Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
वॉशिंगटन। भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने साल 2020 के लिए अपनी राष्ट्रपति पद की दावेदारी की घोषणा करने के 24 घंटे के भीतर 10 लाख डॉलर से ज्यादा की निधि जुटा ली है। हैरिस (54) ने 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अपनी दावेदारी की सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषणा की।
उन्होंने कहा कि वे ऐसे दिन अपनी दावेदारी की घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रही हैं जब अमेरिका महात्मा गांधी से प्रेरित मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस का जश्न मना रहा है। फॉक्स न्यूज की एक खबर के मुताबिक, हैरिस द्वारा एबीसी के गुड मॉर्निंग अमेरिका कार्यक्रम में घोषणा करने के 24 घंटे के भीतर 38,000 दानदाताओं ने उनके अभियान को 15 लाख डॉलर दिए।
वाशिंगटन. अमेरिका में आंशिक कामबंदी के बीच पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अपने खुफिया सेवाकर्मियों को उस वक्त हैरान कर दिया, जब वह खुद ही उनके लिए पिज्जा लेकर पहुंच गए। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिज्जा डिलीवरी करते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो खूब वायरल हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने सभी नेताओं से अमेरिका में जारी आंशिक कामबंदी को खत्म करने के लिए कदम उठाने की अपील की बुश ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, वह फ्लोरिडा में ली गई है। इसमें बुश अपने हाथों में पिज्जा के पैकेट्स लिए और उनके सामने खड़े कुछ लोग दिख रहे हैं, जो पूर्व राष्ट्रपति के लिए काम करने वाले खुफियाकर्मी बताए जा रहे हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश में जारी आंशिक कामबंदी के बीच भी बिना वेतन के काम करने के लिए खुफियाकर्मियों की तारीफ की उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘मैं और लॉरा बुश हमारी खुफिया सेवा के कर्मचारियों और हजारों संघीय कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञ हैं, जो वेतन के बगैर भी हमारे देश के लिए उतनी ही मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। हम देश के नागरिकों को भी धन्यवाद देते हैं, जो उनका समर्थन कर रहे हैं नेताओं से इस संकट के समाधान की अपील करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘समय आ गया है कि दोनों पक्षों के नेता अपनी राजनीति को दरकिनार कर साथ आएं और इस कामबंदी को समाप्त करें।’ बुश ने यह तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्ट की यहां उल्लेखनीय है कि अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 5.7 अरब डॉलर की मांग को डेमोक्रेट्स सांसदों के विरोध के कारण कांग्रेस से मंजूरी नहीं मिल पाई है, जिसके कारण यहां 22 दिसंबर से ही कामकाज आंशिक रूप से ठप पड़ा है और लाखों कर्मचारी वेतन के बगैर काम करने के लिए मजबूर हैं।
::/fulltext::दिल्ली. माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स की एक तस्वीर आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी सादगी के यूं भी कई किस्से लोगों की जबान पर हैं। मगर उनकी हालिया तस्वीर देखकर ट्विटर पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस तस्वीर में गेट्स सिएटल के एक फास्ट फूड रेस्त्रां के बाहर लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। वह भी महज 8 डॉलर (करीब 500 रुपए) के बर्गर-फ्राई और कोक के लिए गेट्स बर्गर के शौकीन हैं और एक खास दुकान पर आज भी बर्गर खाने जाते हैं। उनकी इस तस्वीर को उनकी कंपनी के पूर्व कर्मचारी माइक गेलोस ने फेसबुक पर 15 जनवरी को शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि जब आपकी हैसियत अरबों डॉलर की हो और आप दुनिया की सबसे बड़ी चैरिटी संस्था चलाते हैं। मगर आप हमारे और दूसरे आम लोगों की तरह बर्गर फ्राइज और कोक के लिए डिक के रेस्तरां पर खड़े होते हैं…असली अमीर लोग इस तरह बर्ताव करते हैं गेट्स इसमें लाल रंग की स्वेटर पहने एक लड़के के पीछे खड़े हैं। इस फोटो को सिएटल के डिक्स ड्राइव-इन रेस्त्रां का बताया गया है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स की सादगी के कई किस्से हैं। