Tuesday, 11 August 2026

1382::/cck::

फीफा विश्व कप : भारत को एशिया महाद्वीप की तरफ से फीफा में शामिल होने के लिए जगह मिल गई।....

::/introtext::
::fulltext::

1950 का विश्व कप दो खास बातों के लिए जाना जाता है।

नई दिल्ली। 24 जून से 16 जुलाई तक ब्राजील में हुआ 1950 का विश्व कप दो खास बातों के लिए जाना जाता है। एक तो विश्व की 12 वर्षो के बाद वापसी हो रही थी और दूसरा इसमें भारत का विश्व कप खेलने का सपना पूरा नहीं हो सका। दूसरे विश्व युद्ध के कारण 1938 के बाद से विश्व कप का आयोजन नहीं हो सका और फीफा ने 1950 में फुटबॉल के इस महाकुंभ की वापसी कराई। वहीं, सबसे चर्चित इस विश्व कप में भारत को पहले सीधे क्वालीफाई मिला, लेकिन उसे सिर्फ जूते नहीं होने के कारण इससे अपना नाम वापस लेना पड़ा। इसके बाद से भारत अब तक विश्व कप में अपना पहला मैच खेलने का सपना पूरा नहीं कर सका। दूसरे विश्व युद्ध के कारण फीफा को 1938, 1942 और 1946 विश्व को रद करना पड़ा था। हालांकि, ब्राजील ने इस टूर्नामेंट का प्रचार करने के लिए अपने देश में ब्राजीलियन स्टैंप जारी किया था। 

नंगे पैर खेलते थे खिलाड़ी : 1948 के ओलंपिक खेलों में भारत के खिलाडि़यों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से विश्व के खेलप्रेमियों को अपना मुरीद बनाया था। उस दौरान कई भारतीय खिलाड़ी नंगे पैर या मोजे में खेलते हुए नजर आए थे। इस बात ने पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह पहला मौका था जब स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत ने पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेला था। भारत के खिलाड़ी पहले से ही ओलंपिक में नंगे पैर खेलते नजर आए थे तो फीफा ने भारतीय टीम को आगाह करते हुए कह दिया कि अगर वे टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं तो उन्हें जूते पहनने होंगे। एशिया से एक ही टीम चुनी जानी थी और फिलीपींस, इंडोनेशिया और बर्मा ने क्वालीफिकेशन राउंड के पहले ही अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह भारत को एशिया महाद्वीप की तरफ से एकमात्र टीम के रूप में अपने आप फीफा में शामिल होने के लिए जगह मिल गई।

उरुग्वे का डबल खिताब : 23 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट के 22 मैच छह शहरों में आयोजित हुए थे। इस विश्व कप के विजेता का चयन चार टीमों के फाइनल ग्रुप से हुआ था जबकि यह केवल एकमात्र टूर्नामेंट था जिसका फाइनल एक मैच से नहीं हुआ। हालांकि, जर्मनी और जापान को विश्व कप क्वालीफिकेशन के लिए फीफा ने अनुमति नहीं दी और इसके साथ ही कई टीमों ने हिस्सा नहीं लिया। उरुग्वे ने फाइनल ग्रुप के पहले मैच में स्पेन से मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला था, जबकि उसने स्वीडन को 3-2 से मात दी। फिर आखिरी मैच में उरुग्वे ने ब्राजील को 2-1 हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। विश्व कप का पहला विजेता उरुग्वे ही था। ब्राजील उपविजेता रहा और तीसरे स्थान पर स्वीडन, जबकि चौथे पर स्पेन की टीम रही।

::/fulltext::

1340::/cck::

IPL 2018: चेन्‍नई को चैंपियन बनने पर मिली कितनी इनामी राशि.....

::/introtext::
::fulltext::

दो साल का निलंबन झेलने के बाद लौटी चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स टीम आईपीएल 2018 की चैंपियन बन गई है., चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को खिताब जीत के फलस्‍वरूप 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि हासिल हुई

