——
Friday, 17 April 2026

1503::/cck::

विराट कोहली दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों में इकलौते भारतीय.....

::/introtext::
::fulltext::

 6 जून 2018. फोर्ब्स ने दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। ताजा सूची में विराट कोहली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। 83वें पायदान पर मौजूद कप्तान कोहली की कमाई पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है। 2017 की सूची में वह 89वें पायदान पर थे। अगली स्लाइड में जानिए साल 2018 में उन्होंने कितनी कमाई की। फोर्ब्स के मुताबिक 29 वर्षीय विराट कोहली ने साल 2018 में कुल 24 मिलियन डॉलर यानी लगभग 160 करोड़ से ज्यादा (1,60,93,20,000) की कमाई की। जिसमें उन्होंने 4 मिलियन डॉलर (लगभग 27 करोड़ रुपए) सैलेरी से, तो 20 मिलियन डॉलर (लगभग 134 करोड़ रुपए) एंडोर्समेंट के जरिए कमाए हैं।

साल 2017 में आई लिस्ट में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले नम्बर थे जबकि इस बार बॉक्सिंग चैम्पियन फ्लॉयड मेवेदर सबसे अमीर खिलाड़ी बने। सात साल में चौथी बार सबसे अमीर खिलाड़ी बनने वाले मेवेदर ने कोनर मैक्ग्रेगर के खिलाफ मैच से 275 मिलियन डॉलर कमाए थे, जिसके बाद ही वह रोनाल्डो से नम्बर वन की कुर्सी छिन पाए। रोनाल्डो पिछले दो साल से सबसे अमीर खिलाड़ियों में पहले स्थान पर थे, लेकिन इस साल रोनाल्डो (108 मिलियन डॉलर) फिसलकर तीसरे नम्बर पर आ गए हैं। दूसरे नम्बर पर अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी हैं। मेसी ने इस साल 111 मिलियन डॉलर की कमाई की। हैरानी की बात ये है कि दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों में एक भी महिला नहीं है। हालांकि साल 2017 में टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स 51वें पायदान पर पहुंचकर एकमात्र रईस महिला खिलाड़ी बनी थी। गोल्फर टाईगर वुड्स 16वें नंबर पर हैं। टेनिस स्टार्स की बात करें तो रोजर फेडरर 7वें स्थान पर तो रफेल नडाल 20वें पायदान पर हैं।

::/fulltext::

1476::/cck::

FIFA WC 2018 : विश्व विजेता टीम को मिलेंगे 2 अरब 56 करोड़ 13 लाख 14 हजार रुपए.....

::/introtext::
::fulltext::
सेंटपीटर्स बर्ग। का आगाज 14 जून से होने जा रहा है और इस वक्त रूस ही नहीं पूरा यूरोप और एशिया फुटबॉल के रंग में डूबा नजर आ रहा है। विश्व कप का फाइनल 15 जुलाई को खेला जाएगा और जिस टीम के सिर भी विश्व विजेता का 'ताज' सजेगा, उस टीम को पुरस्कार के रूप में मिलेंगे 38 मिलियन यूएस डॉलर यानी भारतीय रुपए में यह राशि 2 अरब 56 करोड़ 13 लाख 14 हजार रुपए होगी। विश्व कप में उपविजेता टीम को 28 मिलियन यूएस डॉलर (1 अरब 88 करोड़, 72 लाख 2 हजार 800 रुपए), तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 24 मिलियन डॉलर (1 अरब, 61 करोड़, 78 लाख 40 हजार रुपए), चौथा स्थान पाने वाली टीम को 22 मिलियन डॉलर ( 1 अरब, 48 करोड़ 30 लाख 20 हजार रुपए) की पुरस्कार राशि मिलेगी। अंतिम आठ, अंतिम 16 तथा पहले दौर में बाहर होने वाली टीमें भी करोड़ों रुपयों से
मालामाल होंगी।
 
क्रिकेट बेशक भारतीय उप महाद्वीप में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो सकता है लेकिन फुटबॉल की लोकप्रियता का आलम ये है कि इस खेल को दुनिया के 200 से भी ज्यादा देश खेलते हैं। पिछले दिनों इंडियन प्रीमियर लीग की तुलना चैम्पियंस लीग फुटबॉल से की गई तो हैरतअंगेज आंकड़े सामने आए। इंडियन‍ प्रिमियर लीग में जहां सिर्फ 8 टीमें थी, वहीं दूसरी ओर चैम्पियंस लीग फुटबॉल में 32 टीमों ने शिरकत की। आईपीएल विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स को जहां 20 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली तो चैम्पियंस लीग की चैम्पियन रियल मैड्रिड को 716 करोड़ की राशि प्रदान की गई। आईपीएल को 125 करोड़ लोगों ने देखा तो चैम्पियंस लीग को देखने वाले दर्शकों की संख्या 350 करोड़ थी। क्रिकेट और फुटबॉल के खिलाड़ियों में कितना जमीन आसमान का फर्क है, इसका अंदाज यहीं से लगाया जा सकता है कि जहां विराट कोहली 17 करोड़ रुपए के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं तो वहीं दूसरी ओर सुपर स्टार नेमार की कीमत 620 करोड़ रुपए है।
::/fulltext::

1475::/cck::

FIFA WC 2018: क्या ख़ास है इस बार की गेंद में.....

