Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
हाईलाइट्स
टीम इंडिया के कप्तान फीफा वर्ल्डकप 2018 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के लिए लकी चार्म साबित हुए हैं. टूर्नामेंट के अंतर्गत इंग्लैंड के सोमवार को ट्यूनीशिया के खिलाफ होने वाले मैच के ठीक पहले विराट ने इंग्लिश टीम के कप्तान हैरी केन को ट्विटर के जरिये शुभकामना संदेश भेजा था. विराट ने अपने संदेश में लिखा था, 'हैरी केन, आपके लिए सफल वर्ल्डकप अभियान की कामना करता हूं #WorldCupRussia2018 #HarryCan'. संयोग देखिये, विराट की इस शुभकामना ने असर दिखाया और इंग्लैंड मैच में 2-1 की जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने में सफल रहा. यही नहीं, मैच में इंग्लैंड के लिए दोनों गोल हैरी केन ने दागे.
केन ने 11वें मिनट में गोल करते हुए इंग्लैंड को बढ़त दिलाई लेकिन फेरजनी सासी ने 35वें मिनट में मिली पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए स्कोर बराबरी पर ला दिया. हालांकि केन ने अपने दूसरे गोल से इंग्लैंड को मैच में जीत दिला दी. इंग्लैंड की टीम अपने अगले मैच में पनामा से खेलेगी. यह पहली बार नहीं है कि कोहली और हैरी केन ट्विटर पर एक दूसरे के साथ चर्चा में शामिल हुए. विराट ने जब वर्ष 2016 के टी20 वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच विजेता पारी खेली थी. केन ने टीम इंडिया के कप्तान की इस पारी की जमकर सराहना की थी. केन ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'विराट वहीं खिलाड़ी है! दबाव के क्षण दिखाते हैं कि आप किस तरह के खिलाड़ी हो. वह समय-समय पर इस बात को साबित करते रहे हैं. #IndvsAus'इसके जवाब में कोहली ने लिखा था, 'केन आपको बहुत-बहुत धन्यवाद. आपका जर्मनी के खिलाफ गोल मुझे पसंद आया.'
गौरतलब है कि अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन की बदौलत कोहली को इस समय भारत ही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है. हाल ही में उन्हें वर्ष 2016-17 और 2017-18 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवार्ड से सम्मानित किया गया है. 29 वर्षीय कोहली दुनिया के ऐसे अकेले बल्लेबाज हैं जिनका इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉमेट (टेस्ट, वनडे और टी20)में औसत 50 से ऊपर है. वे टेस्ट क्रिकेट में 5554, वनडे क्रिकेट में 9588 और टी20 में 1983 रन बना चुके हैं.

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको की गत चैंपियन जर्मनी के खिलाफ फीफा विश्वकप के ओपनिंग मैच में मिली जीत के बाद देशवासियों ने सड़कों पर उतरकर इस कदर जुनून में जश्न मनाया कि वहां लगे भूकंप सेंसर तक बज उठे। मैक्सिको ने रूस में चल रहे विश्वकप में रविवार को जर्मनी के खिलाफ ओपनिंग मैच में 1-0 से जीत अपने नाम की थी। गत चैंपियन टीम के खिलाफ मैक्सिको को भी शायद जीत की उम्मीद नहीं थी इसीलिए इतने बड़े उलटफेर को देखकर उसके देशवासी खुशी से झूम उठे। मैक्सिको में सड़कों पर उतरकर लोगों ने कूदना और नाचना शुरू कर दिया और हर तरफ लोग पारंपरिक टोपी 'सोम्ब्रेरो' पहनकर देश में फुटबॉल के लिए गाए जाने वाले प्रचलित गीत 'सिलेटो लिंडो' को गा रहे थे।
मैक्सिको में मुख्य चर्च के निकट विश्व कप मैच को लेकर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जिस पर लोगों ने अपनी टीम को जीतते देखा। जैसे ही पहले हॉफ के 35वें मिनट में हार्यविंग लोजानो ने गोल दागा लोग खुशी में झूम उठे। भू-विज्ञान एवं वायुमंडल जांच एजेंसी ने बताया कि मैक्सिको में भारी संख्या में लोगों ने जीत में इस कदर कूद-कूदकर जश्न मनाया कि राजधानी में दो जगहों पर भूकंप नापने वाले सेंसरों ने धरती में हलचल की जानकारी दी। यह मैच के सात मिनट बाद दर्ज किए गए हैं। मैक्सिको में आए इस भूकंप को वैज्ञानिकों ने अप्राकृतिक भूकंप बताया है। मैक्सिको की टीम ने पिछले छह विश्वकप में कभी भी अंतिम-16 राउंड तक जगह नहीं बनाई है। मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज़ ओबराडोर ने भी अपनी टीम को जीतने पर बधाई दी है। वहीं टीम के गोलकीपर गुइलेर्मा ओचाओ को जर्मनी के सभी प्रयासों को बेकार करने के लिए देशवासियों ने सोशल साइट पर देश का राष्ट्रपति तक करार दे दिया है। मैक्सिको का रोस्टोन ऑन डोव में शनिवार को अगला मैच दक्षिण कोरिया से होगा।
कजान। रूस में चल रहे 21वें फीफा विश्व कप में पहली बार इस्तेमाल की जा रही वीडियो सहायक रैफरी (वार) तकनीक का सबसे पहला फायदा फ्रांसीसी टीम को मिला जिसके फुटबॉलर एंटोनी ग्रिजमैन को इस तकनीक से टूर्नामेंट की पहली पेनल्टी हासिल हुई। विश्व कप ग्रुप 'सी' के शनिवार को ओपनिंग मैच में फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। लेकिन रूस में फुटबॉल विश्व कप में पहली बार उपयोग में लाई जा रही वार तकनीक का सबसे पहला फायदा फ्रांसीसी टीम को मिला।
कजान. फुटबॉल वर्ल्डकप के तीसरे दिन के पहले मुकाबले में फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया है. फ्रांस की तरफ से स्टार स्ट्राइकर ग्रिजमेन ने 1 गोल और पोग्बा ने 1 गोल किया. जबकी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेडिनेक ने पेनाल्टी को गोल में तब्दील करने में कामयाबी हासिल की. फुटबॉल वर्ल्डकप में आज सुपर शनिवार है. आज अर्जेटीन बनाम आइसलैंड और पेरू बनाम डेनमार्क का मैच होना है.
::/fulltext::