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के कर्मचारी भी कई बार गेट्स को दुनिया का सबसे बेहतरीन बॉस बता चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर उनकी सादगी के दावों को सच साबित करती है इस तस्वीर के जरिये मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ऊपर भी निशाना साधा गया है। खुद गेलोस ने अपनी पोस्ट में लिखा है, असल अमीर लोग इसी तरह बर्ताव करते हैं न कि व्हाइट हाउस में सोने की सीट पर बैठकर अपने को अमीर दिखाने की कोशिश करने वाले फेसबुक पर इस फोटो को अब तक 15 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फोटो को 20000 से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है और 16 हजार से ज्यादा बार शेयर भी किया गया है।
::/fulltext::वॉशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष खुफिया अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि चीन हवा, समुद्र, अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्र में आधुनिक क्षमताओं के साथ तेजी से एक मजबूत घातक बल का निर्माण कर रहा है जिसकी मदद से वह क्षेत्र में तथा क्षेत्र से बाहर अपनी धाक जमा सकेगा। अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा खुफिया विश्लेषक डैन टेलर ने मंगलवार को पेंटागन में कहा, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के कूटनीतिक उद्देश्यों में चीन को महान शक्ति का दर्जा दिलाना भी शामिल है। इस मौके पर रक्षा विभाग ने कांग्रेस की 'चीन : सैन्यशक्ति के युद्ध करने और जीतने के लिए बल का आधुनिकीकरण करना' रिपोर्ट को जारी किया
उन्होंने कहा कि चीन के नेताओं ने अपने दीर्घकालिक सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम को महान शक्ति का दर्जा हासिल करने के लिए अनिवार्य माना है। टेलर ने कहा, निश्चित तौर पर चीन जमीन, वायु, समुद्र, अंतरिक्ष और सूचना क्षेत्र में क्षमताओं का विस्तार करने के साथ मजबूत घातक बल का निर्माण कर रहा है जिससे वह क्षेत्र में तथा उसके बाहर अपनी धाक जमा सकेगा। टेलर ने कहा कि पिछले दशक के दौरान अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती के खिलाफ अभियान से लेकर पूर्वी और दक्षिणी चीन सागरों में सेना की मौजूदगी बढ़ाने तक चीन ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का राष्ट्रीय ताकत दिखाने के एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की इच्छा दिखाई है।
उन्होंने कहा, भविष्य में परमाणु शक्ति संतुलन, पावर प्रोजेक्शन, साइबरस्पेस, अंतरिक्ष और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम जैसे क्षेत्रों में आधुनिकीकरण पीएलए की बढ़ती क्षमताओं में अहम कारक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि चीन गैर युद्ध अभियानों जैसे कि मानवीय सहायता, आपदा राहत, समुद्री डकैती के खिलाफ और शांति रक्षा अभियानों के लिए भी क्षमताएं विकसित कर रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में पीएलए अन्य आधुनिक सेनाओं के मुकाबले तकनीकी रूप से अधिक सक्षम और हथियारों में अधिक कुशल हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन नए मध्यम और लंबी दूरी के स्टील्थ बॉम्बर (रेडार से बच निकलने में सक्षम बमवर्षक) का भी निर्माण कर रहा है, जिनमें क्षेत्रीय और वैश्विक लक्ष्यों तक मार करने की क्षमता है।
इन बमवर्षक विमानों के साल 2025 तक तक बेड़े में शामिल होने की संभावना है। टेलर ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने 21वीं सदी के प्रारंभिक दशक की अंतरराष्ट्रीय वातावरण में कूटनीतिक अवसर के रूप में पहचान की है जिससे चीन को व्यापक राष्ट्रीय शक्ति के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।