Wednesday, 12 August 2026

2207::/cck::

फुटबॉल विश्व कप में टीम के में पहुंचने का सड़कों पर नृत्य करने के साथ अजनबियों को चूमकर मनाया।.....

::/introtext::
::fulltext::
मॉस्को। के प्रशंसकों ने फुटबॉल विश्व कप में टीम के में पहुंचने का सड़कों पर नृत्य करने के साथ अजनबियों को चूमकर मनाया। बाल्टिक क्षेत्र में स्थित कैलिनिनग्राद में लोग सड़कों पर नाच-गाकर अंतिम-16 मुकाबले में टीम की स्पेन पर जीत का जश्न मना रहे थे, तो वहीं देश के सूदूर पूर्वी क्षेत्र में स्थित व्लादिवोस्तोक में टीम के अजनबियों को चूमकर खुशी का इजहार करते देखे गए।
 
काले सागर के पास सोची में हजारों प्रशंसक अपने कंधे पर रूस के झंडे को लपेटकर बड़ी स्क्रीन पर मैच का लुत्फ उठाते रहे थे और मध्य मॉस्को में लोगों पर जीत की खुमारी इस तरह छाई थी कि वे शाम से सुबह तक कारों के होर्न बजाते रहे। प्रशंसकों को यह यकीन नहीं हो रहा था कि रैंकिंग में सबसे निचले 70वें स्थान पर काबिज रूस की टीम ने 2010 की चैंपियन स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया।
 
मुस्कोविटे अन्ना गलजकोवा ने कहा कि यह शानदार क्षण है, अविश्वसनीय। हम चैंपियन हैं। हमें लगता है कि फाइनल में हमारा सामना ब्राजील से होगा। मैच के लगभग 25 प्रतिशत समय में गेंद पर नियंत्रण रखने वाली रूस को पेनल्टी शूटआउट में जीत दिलाने वाले गोलकीपर और कप्तान इगोर एकिनफीव राष्ट्रीय नायक बन गए हैं। एकिनफीव ने कहा कि इसमें छुपाने वाली कोई बात नहीं है, हम पेनल्टी से नतीजे की उम्मीद कर रहे थे।
 
रूस में आइस हॉकी का खेल बेहद ही लोकप्रिय है। विश्व कप के मैचों से पहले प्रशंसक फुटबॉल खिलाड़ियों को हॉकी के गोल की याद दिलाकर चुटकी लेते थे। लेकिन रविवार को मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में 80,000 दर्शक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे, ऐसा ही नजारा बार और मेट्रो स्टेशनों पर भी था। यहां से 6,000 किलोमीटर दूर भी लोगों पर इस जीत की खुमारी छाई दिखी।
 
 
रूस के अंतरिक्ष यात्री ओलेग अर्तेम्येव ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में लैपटॉप पर मैच का लाइव स्ट्रीमिंग देखने के बाद ट्वीट किया कि हूर्रे! सोवियत युग के बाद यह पहली बार है, जब रूस ने विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
::/fulltext::

2176::/cck::

 क्रोएशिया ने बेहद दिलचस्प और सनसनीखेज मुकाबले को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।.....

::/introtext::
::fulltext::
नोवग्रोद (रूस)। फीफा विश्व कप के 'सुपर संडे' में आज रात क्रोएशिया ने बेहद दिलचस्प और सनसनीखेज मुकाबले को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 से बराबर थी। इस मैच में 4 मिनट में 2 गोल होने के बाद 86 मिनट में कोई गोल नहीं हुआ। अतिरिक्त समय में जब गोल नहीं हुआ, तब फैसले के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।

क्वार्टर फाइनल : क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया का मुकाबला शनिवार को रूस से होगा जबकि शुक्रवार को फ्रांस की टक्कर उरुग्वे से होगी। विश्व कप इतिहास में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने थी। इस मैच में कई नाटकीय उतार चढ़ाव देखने को मिले।
 