::/introtext::
::fulltext::
14 जून से 32 देशों की टीमें रूस के विभिन्न मैदानों पर अपना जलवा बिखेरती नज़र आने लगेंगी। फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल मैच को रोमांचक बनाने के लिए किया जाएगा। विश्व कप शुरू होने से पहले ही मैच के दौरान इस्तेमाल होने वाली चर्चा में आ जाती है। 1930 में खेले गए पहले विश्व कप से लेकर अब तक गेंद में बहुत से बदलाव हुए है, हर बार विश्व कप में गेंद में कुछ ना कुछ परिवर्तन किए गए है। इस बार फीफा में जिस गेंद का इस्तेमाल होगा उसमें उसमें चिप लगी है, जिसको मोबाइल फोन से जोड़ कर खेल से जुड़े कई अहम आंकड़े हासिल किए जा सकते हैं। इस गेंद का नाम है जिसे एडिडास कंपनी ने डिजाइन किया है। इससे पहले 1970 और 1974 के विश्व कप में भी टेलस्टार गेंद का उपयोग हुआ था। 1970 टेलस्टार बॉल की तरह ही इस बार की गेंद को डिजाइन किया गया है। पुराने वाले टेलस्टार गेंद में 32 पैनल वॉल थे लेकिन इस बार केवल 6 पैनल है।
 
1994 में हुए विश्व कप के बाद पहली बार गेंद सिर्फ काले और सफेट रंग में होगी। टेलस्टार-18 का निर्माण पाकिस्तान में हुआ है। जिसे एडिडास कंपनी के साथ काम करने वाली कंपनी फॉरवर्ड स्पोर्टस ने बनाया है। इस गेंद का टेस्ट 600 से ज्यादा खिलाडि़यों ने किया है। इस गेंद का इस्तेमाल 2017 फीफा क्लब विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में किया गया था। टेलस्टार-18 की सतह को 3डी डिजाइन में बनाया गया है। 3डी सतह होने के कारण गेंद को कंट्रोल करना आसान होगा। फुटबॉल मैच के दौरान हर मैच में 11 बॉल का यूज होता है। जबकि पूरे टूर्नामेंट में 64 मैचों के दौरान 704 बॉलों का इस्तेमाल किया जाता है।
::/fulltext::

1453::/cck::

महिला एशिया कप 2018: भारत ने मलेशिया को 142 रन से हराया....

::/introtext::
::fulltext::

भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2018 के पहले मैच में मलेशिया को हराया.

नई दिल्ली: महिला टी-20 एशिया कप 2018 के पहले मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 142 रन से हराया. रविवार को कौला लामपुर में खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से मिताली राज ने 97 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को बड़ी जीत दिलायी. वहीं पूजा वस्त्रकार ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. इस मुकाबले में मलेशिया की टीम महज 27 रन पर आउट हो कर पवेलियन लौट गई.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निश्चित ओवर्स में 3 विकेट खोकर 169 रन बनाए. इस दौरान मिताली ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 97 रन बनाए. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए. इसके बाद रन आउट हो गईं. ओपनर खिलाड़ी स्मृति मंधाना 2 रनन बनाकर पवेलियन लौटीं. पूजा ने 13 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाए. अंत में दीप्ति शर्मा 18 रन बनाकर नाबाद रहीं.

इसके जवाब में उतरी मलेशिया महिला क्रिकेट टीम 13.4 ओवर्स में महज 27 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. टीम की ओर से ओपनिंग करने आयीं युर्सीना याकोप और क्रिस्टीना बरेट बिना खाता खोले आउट हो गयीं. वहीं कप्तान विनिफ्रेड 5 रन बनाकर पूनम यादव की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटीं. मलेशिया टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया. इस दौरान भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए पूजा ने 3 ओवर में महज 6 रन देकर 3 विेकट झटके. इसके अलावा अंजू पाटिल ने 2 विेकेट,  पूनम यादव ने 2 विकेट और शिखा पांडे ने एक विकेट हासिल किया.  बता दें कि इसके बाद भारत का दूसरा मुकाबला 4 जून को थाइलैंड के खिलाफ है. वहीं इसके बाद 6 जून को भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलेगी. एशिया कप का फाइनल मैच 10 जून को खेला जायेगा.

::/fulltext::
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1079487

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.178
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

5
Online

2026-04-17