रॉ कराया था। हालांकि स्पेन में कर चोरी मामले का सामना कर रहे रियाल मैड्रिड खिलाड़ी ने दो वर्ष जेल जाने की सज़ा स्वीकार कर सभी को चौंका दिया है।
 
इस मामले से जुड़े सूत्र के अनुसार रियाल मैड्रिड के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर रोनाल्डो के अलावा क्लब के कई शीर्ष स्कोरर फुटबॉलर हैं जो कर चोरी के आरोपों का सामना कर रहे हैं। स्पेनिश अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए रोनाल्डो से जुड़ी इस खबर का स्पेनिश अखबार अल मुंडो ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया है, लेकिन अखबार ने साथ ही कहा है कि रोनाल्डो और स्पेनिश एजेंसियों के बीच इस समझौता करार पर अभी वकीलों ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
::/fulltext::

1755::/cck::

रोनाल्डो की जादुई हैट्रिक से पुर्तगाल ने स्पेन को 3-3 की बराबरी पर रोका, कोस्टा ने दागे 2 गोल......

::/introtext::
::fulltext::
सोच्ची। सुपर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की शानदार 'हैट्रिक' के बूते पर ने 21वें फीफा वर्ल्ड कप में के खिलाफ अपना मुकाबला 3-3 की बराबरी पर खत्म किया। विश्व कप फुटबॉल के इतिहास की आज रात 51वीं बनी और पुर्तगाल के रोनाल्डो की भी क्लब मैचों को मिलाकर यह 51वीं हैट्रिक थी। रोनाल्डो पुर्तगाल के ऐसे पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं, जिन्होंने अपने चार विश्व कप मैचों में गोल दागने में सफलता पाई है।  
स्पेन और पुर्तगाल का मैच काफी नाटकीय भरा रहा। मैच के 88 मिनट तक स्पेन 3-2 से आगे था लेकिन यहीं पर फ्री किक पर बेहद दर्शनीय गोल दागकर रोनाल्डो ने अपने देश को बराबरी दिला दी। पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो ने चौथे, 44वें और 88वें मिनट पर तीन गोल किए। स्पेन की तरफ से 24वें डिएगो कोस्टा ने 24वें और 55वें मिनट में दो गोल दागे जबकि नाचो ने 58वें मिनट पर एक गोल किया।
 
पूरे मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का क्लास पूरी दुनिया ने देखा। वे वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले पुर्तगाल के तीसरे खिलाड़ी है। मैच शुरु होने के बाद तीसरे ही मिनट पर स्पेन के नाचो का 18 गज के बॉक्स में रोनाल्डो को पैर से बाधा पहुंचाना महंगा सौदा साबित हुआ क्योंकि रैफरी ने पुर्तगाल को पेनल्टी का उपहार दे दिया। इस पेनल्टी पर रोनाल्डो ने आसान गोल करके पुर्तगाल को 1-0 से आगे कर दिया।  
24वें मिनट पर डिएगो कोस्टा ने मारधाड़ करते हुए गोल दागा और स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। स्पेन की टीम वन टच फुटबॉल खेल रही थी। वह बॉल पजेशन के साथ लगातार आक्रमण करती रही लेकिन पुर्तगाल की 6 खिलाड़ियों की डिफेंस को भेदने में नाकाम हो रही थी।
हाफ टाइम के ठीक एक मिनट पूर्व रोनाल्डो का शक्तिशाली शॉट स्पेन के गोलकीपर के हाथों से छिटककर नेट में समा गया। इस तरह पुर्तगाल फिर से 2-1 से आगे हो गया। कोस्टा ने हाफ टाइम के बाद 55वें मिनट पर बराबरी का गोल दागा। स्कोर 2-2 के बाद मैच पर स्पेन की पकड़ मजबूत होते चली गई। नाचो की वजह से पुर्तगाल को पेनल्टी मिली थी और उन्हीं ने अपना कर्ज उतारते हुए 58वें मिनट में गोल दागकर स्पेन को 3-2 की लीड दिला दी। नाचो ने ऐसा गोल किया जिसे फुटबॉलप्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे और दुनिया के किसी भी गोलकीपर के लिए इस तरह का गोल बचाना लगभग नामुमकिन होता। पुर्तगाली डिफेंस ने स्पेन के पहले प्रयास को नाकाम कर दिया लेकिन नाचो ने लंबी दूरी से तूफानी शॉट लगाकर पहली बार स्पेन को बढ़त दिलाई।
 
