Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
जोलो। फिलीपींस के सुलु प्रांत में स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में धर्मसभा के दौरान हुए दो धमाकों में 27 लोगों की मौत हो गई है वहीं 77 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विष्फोट करने के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया था. पहला विष्फोट चर्च के भीतर हुआ. पहले विष्फोट के एक मिनट बाद ही दूसरा विष्फोट हुआ.
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे खूबसूरत झरनों में से एक नियाग्रा फॉल्स (Niagara Falls) का पानी बर्फ बन चुका है. नीले बहते पानी का यूं सफेद बर्फ में तब्दील हो जाने का नज़ारा देखते ही बन रहा है. इस जमे हुए नियाग्रा फॉल्स की तस्वीरें (Niagara Falls Photos) और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जो भी इस झरने को देख रहा है बिना तस्वीरें शेयर किए खुद को रोक नहीं पा रहा.
फिलहाल नियाग्रा फॉल्स का तापमान -25 से कम है. इस जगह पर जून, जुलाई और अगस्त में टूरिस्ट्स की भीड़ लगी रहती है. लेकिन जनवरी के समय खूबसूरत बर्फबारी और बर्फ से ढके हुए झरनों को देखने भीड़ उमड़ पड़ती है. नियाग्रा फॉल्स पर पहले कई बार रिकॉर्ड दर्ज आइस जैम हो चुका है. सबसे पहले साल 1848 में सबसे ज्यादा इस झरने का पानी बर्फ में बदला था, इसके बाद 1885, 1902, 1906, 1911, 1932, 2014 और 2017 में भी नियाग्रा फॉल्स के तीनों झरने बर्फ में बदल चुके हैं.
बता दें, अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित ये नियाग्रा फॉल्स तीन झरनों से मिलकर बना है. इनके नाम हैं हॉर्सशू फॉल्स (Horseshoe Falls), अमेरिकन फॉल्स (American Falls) और ब्राइडल वेल फॉल्स (Bridal Veil Falls). नियाग्रा फॉल्स 167 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है.
::/fulltext::बीजिंग। माइक्रोसॉफ्ट का सर्च इंजन बिंग बृहस्पतिवार को चीन में नहीं खुला। सोशल मीडिया उपयोक्ताओं को डर है कि कहीं यह नई विदेशी वेबसाइट ना हो जिस पर चीन के सेंसर ने प्रतिबंध लगा दिया हो। कंपनी इस मामले की जांच कर रही है। बुधवार से चीन में बिंग सर्च इंजन के यूआरएल ‘सीएन डॉट बिंग डॉट कॉम’ (cn.bing.com) को खोलने पर गलत पता (एरर) का संदेश दिख रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, हम पुष्टि करते हैं कि मौजूदा समय में बिंग को चीन में नहीं खोला जा सकता है। हम आगे की कार्रवाई में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कंपनी इस मामले की जांच कर रही है। चीन की साम्यवादी व्यवस्था में ऑनलाइन सेंसरशिप भी लगाई जाती है। इसे प्रौद्योगिकी जगत में ‘ग्रेट फायरवाल’ के तौर पर जाना जाता है। इसने फेसबुक, ट्विटर समेत कई अन्य विदेशी मीडिया संस्थानों की साइट को प्रतिबंधित कर रखा है। हालांकि बिंग के मामले में अभी स्पष्ट नहीं है कि यह चीन में प्रतिबंधित वेबसाइट की सूची में शामिल हो गई है या कोई और तकनीकी खामी की वजह से यह नहीं चल पा रही है। चीन ने अभी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।