 
क्रोएशिया के लुका मॉड्रिच पेनल्टी चूके : क्रोएशिया के लुका मॉड्रिच 113वें मिनट पर पेनल्टी चूक गए...। हुआ ये कि लुका ने आक्रमण पर आगे बढ़ आए डेनमार्क के गोलकीपर कैस्पर श्माइकल को भी छका दिया था। वे गोल दागने जा ही रहे थे कि डेनमार्क के रक्षक ने पीछे से आकर उन्हें बाधा पहुंचाई और रैफरी ने पेनल्टी दे दी। पेनल्टी पर लुका ने जिस ओर गोल दागा, वहीं गोलकीपर ने डाइव लगाकर इसे बचा लिया।
 
2014 में भी एक दिन में दो मैच अतिरिक्त समय में : ब्राजील मे 2014 में खेले गए पिछले विश्व कप में भी एक दिन में दो मैच अतिरिक्त समय में गए थे। आज पहले रूस और स्पेन का मैच अतिरिक्त समय में गया। उसके बाद डेनमार्क-क्रो‍एशिया भी अतिरिक्त समय में गए और दोनों ही मैचों के लिए पेनल्टी शूट आउट का सहारा लेना पड़ा।
 
क्रिस्टियानों रोनाल्डो का रिकॉर्ड टूटा : डेनमार्क के जोर्गेंसन ने मैच शुरु होने के 58वें सेकंड में इस विश्व कप का सबसे तेज गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। इसी के साथ इस विश्व कप में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 4 मिनट में गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पूर्व अमेरिका के क्लाइंट डेम्पसे ने 2014 में घाना के खिलाफ 29 सेकंड में गोल दागने का कारनामा किया था।
 
चार मिनट में दूसरा गोल : एक गोल से पिछड़ने के बाद क्रो‍एशिया ने हमला बोला और चौथे ही मिनट में मांजुकिच ने गोल करके स्कोर 1-1 बराबर कर दिया। चार मिनट में 2 गोल करने का कारनामा 2014 विश्व कप में नाइजीरिया और अर्जेन्टीना के मैच में हो चुका है।
 
विश्व कप में अनोखा कीर्तिमान : विश्व कप फुटबॉल के इतिहास में सबसे कम समय में एक मैच में दोनों टीमों ने गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। क्रोएशिया और डेनमार्क ने 3 मिनट 40 सेकंड के अंदर गोल करने का अनोखा कीर्तिमान बना दिया। खेल के पहले भाग में ओपन खेल हुआ और दोनों ही टीमों ने तेज हमलों के साथ बेहद दर्शनीय मूव बनाए। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 11 से बराबर थी और खेल का दूसरे हाफ में तेज हमले देखने को मिले। विश्व कप इतिहास में दोनों ही टीमें आज 20-20 वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही थी। दोनों के बीच यह छठा मुकाबला था। इससे पूर्व पांच मैचों में दोनों ने 2-2 मुकाबलों में जीत हासिल की थी, जबकि एक मै ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। ग्रुप 'बी' से क्रोएशिया अपने तीनों मैच जीतकर 20 साल के बाद नाकआउट में पहुंची थी जबकि ग्रुप 'सी' में डेनमार्क 1 जीत और 2 ड्रॉ खेलकर आई थी।
::/fulltext::

2174::/cck::

 में पराजय झेलकर भारत ने यह मौका गंवा दिया..... 

