——
Saturday, 11 April 2026

1323::/cck::

ओलिंपिक मेडलिस्ट शूटर विजय कुमार का पिस्टल फ्लाइट में गुम......

::/introtext::
::fulltext::

नई दिल्ली 27 मई 2018। भारत के अंतर्राष्ट्रीय शूटर विजय कुमार का पिस्टल ही गुम हो गया। ये घटना उस वक्त हुई, जब वो फ्लाइट से वर्ल्ड कप में भाग लेने केलिए म्युनिख जा रहे थे। आलम ये रहा कि पिस्टल ना मिलने की वजह से वो अपने पिस्टल से कंप्टीशन में हिस्सा भी नहीं ले सके। दरअसलशूटिंग वर्ल्ड कप म्यूनिख में आयोजित हो रहा है। जिसमें भारत की तरफ से ओलिंपिक-2012 के सिल्वर मेडलिस्ट शूटर विजय कुमार का पिस्टल शूटिंग में हिस्सा लेना था। लेकिन फ्लाइट में सफर के दौरान उनका पिस्टल गुम हो गया। 2 दिन बाद भी पिस्टल नहीं मिलने के बाद विजय किसी और की पिस्टल मांगकर शनिवार को अपने इवेंट में उतरे। आज भी एक इवेंट में उतरना है। विजय ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि पिस्टल किसी सामान्य बैग में नहीं होता जो कहीं खो जाए। न्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में मैंने अपने गन को पाने की पूरी कोशिश की और एयरपोर्ट गया, लेकिन स्टाफ वेपन बॉक्स को अभी तक ट्रेस नहीं कर सका है। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है, जब किसी भारतीय शूटर की गन फ्लाइट में गायब हुई है। इससे पहले 2006 में इसी एयरलाइंस में सफर के दौरान खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर का शॉटगन भी गायब हो गया था।

उल्लेखनीय है कि विजय कुमार से इस टूर्नमेंट में पदक की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर, भारतीय निशानेबाज रवि कुमार मामूली अंतर से 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में चूक गए। मैक्सिको के गुआदालाजरा में हुए वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने वाले रवि महज 0.6 के स्कोर से तीसरी बार फाइनल में जगह पक्की करने से चूक गए और 13 वें स्थान पर रहे।

::/fulltext::

1301::/cck::

SRH vs KKR, Qualifier 2: राशिद खान अभी से हासिल कर चुके हैं पर्पल कैप!...

::/introtext::
::fulltext::

आपको बता दें कि आईपीएल में विकेट चटकाने के में मामले में पहली पायदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के एंड्रयू टाई हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं,

खास बातें

  1. यह आंकड़ा बहुत ही स्पेशल है!
  2. राशिद के 16 मैचों में 21 विकेट
  3. एंड्रयू टाई के 14 मैचों में 24 विकेट

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-2) का क्वालीफायर-2 मुकाबला (मैच रिपोर्ट) खत्म हुए अच्छा-खासा समय बीत चुका है, लेकिन अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद के चर्चे भारत ही नहीं, पूरे क्रिकेट जगत में जोर-शोर से हो रहे हैं. महान सचिन तेंदुलकर से लेकर हर कोई उनकी शान में कसीदे कढ़ रहा है. ज्यादातर दिग्गजों ने उन्हें वर्तमान में उपलब्ध दुनिया का बेस्ट लेग स्पिनर करार दिया है. आपको बता दें कि आईपीएल में विकेट चटकाने के में मामले में पहली पायदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के एंड्रयू टाई हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं. मोहम्मद राशिद दूसरे नंबर पर हैं. लेकिन राशिद खान के समर्थकों का मानना है कि उनका फेवरेट गेंदबाज तो अभी से पर्पल कैप जीत चुका है. और अगर ये समर्थक ऐसा कह रहे हैं, तो इसके पीछे उनका अपना ही तर्क है. हां वह बात अलग है कि राशिद को टाई को पछाड़ने के लिए अभी भी तीन विकेट और चटकाने हैं. और यह लेग स्पिनर रविवार को ऐसा कर दे, तो बिल्कुल भी चौंंकाने वाली बात नहीं ही होगी.