तीन मिनट के भीतर 2 गोल दागने से स्पेन के हौंसले आसमा को छू रहे थे। 88वें मिनट तक लग रहा था कि स्पेन मैच जीतकर 3 अंक हासिल कर लेगा लेकिन डिफेंस में रोनाल्डो को गलत तरीके से रोकना बहुत भारी पड़ गया। रैफरी ने फ्री किक का इशारा किया। रोनाल्डो ने गहरी सांस ली और एक शानदार कर्व शॉट के जरिए गेंद को नेट में झुला दिया। पूरा स्टेडियम इस जादुई फ्री किक पर हुए गोल से झूम उठा। स्पेन के खिलाड़ियों की 2 बार की गलती से रोनाल्डो को गोल करने के मौके मिले और इन मौका पर दिखाई दिया उनका 'क्लास'।
::/fulltext::

1751::/cck::

FIFA World Cup 2018 : रातोंरात खलनायक से नायक बने रूसी खिलाड़ी...

::/introtext::
::fulltext::

मास्को। रूस की विश्व कप के उद्घाटन मैच में सऊदी अरब पर 5-0 से बड़ी जीत से उसके खिलाड़ी रातोंरात खलनायक से नायक बन गए और फिलहाल टीम की क्षमता पर सवाल खड़े करने वालों के भी मुंह बंद हो गए। विश्व कप के मेजबान ने लुजनिकी स्टेडियम में अपने प्रतिद्वंद्वी पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया और 80 हजार दर्शकों को खुशी मनाने का पूरा मौका दिया। 

रूसी टीम की यह इस साल पहली जीत है, जिसने उसके खिलाड़ियों को भी नायक बना दिया। राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से लेकर सीनेटर और स्थानीय नेताओं ने सोवियत संघ के टूटने के बाद रूस की विश्व कप में सबसे बड़ी जीत के लिए कोच स्टेनिसलाव चेरेचेसोव और टीम को बधाई दी। रूसी कोच ने कहा, राष्ट्रपति ने मुझे फोन करके बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम जिस तरह से खेल रहे हैं, वैसा खेल आगे भी जारी रखें। समाचार पत्रों में भी रूसी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की जमकर तारीफ की गई है। मैच से पहले मीडिया रूस की क्षमता पर संदेह जता रहा था, क्योंकि पिछले आठ महीने में टीम ने एक भी जीत दर्ज नहीं की थी और विश्व कप अभ्यास मैचों में उसने केवल एक गोल दागा था। यही नहीं उसके चार प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने के कारण विश्व कप में नहीं खेल रहे हैं।

::/fulltext::

1730::/cck::

अफगानिस्तान का डेव्यू टेस्ट, लंच से पहले शतक जड़ने वाले शिखर धवन पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए .... 

::/introtext::
::fulltext::

 

बेंगलुरु. भारत और अफगानिस्तान के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. ये मैच अफगानिस्तान का डेव्यू टेस्ट है. टेस्ट क्रिकेट की मान्यता मिलने के बाद ये पहला मैच है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने तूफानी शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लंच से पहले शतक जड़ दिया है. वहीं मुरली विजय 41 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान 158 रन बना लिए हैं. मैच के पहले दिन लंच से पहले शतक जड़ने वाले शिखर धवन पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, और दुनिया में ऐसा करने वाले वे पांचवे बल्लेबाज है.  उन्होंने अभी तक अपनी पारी में 91 गेंदों का सामना किया है 3 छक्के और 19 चौके जड़ चुके हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को उनके पहले टेस्ट मैच के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अफगानिस्तान के लोगो को उनके पहले टेस्ट मैच के लिए बधाई देता हूं.

 

::/fulltext::
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1070456

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.121
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

6
Online

2026-04-11