खास बातें

  1. चेन्‍नई को खिताबी जीत पर मिले 20 करोड़ रुपये

  2. उपविजेता SRH को हासिल हुए 12 करोड़ 50 लाख

  3. पर्पल और ऑरेंज कैप विजेता को मिले 10-10 लाख

मुंबई: दो साल का निलंबन झेलने के बाद लौटी चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स टीम आईपीएल 2018 की चैंपियन बन गई है. चेन्‍नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को कल 8 विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की. टीम इससे पहले 2010 और 2011 में भी आईपीएल चैंपियन रह चुकी है. धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई टीम ने शेन वॉटसन की बल्‍लेबाजी की बदौलत फाइनल आसानी से जीत लिया. वॉटसन ने महज 57 गेंदों पर नाबाद 117 रन की पारी खेली. जिसमें11 चौके और आठ छक्‍के शामिल थे. यह वॉटसन की पारी का ही कमाल था कि चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने जीत के लिए जरूरी 179 रन का लक्ष्‍य 18.3 ओवर में महज दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस खिताबी जीत के फलस्‍वरूप चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को 20 करोड़ रुपये की प्राइजमनी हासिल  हुई जबकि उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद को 12 करोड़, 50 लाख रुपये की राशि से ही संतोष करना पड़ा. वॉटसन को फाइनल में खेली गई उनकी जबर्दस्‍त पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. टूर्नामेंट के 16 मैचों में 735 रन बनाने वाले सनराइजर्स के कप्‍तान केन विलियमसन ने ऑरेंज कैप हासिल किया जबकि किंग्‍स इलेवन पंजाब के एंड्रयू टॉय (24 विकेट) को पर्पल कैप मिला.खास बात यह है कि किंग्‍स इलेवन प्रतियोगिता के प्‍लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता को 1-10 लाख रुपये मिले.

सुपर स्‍ट्राइकर ऑफ द सीजन कोलकाता नाइटराइडर्स के सुनील नरेन और स्‍टाइलिश प्‍लेयर ऑफ द सीजन का पुरस्‍कार दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के ऋषभ पंत को हासिल हुआ. परफेक्‍ट कैच ऑफ द सीजन का पुरस्‍कार दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के ट्रेंट बोल्‍ट को मिला जबकि आईपीएल फेयरप्‍ले अवार्ड मुंबई इंडियंस को हासिल हुआ. दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के ऋषभ पंत ने इमर्जिंग प्‍लेयर ऑफ द सीजन का अवार्ड भी हासिल किया.

::/fulltext::

1338::/cck::

आईपीएल 2018 : इस दिग्‍गज क्रिकेटर ने भी लेग स्पिनर राशिद खान को बताया सर्वश्रेष्‍ठ...

::/introtext::
::fulltext::

आईपीएल 2018 में अफगानिस्‍तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हर किसी की सराहना हासिल की है. दुनियाभर के कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने राशिद की प्रतिभा को बेहद खास करार दिया है

खास बातें

  1. विलियमसन बोले, राशिद विश्‍व के शीर्ष स्पिनरों में से एक हैं
  2. सचिन तेंदुलकर भी राशिद को सर्वश्रेष्‍ठ स्पिनर बता चुके हैं
  3. ऑस्‍ट्र‍ेलिया के डीन जोंस भी है राशिद की गेंदबाजी के कायल

मुंबई: आईपीएल 2018 में अफगानिस्‍तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हर किसी की सराहना हासिल की है.  दुनियाभर के कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने राशिद की प्रतिभा को बेहद खास करार दिया है. टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद की 'फिरकी' के सामने दुनियाभर के दिग्‍गज बल्‍लेबाज भी संघर्ष करते नजर आए. आईपीएल 2018 में राशिद न केवल 'कंजूस' साबित हुए बल्कि उन्‍होंने जरूरत के वक्‍त टीम के लिए अहम विकेट भी झटके. क्‍वालिफायर 2 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ तो उन्‍होंने इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया कि यह मुकाबला केकेआर vs सनराइजर्स के बजाय केकेआर vs राशिद खान बनकर रह गया. हालांकि सनराइजर्स को फाइनल में कल चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम के कप्‍तान केन विलियमसन ने राशिद की जमकर प्रशंसा की. सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि राशिद विश्व क्रिकेट के शीर्ष स्पिनरों में शामिल हैं. विलियमसन से पहले मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर भी एक ट्वीट के जरिये राशिद को दुनिया का सर्वश्रेष्‍ठ स्पिनर बता चुके हैं. ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस भी राशिद खान के मुरीद हैं. उन्‍होंने अफगानिस्‍तान के इस स्पिनर को भारत के युजवेंद्र चहल से बेहतर करार दिया था.जोंस अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच रह चुके हैं

आईपीएल 11 में  20 साल के राशिद ने 17 मैचों में 21.8 के औसत से 21 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाय (24 विकेट) के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे. इस कमाल के बाद अब क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें भारत के खिलाफ अफगानिस्‍तान के पदार्पण टेस्‍ट में राशिद के  प्रदर्शन पर टिक गई हैं. यह टेस्‍ट अगले माह बेंगलुरू में खेलना जाना है. आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार के बाद विलियमसन ने कहा, ‘वह (राशिद) विश्व स्तरीय खिलाड़ी है. हमने यह इस प्रारूप में देखा है लेकिन यह बेहतरीन है कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला है. यह किसी के लिए भी चुनौती है लेकिन लुत्फ उठाने वाली चुनौती क्योंकि वह खेल के शीर्ष स्पिनरों में शामिल है.’उन्होंने कहा, ‘‘नेट्स पर राशिद की गेंदों का सामना करना हमेशा शानदार होता है और निकट भविष्य में उसके खिलाफ खेलना भी शानदार होगा.’ 

 

 
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!