क्वालीफायर-2 में यह राशिद खान ही थे, जिन्होंने अपने बूते केकेआर को खिताबी होड़ से बाहर कर दिया. पहले राशिद ने निचले क्रम पर आते हुए 10 गेंदों पर आतिशी नाबाद 34 रन की पारी खेली, तो इसके बाद उन्होंने तीन अहम विकेट चटकाकर केकेआर को मुकाबले से पूरी तरह आउट कर दिया. राशिद खान ने ऐसा प्रभाव छोड़ा, जिससे पूरा क्रिकेट जगत उनका मुरीद होकर रह गया. इस प्रदर्शन के बाद राशिद पर्पल की रेस के दावेदार बन गए हैं, लेकिन एक पहलू ऐसा भी है, जिसने राशिद खान को अभी से प्रशंसकों की नजरों में नंबर एक गेंदबाज बना दिया है. वास्तव में राशिद खान ने दिखाया कि वह टी-20 में किसी टीम के लिए कितने ज्यादा वेल्यूबल खिलाड़ी हैं. और मैच दर मैच राशिद उन गेंदबाजों को पछाड़ते हुए पर्पल कैप झटकने की कगार पर पहुंच गए, जिन्होंने कई टेस्ट मैच और राशिद से कहीं ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली है. लेकिन राशिद ने एक पहलू से साबित कर दिया कि भले ही उन्हें अभी भी अपना पहला टेस्ट मैच खेलना बाकी है, लेकिन विश्व क्रिकेट में उनका कोई जोड़ नहीं है. आपको बता दें कि राशिद आईपीएल में खेलने वाले ऐसे गेंदबाज हैं, जिनका इकॉनमी रेट सबसे बेहतर है. 16 मैचों में फेंके 64 ओवरों में राशिद खान ने 6.78 प्रति ओवर की दर से रन खर्च किए हैं. यही वजह है उनके समर्थक कह रहे हैं कि राशिद तो बेस्ट हैं. और रही बात एंड्र्यू टाई को पीछे छोड़ने की, तो फाइनल में राशिद उन्हें भी पीछे छोड़ देंगे. राशिद के बाद इकॉ. रेट के मामले में दूसरे नंबर पर भारत के जसप्रीत बुमराह (6.88) और तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के ही मुजीब-उर-रहमान (6.99) हैं.

::/fulltext::

1265::/cck::

आईपीएल-11 qualifier-2: हैदराबाद को ही नहीं, बल्कि केकेआर को भी दूसरा मौका नहीं ही मिलेगा. जो गया, समझो पत्ता साफ!

::/introtext::
::fulltext::

यह एक ऐसी बड़ी जंग में तब्दील हो चुकी है, जो मैच के परिणाम को तय करने में एक अहम रोल निभा सकती है

खास बातें

  1. ईडन की यह सुपर जंग है!
  2. कौन मारेगा आज बाजी?
  3. क्या फिर चलेगा केकेआर का जादू?

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-11 में शुक्रवार के बाद हैदराबाद को ही नहीं, बल्कि केकेआर को भी दूसरा मौका नहीं ही मिलेगा. जो गया, समझो खिताबी उम्मीदों से पत्ता साफ! दोनों ही टीमों के लिए अभी तक का सबसे बड़ा टेस्ट. और इस सबसे बड़े टेस्ट में केकेआर को बड़ा फायदा मैच से पहले ही मिलता दिख रहा है. और वजह है ईडन गार्डन की पिच. इस पिच पर एक बड़ी टक्कर पिछले मुकाबले में भी हुई थी, जिसमें  केकेआर राजस्थान पर भारी पड़ा. और अगर आज भी ऐसा हो जाए, तो चौंकिएगा बिलकुल भी मत. 