::/introtext::
::fulltext::
ब्रेडा। के पास पहली बार एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन उसने में पराजय झेलकर यह मौका गंवा दिया और ऑस्ट्रेलिया 15वीं बार चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बन गया। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से बाजी मार ली और भारत को लगातार दूसरी बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
 
भारत दो साल पहले लंदन में भी ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हारा था। भारत ने फाइनल में विश्व की नंबर एक टीम और गत चैंपियन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया लेकिन उसने साथ ही निर्धारित समय में कई अच्छे मौके भी गंवाए वरना भारत निर्धारित समय में चैंपियन बन जाता। मैच में दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया और मौके भी गंवाए।
 
ऑस्ट्रेलिया को ब्लेक गोवेर्स ने 24 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर बढ़त दिलाई। भारत को 42 वें मिनट में विवेक प्रसाद ने बराबरी दिलाई जब उन्होंने एक मूव पर उछली गेंद पर पहले ही प्रयास से ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर को पराजित कर दिया। इस के बाद दोनों टीमें निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकी। खिताब का फैसला अब शूटआउट पर आ गया और ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो प्रयास गोल में बदलकर भारत पर दबाव बना दिया। भारतीय कप्तान और गोलकीपर पीआर श्रीजेश एरान जालेवस्की और डेनियल बील के प्रयासों को नहीं रोक पाए। भारत की तरफ से अनुभवी सरदार सिंह ने पहला और हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा प्रयास गंवा दिया। ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर टाइलर लोवेल ने अच्छे बचाव किए।
 
श्रीजेश ने मैथ्यू स्वान का तीसरा प्रयास बचाकर भारत के लिए उम्मीद जगाई लेकिन ललित उपाध्याय तीसरा प्रयास चूक गए। श्रीजेश ने फिर टॉम क्रैग के प्रयास को बचा लिया जबकि मनप्रीत सिंह ने भारत का एकमात्र प्रयास गोल में बदला। जेरेमी एडवर्ड्स ने आखिरी प्रयास गोल में बदल कर जीत और खिताब ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया।
::/fulltext::

2152::/cck::

अर्जेंटीना के बाहर होने के बाद क्या अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहेंगे मैसी?.....

::/introtext::
::fulltext::
सेंट पीटर्सबर्ग। फ्रांस के 4 गोल ने लियोनेल मैसी के चौथे विश्व कप अभियान का अंत किया और संभवत: इस निराशा के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का भी अंत हो सकता है। नाइजीरिया के खिलाफ मैसी ने विश्व कप 2018 का अपना एकमात्र गोल दागकर टीम को प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया और कजान में अर्जेंटीना के हजारों प्रशंसक मैसी की अगुआई में टीम की 1 और जीत देखने आए थे। मैसी ने अंतिम 16 के मुकाबले में 2 गोल में मदद करके अपनी भूमिका निभाई लेकिन अर्जेंटीना का डिफेंस फ्रांस के आक्रमण का सामना करने में विफल रहा जिसने 19 साल के काइलियान मबापे के 2 गोल की बदौलत 4-3 से जीत दर्ज की। 
 
विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय खेलते रहने के संदर्भ में मैसी ने रूस के लिए रवाना होने से पूर्व कहा था कि यह इस पर निर्भर करता है कि हम कैसा प्रदर्शन करते हैं, इसका अंत कैसे होता है? मैसी के 4 विश्व कप अभियान में यह टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है। टूर्नामेंट के दौरान 31 बरस के हुए मैसी से उम्मीद की जा रही थी कि वे 4 साल पहले फाइनल में जगह बनाने के प्रदर्शन में सुधार करते हुए इस बार खिताब जीतकर 1986 के डिएगो मैराडोना के खिताब के समकक्ष पहुंच जाएंगे। बार्सिलोना की ओर से क्लब स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मैसी को हालांकि मैराडोना की तुलना में अर्जेंटीना में कमतर आंका जाता है और इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों का रिकॉर्ड है।
 
ब्राजील में 2014 विश्व कप फाइनल में जर्मनी के खिलाफ हार के बाद अर्जेंटीना को 2015 कोपा अमेरिका और 2016 कोपा अमेरिका सेंटेनारियो के फाइनल में भी चिली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मैसी 2016 फाइनल में पेनल्टी किक से चूक गए थे और इसके बाद उन्होंने भावनाओं में बहते हुए ने लेने का फैसला किया था लेकिन बाद में इस फैसले को बदल दिया था।
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!