Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
बैंकॉक: स्मॉग (Smog) की वजह से लोगों की नाक से खून बहने लगा है. सिर्फ नाक ही नहीं बल्कि लोगों के आंखों से भी खून बहने लगा है, जिसे देख कोई भी दहल जाए. ये मामला दिल्ली का नही बल्कि बैंकॉक का है, जहां लोगों को स्मॉग की वजह से आंखों और नाक से खूब बहने लगा है. सिर्फ इतना ही नही बल्कि ये जहरीली हवा ने PM2.5 को इतना दूषित कर दिया है कि लोगों के फेफड़ों में भी बुरा असर पड़ने लगा है.
इस शहर में सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवरों की सेहत पर भी बहुत बुरा असर देखा जा रहा है. एक्सपर्ट ने चेताया है कि गाड़ियों, शहर में हो रहे धूल वाले काम (निर्माण परियोजनाएं), खेतों को जलाने और शहरों में बिकने वाले स्ट्रीट फूड्स के धुएं की वजह से पूरा बैंकॉक दूषित हो चुका है. इस शहर की हालत किस कदर खराब है इन तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. पूरा शहर छीकों, खून भरी खांसी-जुकाम से परेशान है. फेस मास्क लगाने के बावजूद लोगों की आंखों से खून निकलने लगा है.

बैंकॉक में रहने वाले एक शख्स ने अपना एक्सपीरिएंस बताते हुए कहा कि दो दिन पहले उनकी नाक में सांस लेते हुए दर्द हुआ. पूरी रात छींके आईं और सुबह तक हालत इतनी खराब हुई कि नाक से खून बहने लगा. वहीं, एक और शख्स का कहना है कि इस स्मॉग की वजह से उन्हें लन्ग इन्फेक्शन (Lung Infection) हुआ, जिसके बाद लगातार तीन दिनों तक उलटी और खांसी में खून निकला. थाइलैंड की सरकार इस जहरीली हवा के चलते शहर में मौजूद 439 स्कूलों को बंद कर दिया और हर दिन ड्रोन्स की मदद से पानी छिड़का जा रहा है ताकि स्मॉग को कम किया जा सके. लेकिन बैंकॉक में स्मॉग कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. अस्थमा के मरीज़ों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.
स्मॉग से कैसे बचें?
घर के बाहर एक्सरसाइज़ करना बंद कर दें. घर से जब भी निकलें मास्क लगाकर निकलें. धूप के साथ स्मॉग और खतरनाक हो जाता है, इसीलिए जब तक हवा में यह प्रदूषण कम ना हो घर में रहें. हो सकते तो घर के हवा को साफ करने वाले एयर प्यूरिफायर लगवा लें.
::/fulltext::ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार को इस मामले पर अफसोस जताया.
लंदन: लंदन में गणतंत्र दिवस पर भारतीय उच्चायोग के बाहर अलगाववादी संगठनों द्वारा एक प्रदर्शन के दौरान भारत का राष्ट्र ध्वज जलाए जाने की खबरों को लेकर ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार को अफसोस जताया. विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) ने कहा कि अलगाववादी संगठनों द्वारा इस तरह का कदम उठाए जाने से वह निराश हैं. वहीं, स्कॉटलैंड यार्ड (पुलिस) ने कहा है कि वह शनिवार को हुई इस घटना के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है. एफसीओ प्रवक्ता ने कहा हम इस बात को लेकर निराश हैं कि किसी ने भारतीय ध्वज जलाने का कदम उठाया. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम भारत को गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हैं और अपने संबंधों को और प्रगाढ़ करने की आशा करते हैं क्योंकि हम यूरोपीय संघ से बाहर निकलने वाले हैं और विश्व के अहम देशों के साथ नयी साझेदारी करने वाले हैं''. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तख्तियां दिखाने और भारत विरोधी नारे लगाने के लिए कुछ ब्रिटिश सिख और कश्मीरी संगठनों के कार्यकर्ताओं का एक समूह मध्य लंदन में शनिवार को इंडिया हाउस के बाहर एकत्र हुआ था.
भारतीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि मेट्रोपोलिटन पुलिस को इस प्रदर्शन की योजना के बारे में अवगत कराया गया था. प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को कैमरे में तिरंगा जलाते दर्ज किया गया. मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. किसी तरह का आपराधिक कार्य किए जाने की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है. हम सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो से अवगत हैं जो 26 जनवरी को इंडिया हाउस के बाहर हुए प्रदर्शन का प्रतीत होता है. हम इसकी वजह का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं. एफसीओ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम राष्ट्र ध्वज जलाए जाने को माफ नहीं करेंगे.'' पिछले साल अप्रैल में, भारत सरकार ने राष्ट्रमंडल राष्ट्राध्यक्षों की लंदन में हुई बैठक से इतर पार्लियामेंट स्क्वायर में तिरंगा जलाए जाने की इसी तरह की एक घटना के पीछे मौजूद लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी शरीक होने वाले थे.
::/fulltext::