यह तो जग जाहिर हो ही चुका है कि ईडन गार्डन की पिच स्पिनरों के खूब मन भा रही है. पूरे टूर्नामेंट में स्पिनरों की सबसे मददगार साबित हुई है कोलकाता की पिच. बता दें कि ईडन गार्डन पर अभी तक स्पिनर ने 51 विकेट चटकाए हैं. और अब आप किसी दूसरे मैदान की तुलन में अंतर भी जान लीजिए. तो भाई साहब ये अंतर पूरे 20 विकेटों का है. और यह अंतर ईडन की पिच के हाल को किसी औसत क्रिकेट ज्ञान के शख्स को भी बहुत अच्छी तरह समझाने और बताने के लिए काफी है. और आसान शब्दों में बताएं, तो हर 17 गेंदों के भीतर स्पिनर ने यहां एक विकेट चटकाया है.इसका सीधा-सीधा फायदा केकेआर को मिलता दिख रहा है. पिछले मैच में केकेआर और राजस्थान की तिकड़ी में विकेट के मुकाबले से लड़ाई फिफ्टी-फिफ्टी ही रही, लेकिन आज टक्कर जुदा होने जा रही है. केकेआर दबाव इसलिए बनाता दिख रहा है कि उसके पास तीन स्पिनर हैं. ऐसे में सवाल यह है कि क्या हैदराबाद आज तीसरा स्पिनर इलेवन में शामिल करेगी.  बहरहाल, केकेआर का तुरुप का पत्ता उसके अभी तक के तिकड़ी के प्रदर्शन मं छिपा है. और आज कुलदीप यादव, सुनील नरेन और पीयूष चावला एक बार फिर से हैदराबाद के बल्लेबाजों को जाल में फंसा सकते हैं. चलिए जान लीजिए कि कैसे इस मामले में केकेआर का पलड़ा इतना ज्यादा भारी है.केकेआर के स्पिनरों ने अभी तक मिलाकर टूर्नामेंट में 156.3, तो एसआरएच के स्पिनरों ने 123 ओवर गेंदबाजी की है. इसमें जहां केकेआर के स्पिनरों ने 48 विकेट चटकाए हैं, तो हैदराबाद के स्पिनरों ने 33 विकेट लिए हैं. आज सवाल यही बड़ा है कि क्या केकेआर और पिच को देखते हुए शाहरुख की टीम को जवाब देने के लिए हैदराबाद तीसरा स्पिनर खिलाएगा?

::/fulltext::

1248::/cck::

UBER CUP : जापान के हाथों भारत का हुआ सूपड़ा साफ.....

::/introtext::
::fulltext::

भारतीय खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन बताने को काफी है कि अभी भी बैटमिंटन में काफी काम किए जाने की जरुरत है

नई दिल्ली: अपने तीसरे ग्रुप मैच में जापान से मिली हार के साथ ही भारतीय टीम उबेर बैडमिंटन कप टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. भारत को तीसरे ग्रुप मैच में जापान ने मात दी. भारतीय टीम ग्रुप-ए में शीर्ष दो टीमों में स्थान हासिल नहीं कर पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. वर्ल्ड नंबर-2 अकाने यामागुची ने भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्ल्ड नम्बर-10 सायना नेहवाल को 54 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 9-21, 22-20 से मात दी और जापान का खाता खोला.

इसके बाद, मिसाकी मात्सुतोमो और अयाका ताकाहाशी की जोड़ी ने 30 मिनट में ही महिला युगल वर्ग के दूसरे मुकाबले में संयोगिता घोरपड़े और प्राजक्ता सावंत की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-15, 21-16 से हराया. जापान की एक अन्य दिग्गज खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने महिला एकल वर्ग में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत की वैष्णवी रेड्डी जाक्का को 26 मिनट में 21-10, 21-13 से हराकर जापान को 3-0 से अजेय बढ़त दे दी. वैष्णवी भाले और जाकमपुद्दी मेघना की जोड़ी को भी हार मिली. महिला युगल वर्ग के चौथे मुकाबले में उन्हें शीहो तनाका और कोहारु योनेमोटो की जोड़ी ने 30 मिनट में सीधे गेमों में 21-8, 21-17 से हराया. आखिरी मैच में जापान की सयाका ताकाहाशी ने अनुरा प्रभुदेसाई को 25 मिनट में 21-12, 21-7 से हराया. 

कुल मिलाकर जापान ने भारत का सूपड़ा साफ करते हुए उस 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया.

 

::/fulltext::
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1070457

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.121
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

6
Online

2026-04-11